Budh Gochar: 11 फरवरी 2025 को व्यापार, संवाद, तर्क शक्ति के कारक बुध का गोचर शनि की राशि कुंभ में होने वाला है। कुंभ राशि में बुध का राशि परिवर्तन कई राशि के लोगों को बड़ा फायदा करा सकता है। ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय से आइये जानते हैं बुध शनि युति का किसे होगा लाभ (Budh shani yuti)
Budh Gochar 2025: आचार्य वार्ष्णेय के अनुसार फरवरी 2025 की शुरुआत में कुंभ राशि में बुध राशि परिवर्तन हो रहा है। यहीं शनि भी विराजमान हैं, इससे 11 फरवरी दोपहर 12.58 बजे बुध और शनि की युति होगी।
इसका कुछ राशियों पर सकारात्मक असर पड़ेगा तो कुछ पर नकारात्मक असर पड़ेगा। आइये जानते हैं बुध गोचर और शनि बुध की युति किन राशि वालों को बड़ा लाभ करा सकती है।
कुंभ राशि में बुध गोचर मेष राशि वालों के लिए शुभ फल देने वाला है। इसके प्रभाव से मेष राशि वालों की वाणी सटीक और स्पष्ट सोच वाली होगी। इस समय बुध शनि की युति मेष राशि वालों को करियर में लाभ दिलाएगी, सफलता मिलेगी।
लेकिन चुनौतियां भी होंगी, जिससे मेहनत करनी पड़ेगी। बुध गोचर से बनी शनि की युति में किए काम आपको करियर में लंबे समय तक लाभ देंगे। बच्चों और पढ़ाई से जुड़े क्षेत्रों में भी सफलता मिलेगी। अधिक लाभ के लिए इस समय गणेश जी की पूजा करें और उनके मंत्रों का जाप करें।
कुंभ राशि में बुध गोचर वृषभ राशि वालों के लिए गुडलक लिए हुए है। बुध गोचर के प्रभाव से वृषभ राशि वालों को करियर में सुख-सुविधा और सफलता मिलने का योग बनेगा। यदि आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल है।
बुध के कुंभ राशि में रहने तक आपके विचार काफी स्पष्ट रहेंगे, जो करियर में सफलता दिलाएगी। इस समय वृषभ राशि वालों को विदेशी स्रोतों से भी लाभ हो सकता है। भाग्य पेशेवर जीवन में लाभ देगा और तार्किक सोच के कारण मैनेजमेंट का समर्थन मिलेगा। बुध गोचर के समय ॐ बुधाय नमः मंत्र का जाप करें और भगवान विष्णु की पूजा करें।
कुंभ राशि में बुध शनि की युति मिथुन राशि वालों के लिए गुडलक ला रहा है। विशेष रूप से मैनेजमेंट और निर्णय लेने वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। हालांकि, आपको अपनी बात को तार्किक ढंग से रखने के लिए थोड़ा प्रयास करना पड़ सकता है, लेकिन अंतिम परिणाम आपके लिए अच्छा रहेगा। छोटे और सफल व्यावसायिक यात्राओं के योग बन रहे हैं, जो मिथुन राशि वालों को लाभ और सफलता दिला सकता है। विष्णु सहस्रनाम और विष्णु कवच का पाठ लाभ देगा।
बुध राशि परिवर्तन के प्रभाव से कन्या राशि वालों को करियर में सफलता के लिए कड़ी मेहनत करना होगा। तार्किक सोच के क्षेत्रों में चुनौतियां हो सकती हैं। इस समय दूसरों की अत्यधिक आलोचना से बचें।
कन्या राशि वालों को निवेश करने से बचने की जरूरत है, क्योंकि यह समय अनुकूल नहीं है। बुधवार को जरूरतमंद व्यक्ति को हरे रंग की चीजें, जैसे दालें और हरी सब्जियां दान करें।
कुंभ राशि में बुध गोचर तुला राशि वालों को लाभ देगा। इस समय तुला राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। हालांकि अत्यधिक आलोचना से बचना चाहिए। इस समय तुला राशि वालों को आर्थिक लाभ और बच्चों से सुख मिलेगा।
यह समय आपकी छवि निखार सकता है। आपकी विश्लेषणात्मक प्रवृत्ति लाभ दिलाएगी। भारी सामान और मशीनरी क्षेत्र में निवेश करना अधिक लाभ देगा। गणेश जी के मंत्रों और विष्णु सहस्रनाम का जाप करें।
बुध राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि वालों को लाभ दे सकता है। लेकिन घर में ज्यादा आलोचना से बचें वर्ना परेशानी होगी। वृश्चिक राशि वाले इस समय का उपयोग प्रभावी और सामूहिक रणनीतिक योजना बनाने में करेंगे। विदेशी स्रोतों से लाभ होगा। यह समय आपके करियर के लिए अच्छा है। शुभ परिणामों के लिए बुध यंत्र का उपयोग करें।
कुंभ राशि में बुध राशि परिवर्तन धनु राशि वालों को सतर्क रहने की हिदायत दे रहा है। इस समय धनु राशि वाले संवाद के क्षेत्र में अधिक प्रयास करें। धनु राशि के व्यापारियों को व्यापारिक विकास के लिए छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है।
यह समय धनु राशि वालों के आध्यात्मिक विकास के लिए है। इस समय धनु राशि वाले संवाद, व्यक्तिगत प्रयास और प्रभावी प्रचार के माध्यम से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। बुधवार सुबह किसी सुरक्षा गार्ड या चौकीदार को हरी दाल दान करें।
ये भी पढ़ेंः ज्योतिष से संबंधित अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
बुध का गोचर कुंभ राशि में ही होगा। इसलिए इसी राशि के लोगों पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ेगा। बुध का कुंभ राशि में गोचर बच्चों से खुशी और संतोष दिला सकता है। इसके साथ ही आप एक नया दृष्टिकोण भी पाएंगे।
यह समय आपकी सार्वजनिक छवि अच्छी हो सकती है। इस समय लाभ और व्यक्तिगत जीवन में सुख मिल सकता है। अचानक होने वाली घटनाएं और गहरे तर्क का प्रयोग आपको लाभ दे सकता है। भीगी हुई हरी मूंग पक्षियों को खिलाएं।