धर्म/ज्योतिष

Panchang : आज का पंचांग 9 मई 2026: शुभ चौघड़िया, राहुकाल, कालाष्टमी और सर्वार्थसिद्धि योग

Today Panchang 9 May 2026 : शनिवार 9 मई 2026 का सम्पूर्ण पंचांग: शुभ मुहूर्त, अमृत चौघड़िया, राहुकाल, सर्वार्थसिद्धि योग, कालाष्टमी व आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि और नामाक्षर।

2 min read
May 08, 2026
Aaj Ka Panchang 9 May 2026 : 9 मई 2026 पंचांग: कालाष्टमी, धनिष्ठा नक्षत्र और अमृत चौघड़िया का समय (फोटो सोर्स: AI@Gemini)

Aaj Ka Panchang 9 May 2026: आज शनिवार, 9 मई 2026 का पंचांग धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज कालाष्टमी, सर्वार्थसिद्धि योग तथा धनिष्ठा नक्षत्र में विवाह मुहूर्त जैसे कई शुभ संयोग बन रहे हैं। पंडित मुकेश भारद्वाज के अनुसार शुभ, लाभ और अमृत चौघड़िया के दौरान नए कार्य प्रारम्भ करना विशेष फलदायी रहेगा। साथ ही राहुकाल, दिशा शूल, तिथि, नक्षत्र और चंद्र राशि की जानकारी आपके दैनिक कार्यों को सफल बनाने में सहायक सिद्ध हो सकती है।

ये भी पढ़ें

मई 2026 प्रदोष व्रत: 14 या 15 मई? जानें महादेव की कृपा पाने की सही तारीख और शुभ मुहूर्त

आज का पंचांग शनिवार 9 मई, 2026 | Aaj Ka Panchang 9 May 2026

  • विक्रम संवत् - 2083
  • संवत्सर नाम – रौद्र
  • शक संवत् – 1948
  • हिजरी सन् – 1447
  • मु. मास – 21 जिल्काद
  • अयन – उत्तरायण
  • ऋतु – ग्रीष्म ऋतु
  • मास – प्रथम ज्येष्ठ (शुद्ध)
  • पक्ष – कृष्ण

आज का चौघड़िया

चौघड़ियासमयशुभताउपयोग
शुभसुबह 7:26 से 9:05 तकशुभमांगलिक एवं नए कार्य प्रारम्भ करने के लिए उत्तम
चरदोपहर 12:23 से 2:02 तकमध्यम शुभयात्रा, व्यापार एवं सामान्य कार्यों के लिए अच्छा
लाभदोपहर 2:02 से 3:41 तकलाभकारीधन, व्यापार एवं निवेश संबंधी कार्यों के लिए शुभ
अमृतदोपहर 3:41 से 5:20 तकअत्यंत शुभसभी प्रकार के शुभ एवं मांगलिक कार्यों के लिए श्रेष्ठ

दिशा शूल - आज पूर्व दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 9.00 से 10.30 तक
तिथि – सप्तमी तिथि दिन 2.03 तक होगी तदुपरान्त अष्ठमी तिथि होगी ।
नक्षत्र – श्रवण नक्षत्र रात्रि 11.25 तक रहेगा तदुपरान्त धनिष्ठा नक्षत्र होगा ।
योग – शुक्ल योग रात्रि 2.36 तक रहेगा तदुपरान्त ब्रह्म योग रहेगा ।
करण – बव करण दिन 2.03 तक रहेगा तदुपरान्त बालव करण रहेगा।
विशिष्ट योग – सर्वार्थसिद्धि योंग रात्रि 11-25 तक.
व्रत / दिवस विशेष – कालाष्टमी, द्वितीय शनिवार, गोपाल कृष्ण गोखले जयंती, श्री टैगोर जयंती (बंगाल ), विवाह मुहर्त्त धनिष्ठा नक्षत्र में, महापात योग सायं 6-53 से रात्रि 11-52 तक,
चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि मकर राशि में होगा

आज जन्म लेने वाले बच्चे

  • आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि मकर होगी ।
  • आज रात्रि 11.25 तक जन्म लेने वाले बच्चों का श्रवण नक्षत्र होगा तदुपरान्त धनिष्ठा नक्षत्र होगा ।
  • आज जन्मे बच्चों का ताम्र पाद होगा ।
  • आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर खु, खे, खो, ग, गी पर रखे जा सकते हैं।

मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं. ये राशि शांत स्वभाव की धैर्यवान व सहनशील होती हैं परंतु ये लोभी भी होते हैं। इनका व्यवहार गहन विचार करने वाला व क्षमाशील होता हैं। ये लोग अच्छे व्यापारी होते हैं। अधिकतर तोल-मोल कर बात करते हैं और एकांतप्रिय, तपस्या व तप पसंद करते हैं। ऐसे जातक गंभीर, भावुक, संवेदनशील, उच्चाभिलाषी, सेवाधर्मी, मननशील एवं धार्मिक प्रवृत्ति वाले होते हैं।

ये भी पढ़ें

Budh Disha Parivartan : बुध ग्रह बदलेंगे चाल: मिथुन, कन्या, तुला और मकर राशि वालों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
Published on:
08 May 2026 12:57 pm
Also Read
View All