धर्म/ज्योतिष

Mithun Rashifal 2026: मिथुन राशिवालों के बन रहे हैं लव मैरिज के योग, बिजनेस में रहें संभलकर

Mithun Rashifal 2026: मिथुन राशि वालों के लिए नया साल स्वास्थ्य, शिक्षा, करियर और वित्त के मामलों में काफी शुभ रहेगा, जबकि प्रेम और विवाह में भी सकारात्मक बदलाव मिलेंगे। वर्ष के अंतिम महीनों में थोड़ा सावधानी की आवश्यकता होगी

2 min read
Dec 01, 2025
मिथुन राशिफल 2026 (PC: gemini generated)

Mithun Rashifal 2026: मिथुन राशि (Mithun Rashi) के जातकों के लिए साल 2026 स्थिर, संतुलित और प्रगति देने वाला साल रहेगा। बृहस्पति, शनि और राहु–केतु के प्रभाव बड़े बदलाव लाएंगे, लेकिन सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए यह साल बेहतरीन साबित हो सकता है। लगभग हर क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, हालांकि कुछ समय सावधानी भी आवश्यक होगी। आइए जानते हैं कैसा रहेगा मिथुन राशिवालों (Gemini Horoscope 2026) का आने वाला साल.

स्वास्थ्य -2026 स्वास्थ्य के लिए औसत से थोड़ा बेहतर रहेगा। गुरु का प्रथम भाव में रहना स्वास्थ्य के लिए मिश्रित फल देता है, इसलिए खान-पान में सावधानी जरूरी है। अधिक भोजन या आलस बढ़ सकता है। 2 जून से 31 अक्टूबर तक गुरु दूसरे भाव में शुभ स्थिति में रहेगा, जिससे स्वास्थ्य और मजबूत होगा। शनि पूरे वर्ष कमर, छाती या जननांग संबंधी परेशानियाँ दे सकता है। जिन लोगों को पहले से हृदय या फेफड़ों की समस्या है, उन्हें अधिक सतर्क रहना होगा। यदि आप नियमित दिनचर्या अपनाएंगेे तो वर्ष पूरी तरह स्वस्थ बीतेगा।

ये भी पढ़ें

Vastu Tips for Home : इन 5 सरल वास्तु टिप्स से घर में आ सकती है सुख-समृद्धि और सफलता

शिक्षा - शिक्षा के क्षेत्र में यह वर्ष बेहद लाभकारी रहेगा। गुरु की दृष्टि 2 जून तक पंचम व नवम भाव पर रहेगी, जिससे एकाग्रता और परिणाम बेहतर होंगे। 2 जून से 31 अक्टूबर तक गुरु उच्च राशि में रहेगा, जिससे प्रोफेशनल कोर्स, रिसर्च, लॉ और यात्रा संबंधी विषयों के छात्रों को सफलता मिलेगी। अक्टूबर के बाद परिणाम औसत हो सकते हैं, लेकिन मेहनत करने वाले छात्रों को अच्छे फल मिलेंगे।

व्यापार - व्यापार में 2026 औसत से थोड़ा बेहतर रहेगा। पूरे वर्ष शनि दशम भाव में रहकर कड़ी मेहनत करवाएगा। 2 जून से 31 अक्टूबर तक गुरु उच्च का होकर लाभ में बढ़ोतरी करेगा और व्यापार में सकारात्मकता आएगी। इस अवधि में व्यापार बढ़ाने, नए काम शुरू करने या महत्वपूर्ण निर्णय लेने के अवसर मिलेंगे। वर्ष के अंत में परिणाम थोड़े धीमे हो सकते हैं।

करियर -नौकरीपेशा लोगों के लिए यह वर्ष बेहतर रहेगा। जून से अक्टूबर के बीच प्रमोशन, सराहना और वरिष्ठों का समर्थन मिलने की संभावना है। वर्ष की शुरुआत व अंत में कार्यस्थल का माहौल कभी-कभी तनावपूर्ण हो सकता है या अनचाहे भ्रम पैदा हो सकते हैं। जून से अक्टूबर तक का समय सबसे शुभ रहेगा।

आर्थिक स्थिति- पिछले वर्ष की तुलना में 2026 आर्थिक रूप से काफी अच्छा रहेगा। शुरुआत में अनावश्यक खर्च कम होंगे। 2 जून से 31 अक्टूबर तक गुरु का धन भाव में उच्च का होना आय में वृद्धि और बचत को मजबूत करेगा। शनि और शुक्र भी वित्त को स्थिर बनाए रखेंगे। वर्ष के अंत में थोड़े उतार-चढ़ाव संभव हैं, पर कुल मिलाकर धन वृद्धि का वर्ष रहेगा।

लव लाइफ-2026 में प्रेम जीवन मधुर और स्थिर रहेगा। गुरु और शुक्र का शुभ प्रभाव संबंधों को मजबूत करेगा। जून–अक्टूबर के बीच प्रेम विवाह के योग भी बन रहे हैं। वर्ष के अंत में थोड़ा तनाव संभव है पर कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।

विवाह और वैवाहिक जीवन- अविवाहितों के लिए विवाह के शुभ योग वर्ष की शुरुआत से अक्टूबर तक बने रहेंगे। गुरु का दृष्टि संबंधों में मिठास बनाए रखेगा। शनि कभी-कभी तनाव दे सकता है, लेकिन प्रयास से रिश्ते संभाल पाएँगे। अक्टूबर के बाद थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत होगी।

पारिवारिक जीवन- 2 जून से 31 अक्टूबर तक परिवार में सौहार्द और शुभ कार्यक्रमों की संभावना है। वर्ष के अंतिम महीनों में कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं, लेकिन पूरे वर्ष परिवार का सहयोग मिलता रहेगा।

ये भी पढ़ें

Ghar Ke Liye Vastu Tips : साल खत्म होने से पहले करें ये उपाय: घर ले आएं ये 5 वास्तु चीजें, बढ़ सकती है धन-संपत्ति

Also Read
View All

अगली खबर