धर्म/ज्योतिष

Bhagyank 4: कैसे होते हैं भाग्यांक 4 वाले, जानिए इनके बारे में सब कुछ

Bhagyank 4: अंक शास्त्र में भाग्यांक के बारे में विस्तार से बताया गया है। भाग्यांक के द्वारा व्यक्ति के लिए स्वभाव और व्यवहार के बारे में पता लगा सकते हैं। आज हम भाग्यांक 4 के बारे में बात करने जा रहे बैं। आइए जाने इनके बारे में सबकुछ

2 min read
Dec 09, 2025
iStock

Bhagyank 4: अंक शास्त्र में भाग्यांक के बारे में विस्तार से बताया गया है। भाग्यांक के द्वारा व्यक्ति के लिए स्वभाव और व्यवहार के बारे में पता लगा सकते हैं। आज हम भाग्यांक 4 के बारे में बात करने जा रहे बैं। आइए जाने इनके बारे में सबकुछ

Bhagyank 4: अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों के जन्म का योग 4 होता है, उनका भाग्यांक 4 होता है। भाग्यांक नंबर 4 वाले व्यक्ति कर्तव्यनिष्ठा और दृढ़ संकल्प लेने वाले होते हैं। ये लोग अपने काम के प्रति पूरे सच्चे होते हैं। भाग्यांक 4 वाले तर्क वितर्क में बहुत आगे होते हैं। ये अपने सामने किसी की भी नहीं सुनते हैं। इनको बहुत ही जल्दी गुस्सा आ जाता है, जिसके कारण इनके रिश्ते जल्दी खराब होने लगते हैं। पैसों के मामले में ये लोग बहुत पक्के होते हैं। भाग्यांक नंबर 4 के लोग किसी को अपना मित्र जल्दी नहीं बनाते हैं। ये लोग स्त्री प्रधान भी माने जाते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

ये भी पढ़ें

Gemstone : अफगानिस्तान माणिक किन राशि के लोगों को पहनना चाहिए, मिल सकता है राजा जैसा वैभव और सेहत का वरदान

भाग्यांक 4 का स्वभाव


अंक ज्योतिष के अनुसार भाग्यांक 4 वाले कोई भी काम बहुत धीमी गति से करते हैं, लेकिन ये जो भी काम करते हैं उसके सफलता हासिल जरूर करते हैं। इन लोगों में धैर्य बहुत होता है। ये किसी भी काम को शांतिपूर्ण तरीके से करना पसंद करते हैं। इनको किसी की भी कोई गलत बात बर्दाशत नहीं होती है। समाज की कुरीतियों को खत्म करने में इस भाग्यांक के लिए काफी अहम भूमिका निभाते हैं।

भाग्यांक 4 का नकारात्मक पक्ष


इस भाग्यांक के जातक किसी भी काम को संभल कर नहीं करते हैं। ये लोग दूसरों की निंदा करने में भी सबसे आगे रहते हैं, जिसके कारण कभी- कभी आपको परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। ये अंक राहु ग्रह से प्रभावित होता है। जिसकी वजह से इनके जीवन में कोई भी घटना अचानक से ही घट जाती है। इस अंक वालों को हमेशा पैसे बचाकर खर्च करने की सलाह दी जाती है।

भाग्यांक 4 वालों का वैवाहिक जीवन


भाग्यांक 4 के लोगों का ज्यादा झुकाव इनके परिवार के साथ ज्यादा होता है। ये लोग अपने पार्टनर का बहुत ही सम्मान करते हैं, लेकिन इनके गुस्सैल स्वभाव के कारण इनके रिश्ते में थोड़ी खटास आ सकती है। ये लोग बिल्कुल भी रोमांटिक नहीं होते हैं। इस अंक वाले व्यक्ति को प्यार जताना नहीं आता है, जिसकी वजह से कभी- कभी इनका पार्टनर इनसे नाराज हो जाता है। अंक शास्त्र के अनुसार भाग्यांक 4 के लोगों के लिए भाग्यांक 1 और 8 के जातक अच्छे जीवनसाथी साबित हो सकते हैं।

भाग्यांक 4 के लिए करियर


इन अंक वाले लोगों को अपना करियर प्रोफेसर, वास्तु कला, डाक विभाग या मीडिया में बनाना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये लोग इस क्षेत्र में बहुत सफलता हासिल करते सकते हैं।

ये भी पढ़ें

9 दिसंबर 2025 का राशिफल : मेष से मीन: मंगलवार के दिन इन 5 राशियों पर बरस सकती है हनुमान जी की कृपा

Published on:
09 Dec 2025 08:04 am
Also Read
View All

अगली खबर