धर्म/ज्योतिष

बुध का राशि परिवर्तन, सभी 12 राशियों पर पड़ेगा असर, मौसम, व्यापार सहित अन्य क्षेत्रों में भी बदलाव संभव

Budh Gochar Kanya Rashi: बुध अपनी उच्च राशि कन्या में पहुंच चुके हैं। इसका असर सभी 12 राशियों पर दिखेगा। किसी को करियर में तरक्की मिलेगी, तो किसी को धन और कारोबार में फायदा होगा।
3 min read
• •
Updated: 8 Sep 2026, 4:44 PM IST
budh gochar kanya rashi 2026 12 zodiac signs effect
Budh Gochar Kanya Rashi: बुध का राशि परिवर्तन, सभी 12 राशियों पर पड़ेगा असर (फोटो सोर्स- ChatGPT)

Budh Gochar Kanya Rashi 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को एक शुभ ग्रह माना जाता है। बुध ग्रह मिथुन एवं कन्या राशि के स्वामी हैं। बुध ग्रह सूर्य और शुक्र के साथ मित्र भाव से तथा चंद्रमा से शत्रुतापूर्ण और अन्य ग्रहों के प्रति तटस्थ रहता है। ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि बुध ग्रह 7 सितंबर को कन्या राशि में गोचर कर लिया है। अब ये ग्रह अपनी उच्च राशि में रहेगा। इससे सभी 12 राशियों सहित स्वास्थ्य, राजनीति, मौसम समेत कई क्षेत्रों में बदलाव देखे जा सकते है।

बुध के सिंह राशि में प्रवेश का असर

  • लोगों में रचनात्मकता बढ़ेगी।
  • बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा।
  • बड़े देशों के बीच इंपोर्ट-एक्सपोर्ट बढ़ेगा।
  • बड़े एग्रीमेंट या बिजनेस समझौते होने के योग बन रहे हैं।
  • अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लेन-देन बढ़ेगा।
  • कुछ देशों की करंसी मजबूत होगी।
  • कुछ बड़े देश नई व्यापारिक रणनीति पर काम शुरू कर सकते हैं।
  • शेयर बाजार में स्थिरता के साथ-साथ खाद्यान्न वस्तुओं के भाव में स्थिरता एवं मूल्य वृद्धि रुकेगी।
  • विद्यार्थियों के लिए यह समय शिक्षा ग्रहण के लिए श्रेष्ठ रहेगा।
  • शिक्षा से संबंधित मंत्री या कुलपति शिक्षा से संबंधित खामियों को दूर करने का अथक प्रयास करेंगे।
  • मौसम में भी सुखद बदलाव होगा।
  • सेहत के नजरिये से लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा।
  • दूध का उत्पादन बढ़ने के साथ सब्जियों की पैदावार ज्यादा होने से किसानों को फायदा होगा।
  • औद्योगिक क्षेत्र में भी ज्यादा उत्पादन होने से भाव में स्थिरता आने से लोगों को फायदा होगा। प्राप्त होगा।

बुध से प्रभावित जातकों के लिए बचने के उपाय

बुध से पीड़ित व्यक्ति को मां दुर्गा की आराधना करनी चाहिए। बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए और साबूत हरे मूंग का दान करना चाहिए। बुधवार के दिन गणपति को सिंदुर चढ़ाएं। बुधवार के दिन गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं। दूर्वा की 11 या 21 गांठ चढ़ाने से फल जल्दी मिलता है। पालक का दान करे। बुधवार को कन्या पूजा करके हरी वस्तुओं का दान करे।

12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव

मेष राशि - यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह-गोचर और अनुकूल रहेगा षड्यंत्र से बचें।

वृषभ राशि- संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। यहां तक कि प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। इस अवधि के मध्य ट्रेडिंग के व्यापार में अत्यधिक सफल रहेंगे। सरकारी विभागों में प्रात्यक्षिक पड़े कार्यों का निपटारा होगा।

मिथुन राशि- मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। इस अवधि के मध्य किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों अथवा नया व्यापार आरंभ करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय अति अनुकूल रहेगा।

कर्क राशि- धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे। चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा।

सिंह राशि- अपनी वाणी कुशलता के बल पर कठिन से कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा।

कन्या राशि- शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों से भी संबंध मजबूत होंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कोई भी चुनाव लड़ने का प्रयास कर रहे हों तो बेहतर अवसर रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा।

तुला राश- धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे। तीर्थयात्रा का भी संयोग बना रहा है। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक कर्ज देने से बचें। झगड़े विवाद भी दूर रहें। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले बाहर ही सुलझाएं।

वृश्चिक राशि- केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्यों का निपटारा होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास करना चाह रहे हों तो यह अवसर बेहतरीन रहेगा।

धनु राशि- माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। वाहन का क्रय कर सकते हैं।

मकर राशि- धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों का शुभ अवसर आएगा। विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।

कुंभ राशि- कार्यक्षेत्र में भी कहीं न कहीं षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। लोग आपको नीचा दिखाने का एक भी अवसर नहीं जाने देंगे। रणनीतियों तथा योजनाओं को तब तक गोपनीय रखें जब तक कि उसे पूर्ण न कर लें। तमाम विषमताओं के बावजूद सामाजिक सम्मान अथवा पुरस्कार की घोषणा हो सकती है।

मीन राशि- विवाह कार्य में आ रही बाधा दूर होगी। ससुराल पक्ष से रिश्ते मधुर बनेंगे। साझा व्यापार करने से बचें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना हों तो अवसर उत्तम है। वाहन का क्रय कर सकते हैं योग अच्छा है।

Updated on:
8 Sep 2026, 4:44 PM IST
Published on: