धर्म/ज्योतिष

Gold Astrology: सोना किन राशि वालों को नहीं करना चाहिए धारण, जाने इसके फायदे और नियम

Gold Astrology: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर सोने को राशिनुसार धारण किया जाए तो इसके अनेक फायदे देखने को मिलते हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं कि सोना किन राशि वालों को नहीं धारण करना चाहिए और इसके नियम के बारे में।

2 min read
Dec 29, 2025
istock

Gold Astrology: ज्योतिष शास्त्र के अंतर्गत हर धातु का संबंध किसी ना किसी ग्रह से बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोने का संबंध गुरु ग्रह से है। आजकल हर कोई सोना पहनना चाहता है। ऐसा माना जाता है कि सोना पहनने से सूर्य ग्रह और गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है और जातक के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। अगर सोने को सही विधि और राशि के अनुसार पहना जाए तो इसके बहुत से फायदे हो सकते हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशि वालों के सोना पहनना हानिकारक बताया गया है। यदि इस राशि के जातक सोने को धारण करते हैं तो उनका फायदे की जगह नुकसान झेलना पड़ सकता है। आइए जानते हैं किन राशि वालों को सोना नहीं पहनना चाहिए।

ये भी पढ़ें

Surya Gochar 2026 : नए साल में किन राशियों की चमक सकती है किस्मत और किन्हें झेलना होगा आर्थिक नुकसान?

इन राशि वालों को नहीं धारण करना चाहिए।

वृषभ राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृषभ राशि के जातक को सोना नहीं पहनना चाहिए। वृषभ राशि शुक्र ग्रह की राशि मानी जाती है। अगर वृषभ राशि के जातक सोने का आभूषण पहनते हैं तो उनको धन की हानि हो सकती है। इसके साथ उनकी सेहत पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक को भी सोना धारण करने से बचना चाहिए। मिथुन राशि बुध ग्रह की राशि मानी जाती है। बुध और गुरु ग्रह की ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मित्रता नहीं है, इसलिए इस राशि वालों के लिए सोना पहना लाभकारी नहीं माना जाता है। इसे धारण करने से आपके धन संचय में कमी आ सकती है।

मकर राशि
मकर राशि शनि ग्रह की राशि मानी जाती है। इस राशि के जातक के लिए सोना धारण करना शुभ नहीं माना जाता है। अगर आप सोना पहनते हैं तो आपके निर्णय लेने की क्षमता में कमी आएगी। इसके साथ ही आपके आत्मविश्वास में भी कमी आ सकती है। इसको पहनने से आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

सोना धारण करने के नियम


सोना धारण करने से पहले आपको इसके नियम का खास ख्याल रखना चाहिए। यदि आप सोने की अंगूठी धारण करते हैं तो इसको हमेशा तर्जनी उंगली में ही धारण करें। अगर आप अपने वैवाहिक जीवन में खुशहाली चाहते हैं तो आप सोने की चैन गले में पहन सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि अनामिका उंगली में सोने की अंगूठी पहनने से संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।

Published on:
29 Dec 2025 01:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर