धर्म/ज्योतिष

Jupiter Transit 2026: गुरु गोचर का कुंभ राशि वालों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

Jupiter Transit 2026: साल 2026 में कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा समय शुरू हो सकता है? गुरु गोचर के इस महाबदलाव से आपके करियर, बैंक बैलेंस और रिश्तों पर असर पड़ सकता है। एस्ट्रोलॉजर से जानिए कैसे यह ग्रह परिवर्तन आपकी जिंदगी को प्रभावित कर सकता है।

2 min read
May 27, 2026
Jupiter Transit 2026 : कुंभ राशि वालों को करियर-धन में मिल सकता है बड़ा लाभ (फोटो सोर्स : Freepik)

Jupiter Transit 2026: ज्योतिष में गुरु गोचर (Jupiter Transit 2026) को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इसका असर करियर, धन, विवाह और भाग्य पर पड़ता है। साल 2026 में 2 जून को बृहस्पति के राशि परिवर्तन का सबसे खास प्रभाव कुंभ राशि वालों पर देखने को मिल सकता है। एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रमोद शर्मा के अनुसार यह गोचर नौकरी, बिजनेस, शिक्षा और रिश्तों में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

ये भी पढ़ें

Mangal Gocher 2026: मंगल की विशेष दृष्टि से 3 राशियों को मिल सकते हैं सफलता के नए अवसर

करियर उड़ान भरने वाला है (Jupiter Transit 2026 Career Impact)

अगर लंबे वक्त से प्रमोशन, बढ़िया ट्रांसफर या ऑफिस में पहचान पाने की आस छोड़ दी थी, तो अब इसकी उम्मीद बनाए रखें। नौकरीपेशा लोग नोटिस करेंगे कि बॉस और सीनियर्स आपके काम की तारीफ करेंगे, जिम्मेदारी बढ़ेगी, और शायद कुछ बड़ा मौका मिल जाए। बिजनेस वालों के लिए ये वक्त नए लोगों से मिलने, नेटवर्क जमाने और पुरानी प्लानिंग को हकीकत में बदलने का है मुनाफा भी बढ़ सकता है।

वैसे शनि की साढ़ेसाती का असर भी रहेगा, लेकिन गुरु की पॉजिटिव नजर बहुत कुछ बैलेंस कर देगी। करियर में जो रुकावटें थीं, उनसे पार पाना आसान रहेगा।

गुरु गोचर 2026 का धन पर असर

बृहस्पति धन के कारक हैं, तो इस गोचर से आपकी आर्थिक सेहत सुधरने वाली है। अगर पैसा कहीं फंसा हुआ था, वापसी का अच्छा योग बनता है। इनकम के एक से ज्यादा रास्ते खुल सकते हैं, बचत भी बढ़ेगी। शेयर मार्केट या बड़ा इन्वेस्टमेंट करने की सोच रहे हो तो एक्सपर्ट की सलाह ले लो। जल्दबाजी में लेकर रिस्क लेने की गलती से बचना पड़ेगा।

पढ़ाई और विदेश जाने के लायक टाइम

विद्यार्थियों के लिए 2026 शानदार/सफल साल है। जो लोग सरकारी नौकरी या कंपटीशन एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, उनकी मेहनत रंग लाएगी। और अगर विदेश में पढ़ाई का सपना था, तो अब रास्ते आसान होने वाले हैं रोक-टोक हट जाएगी।

कुंभ राशि वालों की लव लाइफ और विवाह योग

गुरु गोचर की वजह से घरेलू रिश्तों में गिले-शिकवे कम होंगे। घर-परिवार में प्यार बढ़ेगा, सबकी बॉन्डिंग स्ट्रॉन्ग होगी। जो लोग लंबे समय से शादी का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं।

सेहत – थोड़ा ध्यान रखना जरूरी

गुरु खुशियां तो लाएंगे, मगर हेल्थ के मामले में लापरवाही ठीक नहीं। खान-पान पर ध्यान देना जरूरी है, वरना पेट की दिक्कत या वजन बढ़ सकता है। स्ट्रेस कम करने के लिए योग-ध्यान को रोजमर्रा की लाइफ में शामिल करने से मन हल्का रहेगा।

गुरु को खुश करने के छोटे-छोटे उपाय

गोचर का पूरा फायदा उठाना है तो गुरु को प्रसन्न करने के ये उपाय आजमाओ:

  • गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करो, पीले फूल और चने की दाल का भोग लगाओ ।
  • गुरुवार को किसी जरूरतमंद को पीले कपड़े, केले या धार्मिक किताबें दान कर सकते हो।
  • और ‘ॐ बृं बृहस्पतये नमः’ मंत्र का रोज जाप करो पॉजिटिव एनर्जी भर जाएगी।

अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहाँ दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

ये भी पढ़ें

Agni Nakshatram Ends 2026: क्या है अग्नि नक्षत्रम दोष और इस साल कब खत्म हो रही है यह दशा?
Published on:
27 May 2026 11:03 am
Also Read
View All