धर्म/ज्योतिष

Gajkesari Yog 2026: गजकेसरी योग से शुरू होगा नया साल 2026, इन राशि वालों की लगेगी लॉटरी

Gajkesari Yog 2026: साल 2026 की शुरुआत गजकेसरी योग के साथ होने जा रही है। ये योग कुछ राशि वालों के लिए बहुत लाभकारी रहने वाला है। ऐसे में चलिए जानते हैं नया साल किन राशिवालों के लिए रहेगा लाभकारी।

less than 1 minute read
Dec 22, 2025
Gajkesari Yog 2026
chatgpt ai

Gajkesari Yog 2026: ज्योतिष गणना के अनुसार साल 2026 की शुरुआत बहुत ही शुभ संयोग के साथ होने जा रही है। नये साल की शुरुआत में ही गुरु और चंद्र की युति से गजकेसरी योग का निर्माण होगा। ये योग कुछ राशि के जातक के लिए बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। 2 जनवरी 2026 को गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। इस योग इन राशि वालों के धन, धान्य का लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं वो कौन सी राशियां हैं, जिनको इस योग से लाभ मिलने वाला है।

इन राशिवालों को होगा फायदा

वृषभ राशि
साल 2026 वृषभ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। गजकेसरी योग से आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी और आपके धन में वृद्धि होगी। इसके साथ ही आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने की भी संभावना है। जो लोग नये काम की खोज कर रहे हैं, उनको नया काम मिल सकता है। इसके साथ ही आपकी सेहत में भी सुधार होगा।

मिथुन राशि
साल 2026 की शुरुआत मिथुन राशि वालों के लिए बहुत खास रहने वाला है। आपका लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। गजकेसरी योग से आपको नौकरी में खूब तरक्की हो सकती है। इसके साथ ही व्यापार में भी भरपूर लाभ मिल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को पदन्नोति मिल सकती है।

तुला राशि
तुला राशि के लिए नया साल शुभ साबित होने वाला है। गजकेसरी योग से आपके सौभाग्य में वृद्धि होगी। इस समय आपके पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपका अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। ये समय निवेश करने के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। इस दौरान निवेश से आपको बहुत फायदे मिल सकते हैं।

Updated on:
22 Dec 2025 02:05 pm
Published on:
22 Dec 2025 05:00 pm