धर्म/ज्योतिष

Hans–Malavya Rajyog 2026: इस दिन बनने जा रहा है साल का पहला हंस-मालव्य राजयोग, इन राशियों को मिलेगा भरपूर लाभ

Hans–Malavya Rajyog 2026: जनवरी के महीने में हंस-मालव्य राजयोग बनने जा रहा है। ये राजयोग कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि हंस- मालव्य राजयोग से किन राशियों को फायदा होगा।

2 min read
Jan 05, 2026
istock

Hans–Malavya Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में हंस-मालव्य राजयोग को सबसे शक्तिशाली राजयोग में से एक माना गया है। हंस राजयोग का निर्माण उस समय होता है, जब गुरु ग्रह अपनी उच्च राशि कर्क में गोचर करते हैं। मालव्य योग का निर्माण उस समय होता है जब शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करते हैं। साल 2026 के मध्य में हंस- मालव्य योग बनने जा रहा है। 2 मार्च 2026 को शुक्र ग्रह मीन राशि में गोचर करेंगे वहीं। 2 अप्रैल जून को गुरु ग्रह अपनी उच्च राशि में प्रवेश करेंगे। मार्च और जून के बीच में ये राजयोग बनेगा। आइए जाने इस राजयोग से किन राशियों की किस्मत खुल सकती है।

ये भी पढ़ें

Son-Father Relation: पिता-पुत्र में मतभेद ज्यादा रहते हैं तो करें ये उपाय

इन राशियों को होगा लाभ

कन्या राशि
कन्या राशि के जातक के लिए ये राजयोग बहुत ही शुभ साबित होने वाला है। इस योग के समय में आपको आर्थिक संकट से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही आपका अगर कोई रुका हुआ काम थो तो वो भी पूरा हो सकता है। समाज में मान- सम्मान में वृद्धि होगी। इसके साथ ही धन कमाने के योग बनेंगे। किसी यात्रा पर जाने की संभावना है।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातक के लिए हंस-मालव्य राजयोग बहुत ही लकी होगा। आपके आय में वृद्धि होगी। इसके साथ ही बिजनेस में आपको सफलता मिल सकती है। यदि आप किसी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो वो तलाश पूरी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ राशि
मार्च से लेकर जून तक का महीना कुंभ राशि वालों के लिए ढेरों फायदे लेकर आएगा। आपके सारे काम बन सकते हैं। इस दौरान आपका भाग्य आपका पूरा साथ देगा। इसके साथ ही आपका रुका हुआ धन वापस आ सकता है। परिवार में किसी मंगल कार्य की संभावना है। बिजनेस कर रहे लोगों को मुनाफा हो सकता है। इनकम में वृद्धि की संभावना है।

Published on:
05 Jan 2026 05:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर