धर्म/ज्योतिष

July 2026 Planetary Transits: जुलाई 2026 में शुक्र, बुध, सूर्य और शनि का गोचर, जानिए किन 4 राशियों के लिए बन रहे हैं धन-लाभ के योग

Mercury Transit July 2026: जुलाई 2026 में चार प्रमुख ग्रहों की चाल बदलने जा रही है। इसका असर करियर, धन, व्यापार और सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। जानिए शुभ-अशुभ राशियां और ज्योतिषीय उपाय।
3 min read
Jun 29, 2026
Planetary Changes July 2026
July 2026 Planetary Transits

Venus Transit July 2026 : ज्योतिष की दृष्टि से वर्ष 2026 काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। अब जुलाई का महीना ज्योतिष और ग्रहों की दृष्टि से बहुत ही खास रहने वाला है इस महीने में सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार ग्रहों की स्थिति प्राकृतिक घटनाओं की संभावना का संकेत देती है।

4 जुलाई को शुक्र का सिंह राशि में गोचर (Venus Transit July 2026), 7 जुलाई को वक्री बुध (Saturn Retrograde July 2026) का मिथुन राशि में प्रवेश, इसके बाद 16 जुलाई को सूर्य के कर्क राशि (Sun Transit in Cancer 2026) में गोचर, 24 जुलाई को बुध का मार्गी होना, 27 जुलाई को शनि का मीन राशि में वक्री होना जीवन के कर्म, जिम्मेदारियों और दीर्घकालिक योजनाओं पर गहरा प्रभाव डाल सकता है। इसका सभी राशियों पर शुभ-अशुभ असर पड़ेगा। इसके साथ ही शनि मीन राशि में, गुरु मिथुन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में गोचर करते हुए सभी राशियों को प्रभावित करेंगे। चंद्रमा हर सवा 2 दिन के बाद अपनी चाल बदलते रहते हैं।

जुलाई में ग्रहों का गोचर (July 2026 Planetary Transits)

  • 4 जुलाई को शुक्र का सिंह राशि में गोचर
  • 7 जुलाई को वक्री बुध का मिथुन राशि में प्रवेश
  • 16 जुलाई को सूर्य का कर्क राशि में गोचर
  • 24 जुलाई को बुध का मार्गी होना
  • 27 जुलाई को शनि का मीन राशि में वक्री होना

ग्रहों के गोचर का प्रभाव

जुलाई में ग्रहों की जो स्थिति बनने जा रही है वह बड़े परिवर्तनों की ओर इशारा कर रही है। शुक्र बुध और सूर्य के राशि परिवर्तन से व्यापार में तेजी आएगी। खेती और इससे जुड़े कामों में नुकसान होने के योग बन रहे हैं। देश में कई जगह ज्यादा बारिश होगी। प्राकृतिक घटनाएं होंगी। भूकंप आने की संभावना है। तूफान, बाढ़, भूस्खलन, पहाड़ टूटने, सड़के और पुल भी टूटने की घटनाएं हो सकती हैं। यातायात से जुड़ी बड़ी दुर्घटना होने की भी आशंका है। बीमारियों का संक्रमण बढ़ सकता है। शासन-प्रशासन और राजनैतिक दलों में तेज संघर्ष होंगे।

सामुद्रिक तूफान और जहाज-यान दुर्घटनाएं भी हो सकती हैं। खदानों में दुर्घटना और भूकंपन से जन-धन हानि होने की आशंका बन रही है। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। आय में इजाफा होगा। राजनीति में बड़े स्तर पर परिवर्तन देखने को मिलेगा। प्राकृतिक आपदा के साथ अग्नि कांड भूकंप गैस दुर्घटना वायुयान दुर्घटना होने की संभावना। होटल रेस्टोरेंट वालों के लिए बहुत ही अच्छा समय होगा। सांस्कृतिक रूप से कोई कोई विवाद या उथल-पुथल होने की संभावना।

राशियों को होगा फायदा

मिथुन, वृश्चिक, मकर और मीन राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलने वाली है। आर्थिक मामलों में भी फायदा मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्य स्थल में आपके काम की प्रशंसा होगी। ऐसे में पदोन्नति भी मिल सकती हैं। व्यापारी वर्ग के लोगों को भी मुनाफा मिलेगा। कार्यों में अच्छी सफलताएं प्राप्त होंगी।

शुभ प्रभाव - मिथुन, वृश्चिक, मकर और मीन

अशुभ प्रभाव - वृष, सिंह, तुला और कुंभ

मिलाजुला प्रभाव - मेष कर्क, कन्या और धनु

क्या करें उपाय

भविष्यवक्ता और कुंडली विश्लेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि हं हनुमते नमः, ऊॅ नमः शिवाय, हं पवननंदनाय स्वाहा का जाप करें। प्रतिदिन सुबह और शाम हनुमान जी के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं। लाल मसूर की दाल शाम 7:00 बजे के बाद हनुमान मंदिर में चढ़ाएं। हनुमान जी को पान का भोग और दो बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं। ईश्वर की आराधना संपूर्ण दोषों को नष्ट एवं दूर करती है। महामृत्युंजय मंत्र और दुर्गा सप्तशती पाठ करना चाहिए। माता दुर्गा, भगवान शिव और हनुमानजी की आराधना करनी चाहिए।

जुलाई व्रत त्योहार

DateFestival / VratCategory
3 July 2026संकष्टी चतुर्थीव्रत
10 July 2026योगिनी एकादशीएकादशी व्रत
12 July 2026मासिक शिवरात्रिव्रत
12 July 2026प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)व्रत
14 July 2026आषाढ़ अमावस्याअमावस्या
16 July 2026जगन्नाथ रथ यात्रापर्व
16 July 2026कर्क संक्रांतिसंक्रांति
25 July 2026देवशयनी एकादशीएकादशी व्रत
25 July 2026अषाढ़ी एकादशीपर्व / एकादशी
26 July 2026प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)व्रत
29 July 2026गुरु पूर्णिमापर्व
29 July 2026आषाढ़ पूर्णिमा व्रतपूर्णिमा व्रत

अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहाँ दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

Published on:
29 Jun 2026 10:51 am