Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 से गुरु ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिसे ज्योतिष में बेहद प्रभावशाली गोचर माना जाता है। इसका असर नौकरी, शादी, पैसा और पारिवारिक जीवन पर देखने को मिल सकता है। कुछ राशियों के लिए यह समय जिंदगी बदलने वाला साबित हो सकता है। (Jupiter Transit 2026)
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 से गुरु ग्रह (Jupiter Transit 2026) कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं और ज्योतिष में इसे साल के सबसे शुभ गोचर में गिना जा रहा है। 31 अक्टूबर तक चलने वाला यह गोचर कई राशियों के लिए धन, करियर, शादी और पारिवारिक जीवन में बड़े बदलाव ला सकता है। गुरु का गोचर सिर्फ पैसों तक सीमित नहीं रहेगा। ये समय मन की शांति, पारिवारिक सुख, करियर में तरक्की और आध्यात्मिक विकास के लिए भी शानदार है। कर्क खुद चंद्रमा की राशि है, जिसका मतलब है भावनाएं, परिवार, घर। ऐसे में गुरु जब कर्क में आते हैं, तो ज्योतिष के जानकार इसे बहुत शुभ मानते हैं। ज्योतिषाचार्य राजेंद्र मुंजाल से जानिए इस गोचर का सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
जब किसी राशि में ग्रह उच्च का होता है, तो उसका पॉजिटिव असर कई गुना बढ़ जाता है। गुरु के कर्क में आते ही सोच पॉजिटिव होने लगती है, फैसले ठीक बैठते हैं और जीवन में स्थिरता आने लगती है। इस दौरान लोग परिवार के करीब आते हैं, रिश्तों में मिठास आती है और कई अधूरे मामलों का हल खुद-ब-खुद निकल जाता है।
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, गुरु जब भी कर्क में रहे, देश में शिक्षा, अध्यात्म, सोशल बदलाव और आर्थिक गतिविधियों में रफ्तार आई है। ज्योतिष में इसे भाग्य जागना भी कहते हैं।
अब जानते हैं आपकी राशि के लिए यह समय कैसा रहेगा
मेष राशि वालों की किस्मत घर-परिवार के मामलों में चमकने वाली है। नया घर या गाड़ी खरीदने का योग है। प्रॉपर्टी में निवेश अच्छा रहेगा। मां से रिश्ते सुधरेंगे, और पुराने पारिवारिक झगड़े भी सुलझ सकते हैं।
क्या करें: हर गुरुवार पीली दाल दान करें, केले के पेड़ में जल चढ़ाएं।
टॉरियन लोगों की कम्युनिकेशन स्किल इस गोचर में बहुत सुधरेगी। मीडिया, मार्केटिंग, सोशल मीडिया, लेखन इन फील्ड्स से कोई बड़ा मौका मिल सकता है। छोटे सफर अच्छे रिजल्ट देंगे।
क्या करें: छोटे भाई-बहनों की हेल्प करें, हल्दी का तिलक लगाएं।
मिथुन राशि वालों को इस दौरान आर्थिक मामलों में बड़ी राहत मिल सकती है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत हैं और आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं। नौकरी करने वालों को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, जबकि व्यापारियों को नए संपर्कों से फायदा होगा।
क्या करें: गुरुवार को गरीब बच्चों को मिठाई दें।
कर्क राशि के लिए ये समय सबसे बदला हुआ रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा, करियर में नया मोड़ मिलेगा, शादी या रिलेशनशिप की खुशखबरी हाथ लग सकती है। कई ज्योतिषी इसे नई शुरुआत का वक्त कह रहे हैं।
क्या करें: भगवान विष्णु की पूजा करें, पीले कपड़े पहनें।
सिंह राशि वालों का मन आध्यात्म और विदेश यात्रा की ओर झुक सकता है। विदेश से कोई खास अवसर मिल सकता है। हां, खर्चे कुछ बढ़ेंगे, लेकिन अच्छे काम में जाएंगे।
क्या करें: जरूरतमंदों को पीले फल दान करें।
कन्या राशि वालों का नेटवर्क और कनेक्शन बढ़ेगा, बस उस पर ध्यान दें। नए लोगों से मिलने-जुलने से फायदे और लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे।
क्या करें: गुरुवार को गाय को गुड़ और चना खिलाएं।
तुला राशि वालों के लिए ही ये प्रमोशन, नई जॉब या बिजनेस विस्तार का समय है। ऑफिस के सीनियर्स सपोर्ट करेंगे, सम्मान बढ़ेगा।
क्या करें: भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं।
वृश्चिक राशि वालों की किस्मत साथ देगी। उच्च शिक्षा, विदेश यात्रा या धार्मिक यात्रा के मौके मिल सकते हैं। पिता से रिश्ते सुधर सकते हैं।
क्या करें: धार्मिक स्थान में पीली चीजें दान करें।
धनु राशि के लोग अचानक किसी बदलाव के लिए तैयार रहें। रिसर्च, रहस्यमई विषय, या आध्यात्म से फायदा होगा। पैतृक संपत्ति या इंश्योरेंस जैसी जगहों से लाभ भी मिल सकता है।
क्या करें: 'ॐ बृं बृहस्पतये नमः' मंत्र जपें।
मकर राशि वालों के शादी-ब्याह और बिजनेस पार्टनरशिप की राह साफ होगी। जो शादी का इंतजार कर रहे थे, उन्हें अच्छा रिश्ता मिल सकता है। पार्टनर से जुड़े मामलों में लाभ होगा।
क्या करें: जीवनसाथी का सम्मान करें, पीली मिठाई बांटें।
कुंभ राशि वालों के लिए ये वक्त दुश्मनों को हराने, सेहत सुधारने और नौकरी में स्थिरता लाने का है। पुराने झगड़े या विवाद खत्म होंगे।
क्या करें: गुरुवार को हल्दी और चने की दाल मंदिर में दान करें।
मीन वालों के लिए यह बहुत शुभ समय है। प्रेम-रिश्ते मजबूत होंगे, संतान सुख मिलेगा। कलाकारों और क्रिएटिव लोगों को खूब पहचान मिलेगी।
क्या करें: स्टूडेंट्स को किताबें दान करें।
याद रखिए, गुरु उसी को शुभ फल देते हैं, जो मेहनत और पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़ता है। अब ये वक्त सिर्फ भाग्य के भरोसे बैठने का नहीं, कुछ करने का भी है। और अगर आपकी कुंडली में गुरु मजबूत हैं, तो 2026 का ये गोचर जिंदगी के बंद दरवाजे खोल सकता है।