धर्म/ज्योतिष

Panchang : आज का पंचांग 31 मार्च 2026: शुभ मुहूर्त, चौघड़िया, राहुकाल, तिथि व नक्षत्र जानकारी

Aaj Ka Panchang 31 March 2026 :आज का पंचांग 31 मार्च 2026 (मंगलवार) देखें। जानें शुभ चौघड़िया, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र, दिशा शूल, ग्रह गोचर और महावीर जयंती सहित सभी महत्वपूर्ण ज्योतिषीय जानकारी।
2 min read
Mar 30, 2026
Aaj Ka Panchang 31 March 2026
Panchang Today 31 March 2026: Shubh Muhurat, Rahu Kaal, Choghadiya & Horoscope Details (फोटो सोर्स: Gemini AI)

Aaj Ka Panchang 31 March 2026 : आज का पंचांग 31 मार्च 2026, मंगलवार के दिन के सभी महत्वपूर्ण ज्योतिषीय योग, शुभ मुहूर्त और ग्रह-नक्षत्र की स्थिति को दर्शाता है। आज के दिन त्रयोदशी से चतुर्दशी तिथि, पूर्वाफाल्गुनी से उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, तथा गंड से वृद्धि योग का विशेष संयोग बन रहा है। शुभ कार्यों के लिए आज चर, लाभ, अमृत और शुभ चौघड़िया के समय विशेष रूप से अनुकूल माने गए हैं। वहीं, उत्तर दिशा में दिशा शूल होने के कारण यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

आज का दिन धार्मिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि महावीर जयंती, शिव दमनोत्सव और नृसिंह दोलोत्सव जैसे विशेष पर्व मनाए जा रहे हैं। साथ ही, वित्तीय वर्ष के समापन का दिन भी है।

आज का पंचांग मंगलवार 31 मार्च, 2026 | Aaj Ka Panchang 31 March 2026

  • विक्रम संवत् - 2083
  • संवत्सर नाम – रौद्र
  • शक संवत् – 1948
  • हिजरी सन् – 1447
  • मु. मास – 11 सव्वाल
  • अयन – उत्तरायण
  • ऋतु – बसंत ऋतु
  • मास – चैत्र
  • पक्ष – शुक्ल

आज का श्रेष्ठ चौघड़िया

चौघड़िया प्रकारसमय (From - To)शुभता
चर (Char)09:27 – 10:59सामान्य (चल कार्यों के लिए ठीक)
लाभ (Labh)10:59 – 12:31शुभ (लाभकारी कार्यों के लिए अच्छा)
अमृत (Amrit)12:31 – 14:03अत्यंत शुभ (सर्वश्रेष्ठ समय)
शुभ (Shubh)15:35 – 17:07शुभ (अच्छे कार्यों के लिए उपयुक्त)

दिशा शूल - आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 3.00 से 4.30 तक

तिथि – त्रयोदशी तिथि प्रातः 6.56 तक होगी तदुपरान्त चतुर्दशी तिथि होगी ।

नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र दिन 3.21 तक होगा तदुपरान्त उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र होगा ।

योग – गंड योग दिन 3.41 तक रहेगा तदुपरान्त वृद्धि योग रहेगा ।
करण – तैतिल करण प्रातः 6.56 तक रहेगा तदुपरान्त गर करण रहेगा।

विशिष्ट योग – रवियोग दिन 3-21 तक व पुनः प्रारंभ रात्रि 8-10 से

व्रत / दिवस विशेष – सरकारी गजटानुसार श्री महावीर जयंती, शिव दमनोत्सव चतुर्दशी, नृसिंह दोलोत्सव, वित्तीय लेखा वर्ष समाप्त, महापात योग दिन 7-25 से दिन 11-15 तक,

चन्द्रमा – आज रात्रि 9.33 तक सिंह राशि में होगा तदुपरान्त कन्या राशि में प्रवेश होगा ।

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन

सूर्य का रेवती नक्षत्र में प्रवेश रात्रि 8-10 पर,
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज रात्रि 9.33 तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि सिंह होगी तदुपरान्त कन्या राशि होगी ।
आज दिन 3.21 तक तक जन्म लेने वाले बच्चों का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र होगा तदुपरान्त उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र होगा ।
आज जन्मे बच्चों का रजत पाद होगा ।
आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर टी, टू, टे, टो, प पर रखे जा सकते हैं।

सिंह राशि के स्वामी सूर्य है। इस राशि के बच्चे निडर, साहसी, दयालु, ऐश्वर्यशाली, शत्रुहन्ता होते हैं. ये अग्नि तत्व की राशि हैं, जिससे इनको गुस्सा जल्दी आ जाता हैं परंतु नर्म भी जल्दी हो जाते हैं। ये पराक्रमी व बुद्धिमान, उधमी, कर्मठ, निड़र, स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं और बड़े काम से घबराते नहीं हैं।

कन्या राशि का स्वामी बुध होता हैं। ये लोग अकाउंटेंट, बैंकिंग, ट्रेडिंग, अध्यापन और ज्योतिष का काम करना पसंद करते हैं और अच्छे लेखक भी होते हैं। इनकी वाणी व वाक् शक्ति में कुशलता होती हैं। ये कोमल स्वभाव के होते हैं। संगीत, कला-साहित्य, प्रियभाषी, अध्यापन, लेखन, क्रय-विक्रय में कुशल होते हैं।

Updated on:
30 Mar 2026 01:51 pm
Published on:
30 Mar 2026 01:51 pm