धर्म/ज्योतिष

मंगल की सीधी चाल से 6 राशियों के करियर को लगेंगे पंख, जानिए किन्हें होगा फायदा

Mangal Margi Career: ग्रहों के सेनापति मंगल की चाल 24 फरवरी से बदलने वाली है। इस तारीख से 39 दिन के लिए मंगल मार्गी हो जाएंगे। आइये जानते हैं मार्गी मंगल का करियर पर क्या असर पड़ेगा (Mars direct movement) ।

2 min read
Feb 23, 2025
Mangal Margi Career February 2025: मंगल मार्गी करियर फरवरी 2025

Mangal Margi Career February 2025: जयपुर जोधपुर के ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास के अनुसार मंगल उत्साह और पराक्रम के कारक हैं। ये जब किसी राशि को शुभ फल देते हैं तो उसे करियर और शिक्षा क्षेत्र में सफलता मिलती है।

अब 24 फरवरी को मिथुन राशि में मंगल मार्गी हो जाएंगे, इससे 6 राशियों के लोगों को करियर और शिक्षा क्षेत्र में जबर्दस्त लाभ होगा। आइये जानते हैं कौन हैं वो 6 लकी राशियां

ये भी पढ़ें

24 फरवरी को बदल जाएगी मंगल की चाल, कई राशियों की पलट जाएगी किस्मत

मिथुन राशि (Mangal Margi Career Effect On Mithun)

मार्गी मंगल के कारण बुध की राशि मिथुन के लोगों को सकारात्मक फल मिलेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए सभी प्रयास सार्थक रहेंगे। आय के साधन बढ़ेंगे और रूका हुआ धन भी वापस आएगा। जमीन जायदाद से जुड़े हुए मामलों का निपटारा होगा। वाहन खरीदने का भी योग बनेगा।

कर्क राशि (Mangal Margi Career Effect On Kark)

मंगल गोचर कर्क राशि वालों के लिए शुभ है, इस समय चंद्रमा की राशि कर्क के लोगों के साहस और पराक्रम में वृद्धि तो होगी ही, कर्क राशि वालों के निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। धर्म-कर्म के मामलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े हुए मामलों का निपटारा होगा।

कन्या राशि (Mangal Margi Career Effect On Kanya)

मंगल गोचर विवाह संबंधित मामलों में भी थोड़ा विलंब हो सकता है। ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। कार्य व्यापार की दृष्टि से समय बेहतर रहेगा। परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे।

ये भी पढ़ेंः

वृश्चिक राशि (Mangal Margi Career Effect On Vrishchik)

मिथुन राशि में मंगल गोचर वृश्चिक राशि के लोगों के लिए शुभ फल देने वाला है। शिक्षा प्रतियोगिता की दृष्टि से बेहतरीन रहेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय वरदान की तरह है, इसलिए परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए पूरी तन्मयता से लग जाएं। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी।

मकर राशि (Mars Direct Movement Effect On Makar)

मिथुन राशि में यह मंगल गोचर मकर राशि वालों के लिए कई मामलों में बेहद शुभ है। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा किसी भी अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो उस दृष्टि से गोचर अच्छे फलदायक है। विदेशी मित्रों अथवा संबंधियों से सहयोग बढ़ेगा।

मीन राशि (Mars Direct Movement Effect On Pisces)

मार्गी मंगल मीन राशि वालों के जीवन में नई ऊर्जा का शक्ति का संचार करेंगे। अपने कुशल नेतृत्व के बल पर कठिन से कठिन हालात को भी नियंत्रित करने में सफल रहेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों से जुड़े हुए कार्यों का निपटारा होगा।

Also Read
View All

अगली खबर