
Chaitra Navratri 2026 : चैत्र नवरात्रि 19 मार्च 2026 से शुरू हो रही है और जैसे ही ये पावन पर्व शुरू होगा हर कोई चाहता है कि घर में सुख-समृद्धि और मां दुर्गा का आशीर्वाद बरसे। लेकिन कई बार घर में पड़ी कुछ छोटी-छोटी चीजें मां के स्वागत में बाधा बन जाती हैं। चलिए, ये पांच चीजें तुरंत हटा लें, वरना नकारात्मकता डेरा जमा सकती है। (Navratri 2026 Vastu Tips)
बहुत बार मंदिर के कोनों में टूटी मूर्तियां या फटी हुई फोटो पड़ी रह जाती हैं। ये ना सिर्फ आस्था का अपमान हैं, बल्कि वास्तु के हिसाब से घर में नकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ाते हैं। चैत्र नवरात्रि 2026 शुरू होने से पहले, इन्हें किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर दें या पीपल के पेड़ के नीचे रख आएं। मंदिर साफ रखें और गंगाजल छिड़कना न भूलें।
अगर घर में कोई घड़ी बंद है, उसे फौरन ठीक करा लें या हटा दें। वक्त का रुकना यानी तरक्की का रुकना। रुकी घड़ी न सिर्फ मानसिक तनाव देती है, बल्कि परिवार की उन्नति में भी बाधा डालती है। चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत के लिए टाइम हमेशा आगे बढ़ना चाहिए।
रसोई का वास्तु साफ-सुथरा हो तो मां अन्नपूर्णा खुश होंगी। टूटे कप, जंग लगे औजार या चटक गया कांच ऐसे बर्तन दरिद्रता खींचते हैं। सात्विक कुकिंग से पहले किचन की अच्छी तरह सफाई कर दीजिए।
सीढ़ियों के नीचे, छत पर या किसी कोने में जमा कबाड़ बस नकारात्मकता फैलाता है। पुराने जूते-चप्पल, खराब इलेक्ट्रॉनिक्स या फालतू कागज सब बाहर कर दें। घर जितना हल्का और साफ, उतना बेहतर माहौल और देवी की कृपा टिकेगी।
अगर आंगन या बालकनी में सूखे-से पौधे पड़े हैं, तो वो बस मुरझाई किस्मत का संकेत हैं। इन्हें हटाकर तुलसी, मनी प्लांट या कोई हरा पौधा लगा दें। हरियाली से मन भी खुश रहता है और घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है।
Navratri 2026 Vastu Tips : चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत पॉजिटिविटी और सच्चे मन के साथ करें, बस फिर देखिए मां दुर्गा की कृपा कैसे बरसती है
अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।