17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Laughing Buddha Vastu Tips: घर में लाफिंग बुद्धा कहां रखें? जानिए वो जगह जो खींचेगी पैसा और पॉजिटिविटी

Laughing Buddha Vastu Tips: लाफिंग बुद्धा को सुख, समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक माना जाता है। वास्तु के अनुसार अगर इसे सही जगह पर रखा जाए, तो यह घर में खुशहाली और धन-आकर्षण का कारण बन सकता है। लेकिन गलत स्थान पर रखने से इसका प्रभाव कम हो सकता है। आइए आसान भाषा में समझते हैं सही और गलत स्थान।

2 min read
Google source verification

भारत

image

MEGHA ROY

Mar 17, 2026

Laughing Buddha Vastu Tips, Laughing Buddha,Vastu Tips

Money Vastu tips statue of laughing buddha|फोटो सोर्स- Freepik

Laughing Buddha Vastu Tips In Hindi: वास्तु शास्त्र के अनुसार लाफिंग बुद्धा को घर में रखना सुख-समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है।मान्यता है कि यह सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और आर्थिक परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।लेकिन इसका पूरा लाभ तभी मिलता है जब इसे सही दिशा और स्थान पर रखा जाए।गलत जगह रखने पर इसके शुभ प्रभाव कम हो सकते हैं, इसलिए वास्तु नियमों का ध्यान रखना जरूरी है।आइए जानते हैं लाफिंग बुद्धा से जुड़े ऐसे खास उपाय, जो घर में धन और पॉजिटिविटी को आकर्षित कर सकते हैं।

Laughing Buddha Direction: कहां रखें लाफिंग बुद्धा?

मुख्य द्वार के सामने रखें

घर के एंट्रेंस के सामने लाफिंग बुद्धा रखना सबसे शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जैसे ही कोई घर में प्रवेश करता है, बुद्धा की सकारात्मक ऊर्जा पूरे घर में फैल जाती है।

जमीन से ऊंचाई पर रखें

मूर्ति को सीधे जमीन पर न रखें। इसे कम से कम 30 इंच ऊंची टेबल या शेल्फ पर रखना चाहिए। इससे इसका सम्मान बना रहता है और पॉजिटिविटी भी बढ़ती है।

धन की पोटली वाला बुद्धा चुनें

अगर लाफिंग बुद्धा के हाथ में धन की पोटली हो, तो इसे खास तौर पर आर्थिक उन्नति के लिए शुभ माना जाता है। यह पैसे से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में सहायक माना जाता है।

सिक्कों या धन के साथ रखें

लाफिंग बुद्धा को सोने के सिक्कों या धन से जुड़े प्रतीकों के साथ रखने से घर में समृद्धि और आर्थिक स्थिरता आती है।

फूलदान के पास रखें

फूलों के साथ या पास में रखने से घर में खुशहाली, सौभाग्य और शांति का माहौल बना रहता है।

Laughing Buddha Direction as Per Vastu: कहां न रखें लाफिंग बुद्धा?

बेडरूम और किचन में न रखें

वास्तु के अनुसार इन जगहों पर लाफिंग बुद्धा रखना अशुभ माना जाता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम हो सकता है।

जमीन पर बिल्कुल न रखें

इसे सीधे फर्श पर रखना अपमानजनक माना जाता है और इससे नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

पैरों को न छुएं

लाफिंग बुद्धा के पैरों को छूना उचित नहीं माना जाता। इसे सम्मान के साथ ही रखें।

गंदी या टूटी-फूटी मूर्ति न रखें

मूर्ति को हमेशा साफ और अच्छी स्थिति में रखें। धूल या खराब हालत नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकती है।

बड़ी खबरें

View All

वास्तु टिप्स

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग