धर्म/ज्योतिष

Lohri 2026 Date: साल 2026 में कब मनाई जाएगी लोहड़ी, यहां नोट करें तिथि और महत्व

Lohri 2026 Date: साल 2026 की शुरुआत होने वाली है। साल के पहले महीने में लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है। ये पर्व सिख धर्म का सबसे महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। चलिए जानते हैं कि साल 2026 में लोहड़ी का त्योहार कब मनाया जाएगा और इसके महत्व के बारे में।
2 min read
• •
Updated: 26 Dec 2025, 5:00 PM IST
Lohri 2026 Date
adobe stock

Lohri 2026 Date: लोहड़ी का त्योहार भारत के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक माना जाता है। ये पर्व खासतौर पर पंजाब में मनाया जाता है। सिख धर्म के लोग इस पर्व को बेहद ही उत्साह के साथ मनाते हैं। लोहड़ी के दिन लोग अलाव जलाते हैं और उसमे गेहूं की बालियां जलाकर उस आग की परिक्रमा करते हैं। इसके साथ ही इस दिन अग्नि के पास पंजाब का लोकनृत्य गिद्धा भी किया जाता है। इसके साथ ही लोग एक दूसरे को लोहड़ी की बधाई देते हैं लोहड़ी के अग्नि के अग्नि देवता से अपने परिवार के मंगल की कामना करते हैं। आइए जानते हैं साल 2026 में लोहड़ की त्योहार किस दिन पड़ रहा है।

लोहड़ी 2026 डेट


साल 2026 में लोहड़ी का त्योहार 13 जनवरी 2026 को मनाया जाएगा। इस शाम के समय में लोहड़ी की अग्नि जलाई जाएगी और इसमें तिल, रेवड़ी और मूंगफली अर्पित की जाएगी। इस दिन 14 जनवरी प्रातः 3 बजकर 13 मिनट तक लोहड़ी संक्रांति का क्षण रहने वाला है।

लोहड़ी 2026 शुभ मुहूर्त


लोहड़ी के दिन शाम को 06:30 बजे से लेकर रात्रि 08:30 बजे तक लोहड़ी की अग्नि जलाने का शुभ मुहूर्त रहने वाला है।

लोहड़ी कैसे मनाते हैं


लोहड़ी के दिन लोग नये वस्त्र पहनते हैं और एक दूसरे को मिठाईयां खिलकार लोहड़ी की बधाई देते हैं। इस दिन के खास अवसर पर शाम के समय में आग जलाकर उस अग्नि के फेरे लेते हैं और उसमें मूंगफली रेवड़ी अर्पित करते हैं। इस दिन किसी भी बच्चे को घर से खाली हाथ नहीं भेजते हैं। सारे बच्चों को लोहड़ी बांटी जाती है। लोहड़ी के दिन सरसों का साग और मक्के की रोटी खासतौर पर भोजन में बनती है। लोहड़ी के दिन लोकगीत गाने और लोकनृत्य करने की परंपरा है।

लोहड़ी का महत्व


सिख धर्म में लोहड़ी का खास महत्व है। ये त्योहार किसानी से जुड़े लोगों के लिए बहुत खास त्योहार माना जाता है। ये पर्व नई खेती के आगमन के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस समय तक फसलों की बुवाई का काम पूरा हो चुका होता है। लोहड़ी के अग्नि में किसान अग्नि देवता से अच्छी फसल होने की कामना करते हैं। नवजात शिशुओं और नवविवाहितों के लिए ये त्योहार और भी खास माना जाता है। इस पर्व को मनाने से परिवार में सुख, समृद्धि आती है।

Published on: