Guru gochar 2025: नवग्रहों के गुरु बृहस्पति को एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करने में करीब 1 साल का समय लगता है। इसलिए धीमी चाल चलने वाले गुरु को राशि चक्र पूरा करने में 12 साल लग जाते हैं। अब गुरु राशि परिवर्तन कर 12 साल बाद बुध की राशि मिथुन में प्रवेश करने वाले हैं तो आइये जानते हैं किसे मिलेगा इसका शुभ फल (Brihaspati Rashi parivartan)
Guru Gochar 2025: ज्योतिष में गुरु बृहस्पति को खुशहाली, ज्ञान और विस्तार का कारक ग्रह माना जाता है। यह शिक्षा, धन और आध्यात्म से जुड़े मामलों को प्रभावित करता है।
जिस भी राशि में बृहस्पति गोचर होता है, उसके जातकों को तरक्की, अवसर और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
गुरु की ऊर्जा हमें जीवन का सही उद्देश्य समझने, नए अनुभवों की ओर बढ़ने और आत्मिक रूप से विकसित होने के लिए प्रेरित करती है।
बृहस्पति ग्रह इंसान को उच्च शिक्षा, समझदारी और आध्यात्मिक उन्नति की ओर ले जाने में मददगार बनता है। इस साल गुरु 14 मई को रात 11.20 बजे मिथुन राशि में प्रवेश करेगा।
इससे सोचने समझने की क्षमता, आत्मविश्वास बढ़ेगा, मिलनसार स्वभाव, उदारता और चतुराई बढ़ेगी। नई संभावनाएं और तरक्की के अवसर मिलेंगे। आइये जानते हैं गुरु राशि परिवर्तन 2025 का सभी राशियों पर क्या असर पड़ेगा।
बृहस्पति गोचर 2025 से मेष राशि वालों की बातचीत की क्षमता में सुधार होगा और सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे।
भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। व्यापार से जुड़े नए अवसर मिल सकते हैं और व्यापार की नई संभावनाएं बन सकती हैं।
हालांकि, इस समय आलस्य से काम में देरी हो सकती है। इसलिए मेष राशि वालों के लिए अनुशासन बनाए रखना बहुत जरूरी होगा।
मानसिक तनाव और थकान से जुड़ी कुछ स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं, इसलिए सेहत का विशेष ध्यान रखें।
उपाय: गुरु गोचर 2025 की अवधि में गुरुवार के दिन पीले कपड़ों का दान करें।
गुरु गोचर 2025 वृषभ राशि वालों को अचानक धन लाभ करा सकता है।
आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। गुरु गोचर अवधि में वृषभ राशि वालों की बातचीत की कला निखरेगी।
यह समय सौदेबाजी और विचारों को सही तरीके से प्रस्तुत करने के लिए अनुकूल रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और कोई शुभ कार्य भी हो सकता है।
उपाय: गुरुवार के दिन गुरु ग्रह के मंत्रों का जाप करें और प्रार्थना करें।
गुरु गोचर 2025 मिथुन राशि वालों को करियर में आगे बढ़ने और नई पहचान बनाने के अवसर दिलाएगा।
यह समय आत्म-विकास और नए संबंध बनाने के लिए बेहद अनुकूल रहेगा। हालांकि, इस दौरान कुछ ऐसे संबंध बढ़ सकते हैं, जिनमें गहराई और स्थायित्व की कमी हो सकती है।
इसलिए सावधानी से निर्णय करें। प्रमोशन, नौकरी में बदलाव या विदेश यात्रा के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। मेहनत का पूरा फल मिलेगा और सफलता के नए द्वार खुलेंगे।
उपाय: गुरुवार के दिन पीली दाल (मूंग दाल) का दान करें।
ये भी पढ़ेंः
गुरु गोचर 2025 कर्क राशि वालों को आध्यात्मिक उन्नति और विदेश से जुड़े अवसर दिला सकता है।
यह समय कर्क राशि वालों के लिए आत्मविकास और नए संबंध बनाने के लिए अनुकूल रहेगा। हालांकि, सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा।
पाचन तंत्र, वजन बढ़ने और तनाव से जुड़ी समस्या हो सकती हैं। नींद से जुड़ी परेशानियां या हार्मोनल असंतुलन भी हो सकता है, इसलिए हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं।
उपाय: गुरुवार को गुरु ग्रह के मंत्रों का जाप करें।
गुरु गोचर 2025 सिंह राशि वालों को आर्थिक लाभ के नए अवसर दिला सकता है और भविष्य में आर्थिक स्थिति मजबूत करेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में भाग लेना और खुद को मानसिक रूप से मजबूत बनाना भी आपकी लाइफ में होगा।
काम का दबाव और व्यस्त शेड्यूल तनाव देगा। सिंह राशि वालों के लिए नए लोगों से मुलाकात होगी।
उपाय: गुरुवार को किसी गुरु या शिक्षक का आशीर्वाद लें।
गुरु राशि परिवर्तन 2025 से कन्या राशि वालों को नई ऊंचाई छूने के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन, सैलरी में बढ़ोतरी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम के मौके भी मिलेंगे। इस समय कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आमदनी बढ़ेगी।
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और ऊर्जा से लबरेज रहेंगे, जिससे लक्ष्य हासिल करने में आसानी होगी।
हालांकि, बहुत ज्यादा प्रोजेक्ट्स लेने से आपकी एकाग्रता में कमी आ सकती है। इसलिए ध्यान केंद्रित रखने की कोशिश करें।
उपाय: पीला पुखराज धारण करें।
बृहस्पति राशि परिवर्तन 2025 तुला राशि वालों को प्रोफेशनल लाइफ में नई उपलब्धियां दिला सकता है, तुला राशि वाले विशेष रूप से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की करेंगे।
इस समय तुला राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।
हालांकि, भौतिक सुख-सुविधाओं में अधिक रूचि रहेगी। इस अवधि में आर्थिक असंतुलन या सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
इस समय समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और लोगों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लेकिन मिथुन राशि की परिवर्तनशील प्रकृति के कारण ध्यान भटक सकता है।
उपाय: रोजाना केसर का तिलक माथे या आज्ञा चक्र पर लगाएं।
बृहस्पति राशि परिवर्तन 2025 वृश्चिक राशि वालों के लिए भी शुभ फलदायक है।
इस समय वृश्चिक राशि वालों को विरासत, संयुक्त निवेश या साझेदारी से आर्थिक लाभ होगा। यह समय फाइनेंशियल प्लानिंग और निवेश के लिए अनुकूल है।
इस समय सेहत का ध्यान रखना होगा, क्योंकि मानसिक तनाव, चिंता और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
रिश्तों में विश्वास और पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी होगा,। वृश्चिक राशि वालों को भरोसेमंद संबंध बनाने पर ध्यान देना चाहिए।
उपाय: गुरुवार के दिन 108 बार "ॐ" का जाप करें।
ये भी पढ़ेंः
धनु राशि वालों को गुरु गोचर 2025 व्यापार और साझेदारी से जुड़े काम में आर्थिक लाभ दिलाएगा। यह समय आपके लिए संयुक्त निवेश और साझेदारी के लिए शुभ है।
इससे अच्छी आमदनी होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
बृहस्पति गोचर 2025 का प्रभाव न केवल भौतिक बल्कि आध्यात्मिक और भावनात्मक रूप से भी महसूस होगा, जिससे आंतरिक विकास के अवसर मिलेंगे।
उपाय: गुरुवार को नहाने के पानी में हल्दी की एक चुटकी मिलाकर स्नान करें।
बृहस्पति राशि परिवर्तन 2025 कार्यस्थल पर सहकर्मियों और साथियों के साथ संबंध बेहतर बनाने में मददगार बनेगा, जिससे काम करने का माहौल अधिक बेहतर बनेगा।
सामाजिक मेल-जोल भी बढ़ेगा और संबंधों में मिठास आएगी। हालांकि, कार्यभार और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिससे तनाव बढ़ने की संभावना रहेगी।
सेहत में सुधार होगा और जीवनशैली अच्छी रहेगी। आर्थिक रूप से यह समय स्थिरता लाने वाला रहेगा, आय में वृद्धि और वित्तीय प्रबंधन में सुधार के मौके मिलेंगे।
उपाय: गुरुवार के दिन 108 बार "ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सह गुरुवे नमः" मंत्र का जाप करें।
कुंभ राशि पर गुरु राशि परिवर्तन 2025 कुंभ राशि वालों के पांचवे भाव को प्रभावित करेगा, जो रचनात्मकता, प्रेम, संतान और सट्टा निवेश से जुड़ा होता है।
इस दौरान शेयर मार्केट, निवेश और जोखिम भरे काम से आर्थिक लाभ मिल सकता है, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लेना जरूरी होगा।
संतान से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव आएंगे और परिवार में शुभ कार्य संपन्न हो सकते हैं। प्रेम जीवन में रोमांच बढ़ेगा और नए प्रेम संबंध बन सकते हैं।
उपाय: गुरुवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करें और उन्हें पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं।
गुरु राशि परिवर्तन 2025 मीन राशि वालों को प्रॉपर्टी से जुड़े काम और घरेलू व्यवसायों से करियर के नए अवसर दिलाएगा।
यदि आप रियल एस्टेट या घर से जुड़े किसी व्यवसाय में निवेश कर रहे हैं, तो यह समय लाभदायक हो सकता है।
मानसिक रूप से गुरु गोचर मीन राशि वालों कोअधिक स्थिरता देगा। हालांकि तनाव और चिंता से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इस समय अधिक भोग-विलास से बचना लाभदायक रहेगा।
उपाय: गुरुवार को केले के पेड़ को हल्दी मिले जल से सींचें।