धर्म/ज्योतिष

Panchang : 7 फरवरी 2026 का पंचांग : चौघड़िया, राहुकाल और विशेष योगों का पूरा विवरण 

Aaj Ka Panchang 7 Feb 2026 : 7 फरवरी 2026 का राशिफल और पंचांग। जानें आज का शुभ चौघड़िया, राहुकाल का समय, सर्वार्थसिद्धि योग और कन्या व तुला राशि के जातकों का स्वभाव।

3 min read
Feb 06, 2026
Aaj Ka Panchang 7 Feb 2026 : 7 फरवरी का पंचांग: जानें शुभ मुहूर्त, दिशा शूल और ज्योतिषीय उपाय

Aaj Ka Panchang 7 Feb 2026 : धर्म और ज्योतिष की दृष्टि से शनिवार, 7 फरवरी 2026 का दिन विशेष महत्व रखता है। फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और चित्रा नक्षत्र के मेल से आज का दिन कई शुभ योगों का निर्माण कर रहा है। आज 'सर्वार्थसिद्धि योग' और 'रवियोग' जैसे विशिष्ट नक्षत्र योग सक्रिय रहेंगे, जो कार्यों में सफलता दिलाने वाले माने जाते हैं। इस लेख में हम आपको आज के पंचांग, सटीक चौघड़िया मुहूर्त, दिशा शूल से बचाव के उपाय और कन्या एवं तुला राशि के जातकों के व्यक्तित्व की गहराई से जानकारी देंगे।

ये भी पढ़ें

Rashifal : राशिफल 6 फरवरी 2026: शुक्रवार को शुक्र-राहु युति, इन 6 राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी कृपा

आज का राशिफल , शनिवार, 7 फरवरी, 2026

क्रम संख्याविवरण का प्रकारजानकारी
1विक्रम संवत्2082
2संवत्सर नामसिद्धार्थ
3शक संवत्1947
4हिजरी सन्1447
5मुस्लिम मास18 सावान
6अयनउत्तरायण
7ऋतुशिशिर ऋतु
8मासफाल्गुन
9पक्षकृष्ण

आज का चौघड़िया

आज शुभ का चौघड़िया 8.35 से 9.57 तक रहेगा. चर का चौघड़िया 12.41 से 2.03 तक रहेगा तथा लाभ व अमृत के चौघड़िये क्रमशः 2.03 से 4.47 तक रहेंगे. इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।

दिशा शूल - आज पूर्व दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

उपाय - यदि पूर्व दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व उड़द अथवा तैल से बनी वस्तु अथवा तिल सेवन करके, प्रातःकाल गायों को चारा खिलाकर, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारंभ करें।

राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 9.00 से 10.30 तक

उपाय - राहु काल में शुभ कार्यों का प्रारंभ नहीं करना चाहिए। यदि कार्य को टाला जाना संभव ना हो तो तले हुए या कुरकुरे, चटपटे भोज्य पदार्थ का सेवन करके ही कार्य प्रारंभ करें। इससे राहुकाल का दुष्प्रभाव कम होगा।

तिथि – षष्ठी तिथि रात्रि 2.55 तक होगी तदुपरान्त सप्तमी तिथि होगी ।

नक्षत्र – चित्रा नक्षत्र रात्रि 2.28 तक होगा तदुपरान्त स्वाती नक्षत्र होगा ।

योग – शूल योग रात्रि 11.40 तक रहेगा तदुपरान्त गंड योग रहेगा ।

करण – गर करण दिन 2.07 तक रहेगा तदुपरान्त वणिज करण रहेगा।

विशिष्ट योग – सर्वार्थसिद्धि योग रात्रि 2-28 से सूर्योदय तक, रवियोग रात्रि प्रारम्भ 2-28 से,

व्रत / दिवस विशेष – भद्रा रात्रि 2-55 से प्रारम्भ, महापात योग रात्रि 9-37 से रात्रि 2-22 तक,

चन्द्रमा – आज दिन 1.22 तक कन्या राशि में होगा तदुपरान्त तुला राशि में प्रवेश होगा ।

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन – बुध का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश दिन 4-31 पर, महापात

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज दिन 1.22 तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि कन्या होगी तदुपरान्त तुला राशि होगी ।
आज रात्रि 12.24 तक जन्म लेने वाले बच्चों का चित्रा नक्षत्र होगा तदुपरान्त स्वाती नक्षत्र होगा ।
आज जन्मे बच्चों का रजत पाद होगा ।
आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर पो, र, री, रू पर रखे जा सकते हैं।

कन्या राशि का स्वामी बुध होता हैं। ये लोग अकाउंटेंट, बैंकिंग, ट्रेडिंग, अध्यापन और ज्योतिष का काम करना पसंद करते हैं और अच्छे लेखक भी होते हैं। इनकी वाणी व वाक् शक्ति में कुशलता होती हैं। ये कोमल स्वभाव के होते हैं। संगीत, कला-साहित्य, प्रियभाषी, अध्यापन, लेखन, क्रय-विक्रय में कुशल होते हैं। हैं। ये कोमल स्वभाव के होते हैं और व्यंग करना पसंद करते हैं। ये जातक प्रियभाषी, कार्य में सहायक, लज्जाशील प्रकृति, नरम स्वभाव और निति के अनुकूल काम करने वाला होगा। कल्पनाशील सूक्षमदर्शी एवं संवेदनशील स्वभाव का होता हैं। ये बुद्धिमान, तीव्र स्मरणशक्ति एवं अध्ययनशील प्रकृति के होते हैं।

तुला राशि का स्वामी शुक्र होता हैं। यह सौम्य व भावुक होते हैं। इन्हें देश-विदेश घूमने का शौक होता है, किसी के अधीनस्थ रह कर कार्य करना पसंद करते हैं। यह एक स्थान पर टिक कर नहीं रहते। ये सुंदरता पसंद होते हैं और कलात्मक होते हैं। इनका स्वभाव आकर्षक होता हैं। ये न्यायशील, बुद्धिमान, तर्कशील एवं सर्तक रहने वाला होते हैं।

ये भी पढ़ें

टैरो राशिफल 6 फरवरी: सिंह और मकर को मिलेगी बड़ी जीत, कुंभ रखें धैर्य

Published on:
06 Feb 2026 10:15 am
Also Read
View All

अगली खबर