Jivan Rekha Ka Matlab Kya hai : जीवन में हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी उम्र लंबी हो और वह लंबी उम्र जीकर संसार से विदा ले। इसकी जानकारी आपको हथेली में बनी जीवन रेखा यानी जीवन हस्तरेखा से मिल सकती है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की हथेली में उम्र की रेखा यानी लाइफ लाइन लंबी होती है, वे न केवल लंबी उम्र जीते हैं बल्कि जीवन में तरक्की भी करते हैं। आइये जानते हैं जीवन रेखा क्या होती है और हथेली की जीवन रेखा के 12 संकेत (Mean Lifeline 12 Signs) क्या हैं ..
Jivan Rekha Ka Matlab Kya hai : हस्त रेखा विज्ञान के अनुसार हथेली में जीवन रेखा आपकी उम्र के बारे में जरूरी जानकारी देती है। यह जीवन रेखा आपकी हथेली में, तर्जनी और अंगूठे के बीच से शुरू होकर कलाई तक जाती है। किसी की जीवन रेखा देखकर यह जाना जा सकता है कि आपकी उम्र कितनी है और आपका जीवन कैसा रहेगा (Long Life Line In Palm Hindi) ।
जयपुर जोधपुर के ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार आपने अपने आसपास ऐसे कई लोगों को देखा होगा, जो अपना कुछ खास ख्याल नहीं रखते लेकिन फिर भी स्वस्थ होकर काफी लम्बा जीवन जीते हैं।
इसके कई कारण हो सकते हैं लेकिन हस्तरेखा शास्त्र की दृष्टि से देखें, तो जिन लोगों की हथेली पर जीवन रेखा बहुत ही स्पष्ट, गहरी हो और इस पर त्रिभुज जैसा निशान बना होता है, उनका जीवन बहुत ही खुशहाल, स्वस्थ होता है। साथ ही ऐसे लोगों की उम्र भी बहुत लम्बी होती है।
हस्त रेखा विशेषज्ञ डॉ. अनीष व्यास के अनुसार हथेली में जीवन रेखा शुक्र पर्वत को घेरकर जितनी अधिक गोलाई लिए होती है व्यक्ति उतना ही जिंदादिल होता है। अगर यह रेखा कटी हुई न हो तब व्यक्ति में रोगों से लड़ने की अद्भुत क्षमता होती है, जिससे कम बीमार होते हैं।
जीवन रेखा बहुत चौड़ी है लेकिन गहरी नहीं है तो यह जीवन के लिए अच्छा संकेत नहीं है। यह जीवन शक्ति में कमी का संकेत है, ऐसे व्यक्तियों के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहता है। ऐसे व्यक्ति में साहस और उर्जा की भी कमी पाई जाती है।
जीवन रेखा अन्य रेखाओं के मुकाबले बहुत पतली नहीं है और गहरी है तो यह अच्छे स्वास्थ्य और जीवनशक्ति का संकेत है। ऐसे व्यक्तिी काफी उर्जावान और साहसी होते हैं। ऐसी रेखा अगर शुक्र पर्वत को गोलाई लिपए घेरती है तो यह संकेत है कि् आपका जीवन सुखमय रहेगा और आप वैवाहिंक जीवन का भरपूर सुख प्राप्त करेंगे।
हस्त रेखा विशेषज्ञ डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि जीवन रेखा पर द्वीप का निशान होना अच्छा नहीं माना जाता है। यह जीवन रेखा पर जहां होता है जीवन के उस भाग में व्यक्ति को गंभीर स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
अगर द्वीप के बाद रेखा साफ और स्पष्ट हो तो इसका मतलब है आगे के जीवन में आप स्वस्थ रहेंगे।
ये भी पढ़ेंः
दोनों हथेली में जीवन रेखा एक जैसी गोल और बिना कटी हुई है तो इसका मतलब है आपमें बचपन से ही भरपूर जीवन शक्ति है यानी आपमें रोग और चुनौतियों से लड़ने की गजब की क्षमता रहेगी।
अगर दोनों हथेली में जीवन रेखा एक समान नहीं है एक में जीवन रेखा छोटी है तो यह जीवन और स्वास्थ्य के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।
जीवन रेखा के कटी-फटी होने का मतलब यह होता है कि व्यक्ति के जीवन में संकट आते रहेंगे यानी उसकी सेहत पर खराब होगी। हमेशा मौसमी बीमारियां कष्ट देंगी।
जीवन रेखा का जंजीर की तरह होना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है। ऐसे व्यक्तिे अपने स्वास्थ्य की वजह से जीवन में कई बार अवसरों का लाभ उठाने से वंचित रह जाते हैं।
हस्त रेखा विशेषज्ञ डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि जीवन रेखा पर कुछ लोगों की हथेली में बिंदीनुमा गड्डा होता है। यह बिंदी जितनी होगी, उतनी बार आपके बीमार होने का संकेत है।
जीवन रेखा पर अगर गड्ढे बड़े हैं तो आप गंभीर रूप से बीमार हो सकते हैं। हालांकि जीवनरेखा अगर दो टुकड़ों में बंटी है और इनके बीच अधिक अंतर नहीं है, तब बहुत गंभीर परेशानी नहीं आती है, लेकिहन दो खंडों के बीच अधिक अंतर कष्टकारी होता है।
अगर जीवन रेखा दो भागों में बंटी हो और शुक्र पर्वत की ओर जा रही है तो यह जीवन के लिंए संकटकारी माना गया गया है।
जीवन रेखा के साथ गोलाई लिए एक अन्य रेखा भी चले तो यह जीवन के लि़ए बहुत ही अच्छा माना जाता है। यह जीवन रेखा पर मौजूद हर दोष को दूर करने का काम करती है।
हस्त रेखा विशेषज्ञ डॉ. अनीष व्यास के अनुसार हथेली में जीवन रेखा, तर्जनी और अंगूठे के बीच से शुरू होकर कलाई तक जाती है। जीवन रेखा, जिसे लाइफ लाइन भी कहते हैं, यह रेखा व्यक्ति के स्वास्थ्य और जीवन के बारे में बताती है।
साफ और गहरी रेखा अच्छी सेहत का संकेत है। इस रेखा पर त्रिभुज का निशान शुभ माना जाता है। अंगूठे के निचले हिस्से को घेरे हुए होती है। स्पष्ट और गहरी जीवन रेखा वाले लोग स्वस्थ और लंबा जीवन जीते हैं। इसके अलावा इस रेखा पर त्रिभुज बनना शुभ माना जाता है।