
Mars Transit Pushya Nakshatra: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कोई ग्रह अपनी राशि या नक्षत्र बदलता है तो इसका प्रभाव पृथ्वी पर रहने वाले सभी जीवों पर पड़ता है फिर चाहे इंसान ही क्यों न हो। अब 50 वर्ष बाद 12 अप्रैल को सुबह 6.32 बजे ग्रहों के सेनापति और ऊर्जा, उत्साह साहस के कारक शनि के नक्षत्र पुष्य में प्रवेश (Mangal Nakshatra Gochar) कर मंगल पुष्य समेत विशेष योग बनाएंगे। इसका सभी राशियों पर असर पड़ता है।
पुष्य नक्षत्र को धन और समृद्धि का कारक माना जाता है। ज्योतिषियों की मान्यता है कि अब मंगल ग्रह के पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करने और मंगल पुष्य योग बनाने के बाद कई राशियों के लोगों को शुभ फल देंगे। ज्योतिषियों की मान्यता है कि यह योग व्यापार, नौकरी, धन लाभ और वैवाहिक जीवन में सुधार ला सकता है।
प्रयागराज के ज्योतिषी आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार मंगल जब पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे तो चंद्रमा की राशि कर्क के लोगों के लिए अच्छा समय आएगा। इस दौरान कर्क राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा।
आपका सम्मान बढ़ेगा, पुरस्कार भी मिल सकता है। आपकी शादीशुदा जिंदगी खुशहाल रहेगी, जो पैसा फंसा हुआ है, वह आपको मिल जाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर में कोई शुभ काम भी हो सकता है और आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी।
ये भी पढ़ेंः
मंगल के पुष्य नक्षत्र में गोचर का कन्या राशि के लोगों को भी लाभ मिलेगा। इस समय कन्या राशि के लोगों को न केवल आर्थिक लाभ मिलेगा, बल्कि कन्या राशि के लोगों को करियर में नई ऊंचाइयां छूने का मौका मिलेगा।
आत्मविश्वास बढ़ने से ये जीवन के हर क्षेत्र में सफलता पाएंगे। इस समय वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और नए व्यवसाय शुरू करने के लिए भी यह समय अनुकूल है। हालांकि इस दौरान स्वास्थ्य का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है।
ये भी पढ़ेंः
पुष्य नक्षत्र में मंगल गोचर मीन राशि के लोगों के लिए भी लाभदायक है। यह मीन राशि के लोगों के जीवन में खुशहाली ला सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत करेगा, कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और व्यापार में लाभ के नए मौके बनाएगा। वाहन या संपत्ति खरीदने के योग बनाएगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।