धर्म/ज्योतिष

Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को क्या- क्या अर्पित करना चाहिए, यहां जानिए सारी सामग्री

Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी के दिन कला और ज्ञान की देवी माता सरस्वती की पूजा का विधान है। इस दिन माता सरस्वती को कुछ खास चीजों को अर्पित करने से मां सरस्वती की विशेष कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में आइए जानते हैं बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती को क्या- क्या अर्पित करना चाहिए।
2 min read
Jan 21, 2026
Basant Panchami 2026
pinterest

Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी का पर्व इस साल 23 जनवरी 2026 को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में माता सरस्वती को विद्या और कला की देवी माना गया है। सरस्वती पूजा के दिन मां सरस्वती की पूजा- अर्चना करने से विद्यार्थियों को जीवन में सफलता हासिल होती है। पढ़ने वाले बच्चों के लिए माता सरस्वती की पूजा बेहद ही खास मानी जाती है। ऐसी मान्यता है कि अगर बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती को उनकी प्रिय वस्तु अर्पित की जाए तो व्यक्ति को करियर में बहुत सफलता प्राप्त होती है। आइए यहां हम जानते हैं कि माता सरस्वती को सरस्वती पूजा के दिन क्याृ क्या चीजें अर्पित करना शुभ होता है।

माता सरस्वती को चढ़ाएं ये चीजें

पीले और सफेद फूल
बसंत पंचमी के दिन आप पूजा के समय मां सरस्वती के चरणों में पीले या सफेद रंग के पुष्प अर्पित कर सकते हैं। ये रंग माता को बेहद ही प्रिय है। इस रंग के फूल चढ़ाने से मां साधक को बुद्धि और विवेक का आशीर्वाद प्रदान करती हैं।

पीले वस्त्र
सरस्वती पूजा के दिन पीले रंग का बहुत ही खास महत्व है। इस दिन आप पीले रंग का वस्त्र धारण करें और माता सरस्वती को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें। ऐसा करने से मां साधक पर प्रसन्न होती हैं और करियर में सफलता प्राप्त करने का वरदान देती हैं।

पीले रंग की मिठाई
इस दिन आप मां सरस्वती के भोग में भी पीले रंग का मिठाई का ही प्रयोग करें। बसंत पंचमी के दिन आप माता सरस्वती को बेसन की लड्डू और बूंदी का भोग लगा सकते हैं। इस दिन इन चीजों का भोग लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है।

हल्दी
बसंत पंचमी के मौके पर माता सरस्वती के चरणों में हल्दी अर्पित करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन आप विशेषरूप से माता को हल्दी की गांठ अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से काम में आ रही सारी बाधाओं का समापन होता है।

स्फटिक की माला
सरस्वती पूजा के दिन माता को स्फटिक की माला भी अर्पित कर सकते हैं। इस माला को माता के चरणों में अर्पित करने से विद्या और ज्ञान की प्राप्ति होती है। आप चाहें तो फिर इसी माला से मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं।

Updated on:
21 Jan 2026 09:46 am
Published on:
21 Jan 2026 12:00 pm
Also Read
View All