6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Panchang 7 May : आज का पंचांग 7 मई 2026: शुभ मुहूर्त, राहुकाल, चौघड़िया, तिथि और राशिफल

Aaj Ka Panchang 7 May 2026: आज के पंचांग में जानें शुभ चौघड़िया, राहुकाल, दिशा शूल, तिथि, नक्षत्र, योग, करण, विवाह मुहूर्त, रवियोग और आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि व नामाक्षर की सम्पूर्ण जानकारी। 7 मई 2026 गुरुवार का आज का पंचांग पढ़ें।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

Pandit Mukesh Bhardwaj

May 06, 2026

Aaj Ka Panchang 7 May 2026

Aaj Ka Panchang 7 May 2026 : आज का पंचांग 7 मई 2026

Aaj Ka Panchang 7 May 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार आज गुरुवार, 7 मई 2026 का दिन धार्मिक और शुभ कार्यों के लिए विशेष महत्व रखता है। पंडित मुकेश भारद्वाज ने बताया आज पंचमी तिथि, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, साध्य योग और रवियोग का शुभ संयोग बन रहा है। विवाह, पूजा-पाठ, मांगलिक कार्य और नए कार्यों की शुरुआत के लिए कई शुभ चौघड़िये उपलब्ध रहेंगे। साथ ही आज राहुकाल, दिशा शूल, चन्द्र राशि परिवर्तन और जन्म लेने वाले बच्चों के नामाक्षरों की महत्वपूर्ण जानकारी भी जानिए।

आज का पंचांग गुरुवार 7 मई, 2026 | Aaj Ka Panchang 7 May 2026

  • विक्रम संवत् - 2083
  • संवत्सर नाम – रौद्र
  • शक संवत् – 1948
  • हिजरी सन् – 1447
  • मु. मास – 19 जिल्काद
  • अयन – उत्तरायण
  • ऋतु – ग्रीष्म ऋतु
  • मास – प्रथम ज्येष्ठ (शुद्ध)
  • पक्ष – कृष्ण

आज का चौघड़िया

चौघड़ियासमयस्थिति / उपयोग
शुभसूर्योदय से 7:27 तकशुभ कार्य प्रारम्भ करने के लिए उत्तम
चर10:45 से 12:23 तककार्य आरम्भ एवं यात्रा के लिए शुभ
लाभ12:23 से आगेलाभदायक एवं शुभ कार्यों के लिए अनुकूल
अमृत3:41 तकअत्यंत शुभ एवं मंगलकारी समय
शुभ5:20 से सूर्यास्त तकसभी प्रकार के शुभ कार्यों के लिए उपयुक्त

दिशा शूल - आज दक्षिण दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 1.30 से 3.00 तक रहेगा.
तिथि – पंचमी तिथि दिन 10.14 तक होगी तदुपरान्त षष्ठी तिथि होगी ।
नक्षत्र – पूर्वाषाढा़ नक्षत्र सायं 6.46 तक रहेगा तदुपरान्त उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होगा ।
योग – साध्य योग रात्रि 1.59 तक रहेगा तदुपरान्त शुभ योग रहेगा ।
करण – तैतिल करण दिन 10.14 तक रहेगा तदुपरान्त गर करण रहेगा।
विशिष्ट योग – रवियोग सायं 6-46 से प्रारम्भ,
व्रत / दिवस विशेष – श्री रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती, विवाह मुहूर्त उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में,
चन्द्रमा – आज रात्रि 1.26 तक धनु राशि में होगा तदुपरान्त मकर राशि में प्रवेश होगा

आज जन्म लेने वाले बच्चे

  • आज रात्रि 1.26 तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि धनु होगी तदुपरान्त मकर राशि होगी ।
  • आज सायं 6.46 तक जन्म लेने वाले बच्चों का पूर्वाषाढा़ नक्षत्र होगा तदुपरान्त उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होगा ।
  • आज जन्मे बच्चों का ताम्र पाद होगा ।
  • आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर फा, ढ़ा, भे, भो पर रखे जा सकते हैं।

धनु राशि के स्वामी बृहस्पति होने से व्यक्ति ज्ञानी व समझदार होता हैं परंतु गुस्सा जल्दी करते हैं। हैं। इनमें विवेक, शक्ति और पराक्रम होता हैं। सौम्य शांत, सरल स्वभाव, धार्मिक प्रकृति, उदार हृदय, परोपकारी, संवेदनशील, करुणा, दया आदि भावनाओं से युक्त होते हैं।

मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं। ये राशि शांत स्वभाव की धैर्यवान व सहनशील होती हैं परंतु ये लोभी भी होते हैं। इनका व्यवहार गहन विचार करने वाला व क्षमाशील होता हैं।