धर्म/ज्योतिष

3 मार्च को लग रहा Chandra Grahan का खग्रास 59 मिनट तक रहेगा, जानिए भारत में कितने समय तक दिखाई देगा चंद्र ग्रहण ?

Chandra Grahan 2026: 3 मार्च 2026 को साल का एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटनाक्रम देखने को मिलेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण। इस दिन चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पूरी तरह पड़ेगी और खग्रास की स्थिति लगभग 59 मिनट तक रहेगी। हालांकि, भारत में इसे पूरे समय नहीं देखा जा सकेगा। आइए विस्तार से जानते हैं ग्रहण का समय।
2 min read
Feb 20, 2026
chandra grahan 2026 date, chandra grahan 2026 time,
Lunar Eclipse 2026 India|फोटो सोर्स- Freepik

Chandra Grahan 2026 Date: 3 मार्च को खंडग्रास चंद्र ग्रहण (lunar eclipse) लगने जा रहा है, जिसकी कुल अवधि लगभग 59 मिनट बताई जा रही है। यह खगोलीय घटना रात के आकाश में एक अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करेगी और भारत के कई हिस्सों में दिखाई देगी। ज्योतिषीय और धार्मिक दृष्टि से चंद्र ग्रहण को विशेष महत्व दिया जाता है, वहीं खगोल विज्ञान के अनुसार यह पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा की विशेष स्थिति का परिणाम होता है। ऐसे में लोगों के मन में यह जानने की उत्सुकता है कि भारत में यह ग्रहण कब शुरू होगा, कितनी देर तक दिखाई देगा ।

Lunar Eclipse 2026: चंद्रग्रहण 2026 का समय (भारतीय समयानुसार)

  • ग्रहण प्रारंभ: दोपहर 3 बजकर 20 मिनट
  • खग्रास प्रारंभ: शाम 4 बजकर 34 मिनट
  • ग्रहण का मध्य: शाम 5 बजकर 33 मिनट
  • ग्रहण समाप्त: शाम 6 बजकर 47 मिनट
  • खग्रास अवधि: कुल 59 मिनट

क्या भारत में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण?

भारत में यह चंद्रग्रहण ग्रस्तोदय रूप में दिखाई देगा। इसका अर्थ है कि जब भारत में चंद्रमा उदित होगा, तब तक उस पर ग्रहण लग चुका होगा। यानी ग्रहण की शुरुआत, खग्रास और मध्य का समय भारत में प्रत्यक्ष रूप से नहीं देखा जा सकेगा।भारत में ग्रहण का दृश्य केवल चंद्रोदय के बाद ही शुरू माना जाएगा। उस समय तक ग्रहण अपने अंतिम चरण में होगा। इसलिए भारतीय दर्शकों को ग्रहण का समापन चरण ही देखने को मिलेगा।

भारत में कितनी देर दिखेगा चंद्रग्रहण?

भारतीय समय के अनुसार ग्रहण दोपहर 3:20 बजे शुरू होकर शाम 6:47 बजे समाप्त होगा। लेकिन दिल्ली में चंद्रोदय लगभग शाम 6 बजकर 22 मिनट पर होगा। इसका मतलब है कि दिल्ली में ग्रहण केवल 6:22 बजे से 6:47 बजे तक ही दिखाई देगा यानी लगभग 25 मिनट।देश के अन्य शहरों में चंद्रोदय का समय अलग-अलग होने के कारण ग्रहण दिखने की अवधि भी भिन्न होगी। पूर्वी और उत्तर-पूर्वी राज्यों में चंद्रमा जल्दी निकलता है, इसलिए वहां लोगों को लगभग 40 से 59 मिनट तक चंद्र ग्रहण साफ दिखाई दे सकता है।

Updated on:
20 Feb 2026 12:48 pm
Published on:
20 Feb 2026 12:48 pm