धर्म/ज्योतिष

Grah Gochar June: जून में 5 ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, ग्रह गोचर से 5 राशियों की लाइफ में होगा कमाल

June Grah Gochar: वैदिक ज्योतिष के अनुसार निर्धारित दिन पर ग्रह अपनी पोजिशन और राशि बदलते हैं। इसका सभी राशियों पर असर पड़ता है। कई ग्रह ऐसे हैं जो हर महीने में कम से कम एक बार या दो बार अपनी राशि बदलते हैं। वहीं कुछ ग्रह कुछ समय बाद उदय अस्त, या वक्री मार्गी होते हैं। ग्रहों की इन गतिविधियों से शुभ अशुभ योग भी बनते हैं। इसका मनुष्यों पर गहरा असर पड़ता है। मंगल, शुक्र, बुध समेत 5 ग्रह जून में गोचर करेंगे तो आइये जानते हैं जून ग्रह गोचर का किन राशि के लोगों को सर्वाधिक फायदा होगा (monthly horoscope )।

2 min read
May 24, 2024
ग्रह गोचर जून 2024

जून में किस डेट को कौन सा ग्रह गोचर करेगा

वैदिक ज्योतिष के अनुसार 1 जून को ग्रहों के सेनापति मंगल मेष राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 12 जून को सुख और वैभव प्रदान करने वाले ग्रह शुक्र अपनी राशि वृषभ से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके दो दिन बाद 14 जून को वाणी, बुद्धि और व्यापार के कारक बुध मिथुन राशि में गोचर करेंगे, फिर इसी माह की 29 तारीख को बुध मिथुन से कर्क राशि में चले जाएंगे।
इसके अलावा 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में गोचर करेंगे। फिर जून के आखिर में यानी 29 जून को कर्मफलदाता शनि कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे। इससे कुछ राशि के लोगों को बड़ा लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं किन-किन राशि के लोगों को जून में ग्रहों का आशीर्वाद मिल रहा है।

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जून में ग्रहों की स्थिति का सबसे ज्यादा फायदा मेष राशि के लोगों को होने वाला है। जून में मेष राशि के लोगों को शुभ समाचार मिलेंगे। इस महीने मेष राशि वालों के अधूरे काम पूरे होंगे और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आप जो योजना बनाएंगे, उसमें सफलता मिलेगी। इस महीने मेष राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ा दिखेगा। जून में करियर-कारोबार से आपके लिए गुड न्यूज आएगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए भी जून ग्रह गोचर लाभदायक होगा। जून में प्रमुख ग्रहों के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि के लोगों को बड़ा लाभ होगा। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रभावशाली लोगों से मेल-मुलाकात होगी। कोई शुभ काम घर में होने से व्यस्तता रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए जून में ग्रहों का राशि परिवर्तन करियर में मजबूती दिलाएगा। नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग बनेंगे। जून में आप कुछ नया काम करने के कोशिश करेंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए जून शुभ और लाभदायक रहेगा। इस महीने आपको कई अच्छे मौके मिलेंगे। इसमें धन लाभ के मौके भी रहेंगे, बशर्ते आप इसे हाथ से जाने न दें। सुख-सुविधा में बढ़ोतरी होगी। जो भी योजना बनाएंगे, उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। वैवाहिक और पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

कन्या राशि

जून ग्रह गोचर कन्या राशि वालों के लिए गुडलक ला रहा है। इस महीने कन्या राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे। जून में कन्या राशि वालों को वेतन वृद्धि मिल सकती है, जिससे आर्थिक जीवन अच्छा रहेगा। जून में कन्या राशि वाले वाहन और संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए जून धन लाभ के अवसर लाएगा। यदि व्यापारी हैं तो व्यवसाय में लाभ मिलेगा। जून में धनु राशि वालों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अच्छा ऑफर मिल सकता है, जिससे प्रोफाइल मजबूत होगा। भाग्य का साथ मिलने से मन प्रसन्न होगा।

Published on:
24 May 2024 03:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर