धर्म/ज्योतिष

Last Chandra Grahan 2025: साल का अंतिम चंद्रग्रहण 4 राशियों के लिए संकटकारी, ज्योतिषी से जानिए

Last Chandra Grahan 2025: साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 को लगने जा रहा है, जो भारत में भी दिखाई देगा। जानें इसका समय, राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव और अशुभ असर कम करने के उपाय।
2 min read
• •
Updated: 2 Sep 2025, 12:08 PM IST
Last Chandra Grahan 2025
Last Chandra Grahan 2025 (photo- freepik)

Last Chandra Grahan 2025: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण को हमेशा से काफी खास और महत्वपूर्ण कहा गया है। ऐसी मान्यता है कि इस दौरान कोई भी मांगलिक या शुभ काम नहीं करना चाहिए। कुछ ही दिन में इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इसका प्रभाव भारत में भी देखने को मिलने वाला है। अब जब ग्रहण भारत में लग रहा है तो इसका असर राशियों पर भी देखने को मिलेगा। कुछ राशियां ऐसी हैं जिन पर ग्रहण का काफी बुरा प्रभाव पडे़गा। तो आइए जानते हैं ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास से उन 4 राशियों को बारे में जिसे नकारात्मक परिणाम झेलने पड़ सकते हैं।

कब लगेगा चंद्र ग्रहण?

इस साल चंद्र ग्रहण 7 सितंबर (रविवार) को लगने वाला है। यह रात 9 बजकर 58 मिनट से शुरू होगा और 8 सितंबर की रात 1 बजकर 26 मिनट पर खत्म होगा। इस बार का ग्रहण ब्लड मू” के रूप में दिखाई देने वाला है, यानी उस दौरान चंद्रमा पूरी तरह लाल रंग का हो जाएगा।

इन राशियों पर होगा अशुभ असर

कर्क राशि

जैसा की हम जानते हैं कि कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, इसलिए इस राशि के लोगों पर ग्रहण का ज्यादा असर पड़ेने वाला है। इस दौरान कर्क राशि के जातकों को मानसिक तनाव, बेचैनी और सेहत संबंधी परेशानियां होने वाली हैं। इस समय रिश्तों में भी सावधानी बरतनें की जरूरत है।

कन्या राशि

इस बार का ग्रहण कन्या राशि के छठे भाव में लग रहा है, जो कि शुभ नहीं माना जाता। आपके कामों में रुकावट आ सकती है, नई शुरुआत से बचें। पैसों का नुकसान और रिश्तों में खटास की संभावना है।

कुंभ राशि

यह ग्रहण आपकी राशि में ही लग रहा है। इसलिए कुंभ राशि वालों को सतर्क रहना चाहिए। सेहत पर बुरा असर हो सकता है और परिवार या दोस्तों से विवाद बढ़ सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के बारहवें भाव में ग्रहण लग रहा है। यह भाव हानि का माना जाता है। इस दौरान खर्च बढ़ सकते हैं और मानसिक तनाव भी रहेगा।

क्या करें उपाय?

यदि आप ग्रहण के अशुभ प्रभाव को कम करना चाहते हैं तो आपके लिए कुछ आसान उपाय बताए गए हैं। जरूरतमंदों को भोजन और सफेद वस्त्र दान करें। ग्रहण के दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना शुभ रहेगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और मन को शांत रखें। ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान करके पूजा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

Updated on:
2 Sep 2025, 12:08 PM IST
Published on: