धर्म/ज्योतिष

Dhanteras: मां लक्ष्मी की कृपा चाहिए? तो इस Diwali 2025 अपनी राशि के मुताबिक खरीदें ये शुभ चीजें

Diwali 2025: दीपावली न केवल रोशनी और खुशियों का प्रतीक है, बल्कि यह समय मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का भी सबसे उत्तम अवसर माना जाता है। जानिए दिवाली 2025 पर आपकी राशि के अनुसार कौन-सी वस्तुएं खरीदना आपके लिए सौभाग्यदायक रहेगा।
2 min read
Oct 06, 2025
Diwali 2025,Laxmi Puja,Diwali 2025 Shopping Horoscope, Dhanteras,
Diwali 2025 astrology shopping|फोटो सोर्स – Freepik

Diwali 2025: दीपावली न केवल रोशनी और खुशियों का प्रतीक है, बल्कि यह समय मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का भी सबसे उत्तम अवसर माना जाता है। दिवाली से एक दिन पहले धनतेरस मनाई जाती है, जिसमें लोग कई तरह की नई चीजें खरीदते हैं।आइए हम आपको बताते हैं कि धनतेरस के दिन, क्या खरीदना आपके लिए शुभ रहेगा खासतौर पर आपकी राशि के अनुसार।(Dhanteras 2025)

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए चांदी और सोना दोनों ही शुभ धातु हैं। आप चांदी के आभूषण, सिक्के या बर्तन खरीद सकते हैं। इससे आपको तरक्की और सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए चांदी की वस्तुएं बहुत शुभ होती हैं। आप चांदी के आभूषण या सिक्के खरीद सकते हैं। हीरा जड़ित आभूषण भी आपके लिए उत्तम रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए कांसे का बर्तन और सोना शुभ होता है। पन्ना आपके लिए शुभ रत्न है, जो आपकी किस्मत को बदल सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए चांदी के आभूषण और चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति शुभ होती है। आप चांदी का श्रीयंत्र या मोती की माला भी खरीद सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए सोना सबसे अच्छी धातु है। माणिक्य आपके लिए शुभ रत्न है, जो आपकी किस्मत को बढ़ा सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए कांसे या फूल के बर्तन शुभ होते हैं। पन्ना और मोती आपके लिए शुभ रत्न हैं, जो आपकी उन्नति में मदद कर सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए चांदी के आभूषण और बर्तन शुभ होते हैं। इससे आपकी धन संपत्ति में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए तांबे के बर्तन और चांदी शुभ होते हैं। इससे आपको लाभ और सफलता मिलेगी।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए सोने के आभूषण और पीतल के बर्तन शुभ होते हैं। इससे आपके पास पैसे की कमी नहीं रहेगी।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए स्टील के बर्तन और वाहन शुभ होते हैं। इससे आपकी उन्नति और सफलता में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए स्टील के बर्तन और वाहन शुभ होते हैं। आप चांदी और सोना भी खरीद सकते हैं।

मीन राशि


मीन राशि के लोगों के लिए सोने और पीतल की वस्तुएं शुभ होती हैं। इससे आपके सुख और समृद्धि में वृद्धि होगी।

Updated on:
07 Oct 2025 09:51 am
Published on:
06 Oct 2025 01:48 pm