धर्म/ज्योतिष

Panchang 3 March: आज का पंचांग 3 मार्च 2026 मंगलवार: पूर्णिमा, राजयोग, राहुकाल, चंद्रग्रहण, धूलण्डी व श्री चैतन्य महाप्रभु जयंती

Aaj ka Panchang 3 March 2026: आज का पंचांग 3 मार्च 2026 मंगलवार: पूर्णिमा तिथि शाम 5:08 तक, मघा व पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, सुकर्मा व धृति योग, राजयोग, राहुकाल 3:00–4:30 बजे, उत्तर दिशा में दिशाशूल। धूलण्डी, सत्यव्रत, गणगौर पूजा प्रारंभ, श्री चैतन्य महाप्रभु जयंती व भारत में दृश्य चंद्रग्रहण विशेष जानकारी।

2 min read
Mar 02, 2026
Aaj ka Panchang 3 March : आज का पंचांग 3 मार्च 2026

Aaj ka Panchang 3 March 2026: आज 3 मार्च 2026, मंगलवार का पंचांग अत्यंत विशेष है। आज पूर्णिमा तिथि, राजयोग, और भारत में दृश्य चंद्रग्रहण का संयोग बन रहा है। साथ ही धूलण्डी, सत्यव्रत, गणगौर पूजा का प्रारंभ तथा चैतन्य महाप्रभु जयंती जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व भी मनाए जा रहे हैं। ज्योतिषीय दृष्टि से आज चंद्रमा सिंह राशि में स्थित है, जिससे आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होती है। शुभ कार्य करने से पूर्व राहुकाल, दिशाशूल और चौघड़िया का विचार अवश्य करें।

ये भी पढ़ें

Weekly Horoscope 2 to 8 March 2026: साप्ताहिक राशिफल : होली और 3 मार्च चंद्र ग्रहण का असर, जानें मेष से मीन तक किसकी बदलेगी किस्मत

आज का पंचांग मंगलवार, 3 मार्च, 2026 | Today Panchang 3 March 2026

क्रमांकविवरणजानकारी
1विक्रम संवत्2082
2संवत्सर नामसिद्धार्थ
3शक संवत्1947
4हिजरी सन्1447
5मुस्लिम मास13 रमजान
6अयनउत्तरायण
7ऋतुबसंत ऋतु
8मासफाल्गुन
9पक्षशुक्ल

आज का चौघड़िया

आज चर का चौघड़िया 9.46 से 11.12 तक रहेगा, लाभ व अमृत के चौघड़िये क्रमशः 11.12 से 2.05 तक रहेंगे. शुभ का चौघड़िया 3.32 से 4.58 तक रहेगा. इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।

दिशा शूल - आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
उपाय - यदि उत्तर दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व गुड़, केले अथवा काञ्जीबड़ा का सेवन करके, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।

राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 3.00 से 4.30 तक

उपाय - राहु काल में शुभ कार्यों का प्रारंभ नहीं करना चाहिए। यदि कार्य को टाला जाना संभव ना हो तो मीठे पेय पदार्थ सेवन करके ही कार्य प्रारंभ करें। इससे राहुकाल का दुष्प्रभाव कम होगा।

तिथि – पूर्णिमा तिथि सायं 5.08 तक होगी तदुपरान्त प्रतिपदा तिथि होगी ।

नक्षत्र – मघा नक्षत्र प्रातः 7.32 तक होगा तदुपरान्त पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र होगा ।

योग – सुकर्मा योग दिन 10.24 तक रहेगा तदुपरान्त धृति योग रहेगा ।

करण – बव करण सायं 5.08 तक रहेगा तदुपरान्त बालव करण रहेगा।

विशिष्ट योग – राजयोग प्रातः 7-32 से साय 5-08 तक।

व्रत / दिवस विशेष – सत्यव्रत, धूलण्डी, छारेण्डी, गणगौर पूजा प्रारंभ, मन्वादि, होलाष्टक व अष्टाह्निका महापर्व समाप्त (जयन), श्री चेतन्य महाप्रभु जयंती, ग्रस्तोदय खग्रास व खण्डप्रास चन्द्रप्रहण (भारत मे दृश्य), सूतक सूर्योदय से प्रारम्भ, गंडमूल प्रातः 7-32 तक,

चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि सिंह राशि में होगा ।

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन – मंगल का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश रात्रि 10-54 पर,

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि सिंह होगी ।
आज प्रातः 7.32 तक जन्म लेने वाले बच्चों का मघा नक्षत्र होगा तदुपरान्त पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र होगा ।
आज जन्मे बच्चों का रजत पाद होगा ।
आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर मे, मो, टा, टी, टू पर रखे जा सकते हैं।

सिंह राशि के स्वामी सूर्य है। इस राशि के बच्चे निडर, साहसी, दयालु, ऐश्वर्यशाली, शत्रुहन्ता होते हैं. ये अग्नि तत्व की राशि हैं, जिससे इनको गुस्सा जल्दी आ जाता हैं परंतु नर्म भी जल्दी हो जाते हैं। ये पराक्रमी व बुद्धिमान, उधमी, कर्मठ, निड़र, स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं और बड़े काम से घबराते नहीं हैं। इनमें नैसर्गिक नेतृत्त्व क्षमता होती है.

ये भी पढ़ें

Holi 2026 Chandra Grahan: ग्रहण काल में एक माला का जाप देगा सवा लाख का फल, एक्सपर्ट से जानें होली के शुभ मुहूर्त

Published on:
02 Mar 2026 12:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर