धर्म/ज्योतिष

Grah Gochar July: जुलाई में 4 बड़े ग्रह बदलेंगे चाल, 4 राशि के लोगों का जाग जाएगा भाग्य

Grah Gochar July: हर महीने में कई ग्रह गोचर करते हैं, 1 जुलाई 2024 से नया महीना शुरू हो रहा है। इसमें 4 बड़े ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। इससे 4 राशि के लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा तो आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां ( July Horoscope) ....

3 min read
Jun 30, 2024
Grah Gochar July 2024
Grah Gochar July: जुलाई में 4 बड़े ग्रह बदलेंगे चाल, 4 राशि के लोगों का जाग जाएगा भाग्य

Grah Gochar July 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जुलाई में 4 प्रमुख ग्रह मंगल, सूर्य, बुध और शुक्र अपनी चाल बदलेंगे। शुक्र के कर्क राशि में गोचर से बुध के साथ युति बनेगी। वहीं शुक्र वृषभ राशि में गोचर करेंगे, यहां सूर्य गुरु के साथ युति बनेगी। इसके कुछ दिन बाद सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। फिर महीने के आखिरी दिनों में एक बार फिर शुक्र राशि परिवर्तन कर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इसका सभी राशियों पर शुभ अशुभ असर पड़ेगा। हालांकि 4 प्रमुख राशियां ऐसी हैं, जिसे विशेष लाभ मिलेगा। आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां ..

मंगल गोचर जुलाई 2024

पंचांग के अनुसार ग्रहों के सेनापति मंगल हर 40-45 दिन में राशि बदलते हैं। शुक्रवार 12 जुलाई 2024 को शाम 7.12 बजे वृषभ राशि में गोचर करेंगे। इसका मेष, सिंह, वृष और कन्या राशि के लोगों को बड़ा फायदा होगा। वहीं वृषभ राशि में रहते हुए मंगल देव 27 जुलाई को रोहिणी और 16 अगस्त को मार्गशीर्ष नक्षत्र में गोचर करेंगे। इसके बाद 26 अगस्त को मंगल मिथुन राशि में गोचर करेंगे।

ये भी पढ़ेंः


सूर्य गोचर जुलाई 2024

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगलवार 16 जुलाई 2024 को 11.29 बजे मिथुन राशि से कर्क राशि में गोचर करेंगे। सूर्य देव यहां 15 अगस्त तक रहेंगे। इसका तुला धनु और सिंह राशि के लोगों को लाभ होगा। 16 अगस्त को सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन से सिंह राशि के लोग मालामाल हो सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः

बुध राशि परिवर्तन जुलाई 2024

ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह का 19 जुलाई को राशि परिवर्तन होगा। बुध राशि परिवर्तन कर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। बुध के राशि परिवर्तन से वृश्चिक राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा।

शुक्र गोचर जुलाई 2024

शुक्र ग्रह जुलाई के महीने में दो बार अपनी चाल बदलेंगे, धन, वैभव के कारक शुक्र इस समय मिथुन राशि में विराजमान हैं और रविवार 7 जुलाई 2024 को सुबह 4.39 बजे शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद जुलाई में शुक्र का अगला गोचर 31 जुलाई को होगा, इस समय शुक्र कर्क से सिंह राशि में पहुंच जाएंगे। शुक्र देव के राशि परिवर्तन से मकर राशि के लोगों को कारोबार में लाभ मिल सकता है।

ये भी पढ़ेंः

मेष राशि

मंगल की राशि मेष राशि के लोगों के लिए जुलाई शुभ फल देने वाला है। इस माह मेष राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। इस समय अचानक धन प्राप्ति भी हो सकती है। जुलाई में ग्रह गोचर का मेष राशि वालों को आय के नए स्त्रोत बनाने में फायदा होगा। करियर-कारोबार में अच्छा रिजल्ट मिलेगा। जुलाई के दूसरे सप्ताह में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा होगी। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों से संपर्क का लाभ मिलेगा। पुराने कर्जों से मुक्ति मिलेगी।

ये भी पढ़ेंः

सिंह राशि

जुलाई का महीना सिंह राशि के लोगों के लिए शुभ फल देने वाला है। इस समय सिंह राशि के लोगों के सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और वेतन वृद्धि मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के कार्य या कार्यक्षेत्र में अचानक से बदलाव हो सकता है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए जुलाई धनलाभ और सुख-सुविधाओं में वृद्धि का संकेत दे रहा है। मकर राशि के जो लोग व्यापार में हैं उन्हें अच्छा खासा लाभ मिलेगा। अचानक से कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। जुलाई में मकर राशि वालों की योजनाएं सफल होंगी।

ये भी पढ़ेंः

कुंभ राशि

जुलाई ग्रह गोचर 2024 कुंभ राशि के लोगों के लिए शानदार है। पूरे माह सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होगी। इस महीने करियर और कारोबार में मनचाही प्रगति होगी। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है, पहले से कार्यरत लोगों को प्रमोशन और मनचाहा स्थानांतरण मिल सकता है। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक और सुखद रहेगी। जुलाई में भूमि-भवन और वाहन खरीद सकते हैं। प्रेम जीवन और पारिवारिक जीवन की दृष्टि से जुलाई सुखद है।

ये भी पढ़ेंः

Updated on:
02 Jul 2024 02:20 pm
Published on:
30 Jun 2024 08:53 pm