7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

8 मई 2026 का पंचांग: आज बन रहे हैं रवियोग और सर्वार्थसिद्धि योग, जानें शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 8 May 2026 : आज का पंचांग 8 मई 2026: जानें शुक्रवार का शुभ चौघड़िया, राहुकाल, दिशा शूल, तिथि, नक्षत्र, योग, ग्रह परिवर्तन और आज जन्मे बच्चों की मकर राशि से जुड़ी विशेष बातें।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

Pandit Mukesh Bhardwaj

May 07, 2026

Aaj Ka Panchang 8 May 2026

Aaj Ka Panchang 8 May 2026 : आज का शुभ समय 8 मई 2026: राहुकाल, दिशा शूल और नक्षत्र की सम्पूर्ण जानकारी (फोटो सोर्स: AI@Gemini)

Aaj Ka Panchang 8 May 2026 : आज शुक्रवार, 8 मई 2026 का पंचांग धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष माना जा रहा है। आज रवियोग और सर्वार्थसिद्धि योग जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं, जो मांगलिक एवं शुभ कार्यों के लिए अत्यंत फलदायी माने जाते हैं। पंडित मुकेश भारद्वाज और पंचांग के अनुसार आज लाभ, अमृत और शुभ चौघड़िया के दौरान नए कार्य प्रारम्भ करना लाभकारी रहेगा। साथ ही आज शुक्र ग्रह का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश भी विशेष प्रभाव डालने वाला है। जानिए आज का सम्पूर्ण पंचांग, राहुकाल, दिशा शूल, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, योग और आज जन्म लेने वाले बच्चों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी।

आज का पंचांग शुक्रवार 8 मई, 2026

  • विक्रम संवत् - 2083
  • संवत्सर नाम – रौद्र
  • शक संवत् – 1948
  • हिजरी सन् – 1447
  • मु. मास – 20 जिल्काद
  • अयन – उत्तरायण
  • ऋतु – ग्रीष्म ऋतु
  • मास – प्रथम ज्येष्ठ (शुद्ध)
  • पक्ष – कृष्ण

आज का चौघड़िया

चौघड़ियासमयटिप्पणी
चरसूर्योदय से 7:26 तकशुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं
लाभ7:26 से 9:05 तकशुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं
अमृत9:05 से 10:44 तकशुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं
शुभ12:23 से 2:02 तकशुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं
चर5:20 से सूर्यास्त तकशुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं

दिशा शूल - आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 10.30 से 12.00 तक रहेगा
तिथि – षष्ठी तिथि दिन 12.22 तक होगी तदुपरान्त सप्तमी तिथि होगी ।
नक्षत्र – उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रात्रि 9.20 तक रहेगा तदुपरान्त श्रवण नक्षत्र होगा ।
योग – शुभ योग रात्रि 2.30 तक रहेगा तदुपरान्त शुक्ल योग रहेगा ।
करण – वणिज करण दिन 12.22 तक रहेगा तदुपरान्त विष्टि करण रहेगा।
विशिष्ट योग – रवियोग रात्रि 9-20 तक, सर्वार्थसिद्धि योग रात्रि 9-20 से प्रारम्भ,
व्रत / दिवस विशेष – भद्रा दिन 12-22 से रात्रि 1-12 तक,
चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि मकर राशि में होगा
ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन – शुक्र का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश रात्रि 9-47 पर,

आज जन्म लेने वाले बच्चे

  • आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि मकर होगी ।
  • आज रात्रि 9.20 तक जन्म लेने वाले बच्चों का उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होगा तदुपरान्त श्रवण नक्षत्र होगा ।
  • आज जन्मे बच्चों का ताम्र पाद होगा ।
  • आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर भो, ज, जि, खी, खु पर रखे जा सकते हैं।

मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं. ये राशि शांत स्वभाव की धैर्यवान व सहनशील होती हैं परंतु ये लोभी भी होते हैं। इनका व्यवहार गहन विचार करने वाला व क्षमाशील होता हैं। ये लोग अच्छे व्यापारी होते हैं। अधिकतर तोल-मोल कर बात करते हैं और एकांतप्रिय, तपस्या व तप पसंद करते हैं। ऐसे जातक गंभीर, भावुक, संवेदनशील, उच्चाभिलाषी, सेवाधर्मी, मननशील एवं धार्मिक प्रवृत्ति वाले होते हैं।