5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Panchang: आज का पंचांग 6 मई 2026 (बुधवार): शुभ मुहूर्त, राहु काल, चौघड़िया, राशि व नक्षत्र जानकारी

Aaj Ka Panchang 6 May 2026 : 6 मई 2026 बुधवार का आज का पंचांग जानें। शुभ चौघड़िया, राहु काल, दिशा शूल, तिथि, नक्षत्र, योग, करण और धनु राशि से जुड़े आज जन्मे बच्चों का भविष्य व नामाक्षर जानें।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

Pandit Mukesh Bhardwaj

May 05, 2026

Aaj Ka Panchang 6 May 2026

Aaj Ka Panchang 6 May 2026 : आज का पंचांग 6 मई 2026 शुभ मुहूर्त और राहु काल (फोटो सोर्स: AI@Gemini)

Aaj Ka Panchang 6 May 2026 (Wednesday) :आज का पंचांग 6 मई 2026, बुधवार : आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। पंचांग के अनुसार आज चतुर्थी से पंचमी तिथि का परिवर्तन होगा और मूल नक्षत्र के बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। दिन में कई शुभ चौघड़िया उपलब्ध हैं जिनमें नए कार्यों की शुरुआत की जा सकती है।

आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा, इसलिए यात्रा से बचना चाहिए। राहु काल दोपहर 12:00 से 1:30 तक रहेगा। आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि धनु होगी, जो ज्ञान, साहस और धार्मिक प्रवृत्ति का प्रतीक मानी जाती है।

पंडित मुकेश भारद्वाज के अनुसार यदि आप शुभ मुहूर्त, ग्रह स्थिति या दैनिक ज्योतिषीय मार्गदर्शन जानना चाहते हैं, तो आज का यह विस्तृत पंचांग आपके लिए बेहद उपयोगी है।

आज का पंचांग बुधवार 6 मई, 2026 | Today Panchang 6 May 2026 (Wednesday):

  • विक्रम संवत् - 2083
  • संवत्सर नाम – रौद्र
  • शक संवत् – 1948
  • हिजरी सन् – 1447
  • मु. मास – 18 जिल्काद
  • अयन – उत्तरायण
  • ऋतु – ग्रीष्म ऋतु
  • मास – प्रथम ज्येष्ठ (शुद्ध)
  • पक्ष – कृष्ण

आज का चौघड़िया | Aaj Ka Choghadiya

क्रमांकचौघड़िया प्रकारसमय अवधिउपयोगिता
1लाभ / अमृतसूर्योदय से 9:06 तकअत्यंत शुभ, सभी कार्यों के लिए उत्तम
2शुभ10:45 से 12:23 तकनए कार्य, पूजा, निवेश के लिए अच्छा
3चर3:41 से 5:19 तकयात्रा और गतिशील कार्यों के लिए अनुकूल
4लाभ5:19 से सूर्यास्त तकआर्थिक कार्य, सौदे और शुभ शुरुआत के लिए श्रेष्ठ

दिशा शूल - आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 12.00 से 1.30 तक
तिथि – चतुर्थी तिथि प्रातः 7.52 तक होगी तदुपरान्त पंचमी तिथि होगी ।
नक्षत्र – मूल नक्षत्र दिन 3.54 तक रहेगा तदुपरान्त पूर्वाषाढा़ नक्षत्र होगा ।
योग – सिद्ध योग रात्रि 1.12 तक रहेगा तदुपरान्त साध्य योग रहेगा ।
करण – बालव करण प्रातः 7.52 तक रहेगा तदुपरान्त कौलव करण रहेगा।
विशिष्ट योग – यमघंट योग सूर्योदय से दिन 3-54 तक, कुमारयोग प्रातः 7-52 से दिन 3-54 तक
व्रत / दिवस विशेष – चतुर्थी तिथि वृद्धि, गंडमूल दिन 3-54 तक,
चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि धनु राशि में होगा ।
ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन – बुध का भरणी नक्षत्र में प्रवेश रात्रि 3-58 पर, प्लूटो ग्रह वक्री रात्रि 9-00 पर,

आज जन्म लेने वाले बच्चे

  • आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि धनु होगी ।
  • आज दिन 3.54 तक जन्म लेने वाले बच्चों का मूल नक्षत्र होगा तदुपरान्त पूर्वाषाढा़ नक्षत्र होगा ।
  • आज जन्मे बच्चों का ताम्र पाद होगा ।
  • आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर भ, भी, भू, धा, फा पर रखे जा सकते हैं।

धनु राशि के स्वामी बृहस्पति होने से व्यक्ति ज्ञानी व समझदार होता हैं परंतु गुस्सा जल्दी करते हैं। हैं। इनमें विवेक, शक्ति और पराक्रम होता हैं। सौम्य शांत, सरल स्वभाव, धार्मिक प्रकृति, उदार हृदय, परोपकारी, संवेदनशील, करुणा, दया आदि भावनाओं से युक्त होते हैं।