20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Budh Transit 2026: सूर्य का साथ छोड़ चंद्रमा के घर में घुसे बुध, ज्योतिष ने बताया इन 4 राशियों की बढ़ सकती हैं परेशानियां

Budh Transit 2026: बुध ग्रह 19 मई को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष मान्यताओं के मुताबिक इस बदलाव का असर लोगों की सोच, रिश्तों और आर्थिक फैसलों पर पड़ सकता है। खासतौर पर 4 राशियों के लोगों को आने वाले दिनों में विवाद, तनाव और अचानक खर्च जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

ज्योतिषाचार्य पंडित राजेंद्र मुंजाल

May 20, 2026

Budh Nakshatra Parivartan 2026

Budh Transit 2026 : चंद्रमा के नक्षत्र में पहुंचे बुध, 4 राशियों को रहना होगा संभलकर (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)

Budh Transit 2026: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, संवाद और व्यापार का कारक माना जाता है। वहीं रोहिणी नक्षत्र चंद्रमा का नक्षत्र है, जो भावनाओं और मानसिक स्थिति से जुड़ा होता है। ऐसे में जब बुध 19 मई 2026 को दोपहर 2 बजकर 37 मिनट पर कृत्तिका नक्षत्र छोड़कर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, तो इसका असर लोगों की सोच और व्यवहार पर साफ दिखाई दे सकता है।

ज्योतिषाचार्य पंडित राजेंद्र मुंजाल के अनुसार बुध और चंद्रमा के बीच संबंध थोड़ा विरोधाभासी माना जाता है। बुध जहां तर्क और व्यावहारिकता को महत्व देता है, वहीं चंद्रमा भावनाओं को आगे रखता है। यही वजह है कि इस दौरान कई लोगों को “दिल और दिमाग” के बीच संघर्ष महसूस हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर गलतफहमियां बढ़ सकती हैं और जल्दबाजी में लिए गए फैसले परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

हालांकि सभी राशियों पर इसका असर एक जैसा नहीं रहेगा, लेकिन 4 राशियों को खास तौर पर सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

मेष राशि: (Mesh Rashi)

इस समय बुध आपका दूसरा भाव सक्रिय करेगा, जो बोलचाल और पैसों से जुड़ा है। ऐसे में आपकी बात को गलत समझा जा सकता है। ऑफिस या घर में आम-सी कोई बात भी बहस की वजह बन सकती है।

पैसों के मामले में भी सोच-समझकर कदम रखें। बिना विचार किए निवेश नुकसान देगा। किसी को उधार देने से बचें, वरना पैसा फंस सकता है। खर्चे संभाल लें, नहीं तो बजट बिगड़ जाएगा।

वृश्चिक राशि: (Vrishchik Rashi)

वृश्चिक राशि के लिए यह परिवर्तन सातवें भाव में असर डालेगा, जो विवाह और पार्टनरशिप से जुड़ा होता है। पति-पत्नी के बीच छोटी बात भी बड़ा विवाद बन सकती है। रिश्तों में शक और अविश्वास की स्थिति बन सकती है।

यदि आप बिजनेस पार्टनरशिप में हैं, तो कागजी काम और पैसों के लेन-देन में पूरी पारदर्शिता रखें। किसी नए कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने से पहले हर शर्त अच्छी तरह पढ़ लें। लापरवाही बाद में भारी पड़ सकती है।

धनु राशि: (Dhanu Rashi)

बुध का ये गोचर आपके छठे भाव में होगा, जिसका संबंध स्वास्थ्य, कर्ज़ और विरोधियों से है। ऑफिस या कामकाज में विरोधी आपकी छवि खराब करने की कोशिश करेंगे। अपनी योजनाएं हर किसी से शेयर न करें।

मानसिक तनाव के चलते नींद कम हो सकती है। त्वचा या नसों की दिक्कतें उभर सकती हैं। अपनी दिनचर्या और खानपान पर पूरी तरह ध्यान दें यही फिलहाल सबसे ज़रूरी है।

कुंभ राशि: (Kumbh Rashi)

कुंभ राशि वालों के चौथे भाव में बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन होगा। यह भाव घर, माता, सुख-सुविधा और वाहन से जुड़ा माना जाता है। घर में तनावपूर्ण माहौल बन सकता है और छोटी-छोटी बातों पर बहस हो सकती है।

घर की मरम्मत, इलेक्ट्रॉनिक सामान या वाहन पर अचानक बड़ा खर्च आ सकता है। मां की सेहत को लेकर भी चिंता बढ़ सकती है। यदि पहले से कोई पुरानी बीमारी है तो लापरवाही बिल्कुल न करें।

क्या करें ताकि असर कम हो?

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इस दौरान शांत रहना सबसे बड़ा उपाय माना गया है। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें और बातचीत में संयम रखें। बुधवार के दिन हरे रंग का प्रयोग शुभ माना जाता है। जरूरतमंदों को हरी मूंग दाल दान करना और गणपति जी की पूजा करना भी लाभकारी माना जाता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह समय भावनाओं पर नियंत्रण रखने और सोच-समझकर कदम उठाने का है। अगर धैर्य और समझदारी से काम लिया जाए तो कई परेशानियों से बचा जा सकता है।