धर्म/ज्योतिष

Mangal Rahu Yog March 2026 : मंगल-राहु योग और गुरु मार्गी का असर, इन 5 राशियों पर बरसेगा धन

Mars Rahu Conjunction to Impact 5 Zodiac Signs : मार्च 2026 में मंगल-राहु की युति, बुध वक्री और गुरु के मार्गी होने से ग्रहों का बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क और सिंह राशि पर इसका क्या असर पड़ेगा और किसे मिलेगा धन व सफलता।

2 min read
Mar 11, 2026
Mangal Rahu Yog March 2026 : गुरु मार्गी और मंगल-राहु का खतरनाक योग (फोटो सोर्स: Gemini AI)

Mangal Rahu Yog March 2026 : मार्च 2026 का महीना कोई साधारण महीना नहीं होने वाला है। ज्योतिष की दुनिया में इसे उथल-पुथल वाला महीना कहा जा रहा है। एक तरफ जहां ग्रहों के राजकुमार बुध वक्री होकर टेंशन बढ़ाएंगे, वहीं दूसरी ओर ग्रहों के राजा सूर्य और अनुशासन के देवता शनि की युति बड़े बदलावों का संकेत दे रही है।

इसी महीने 11 मार्च यानि आज से को गुरु (बृहस्पति) मार्गी हो रहे हैं, जो डूबती कश्ती के लिए तिनके का सहारा बनेंगे। आइए जानते हैं इस महीने के ग्रहों का खेल और आपकी राशि पर इसका असर।

ये भी पढ़ें

Gangaur Festival 2026 : गणगौर 2026: राजस्थान का सबसे रंगीन त्योहार, जानिए पूजा विधि, मंत्र और व्रत नियम

आसमान में छिड़ा ग्रह युद्ध: क्या होगा असर?

इस महीने कुंभ राशि में सूर्य, मंगल, राहु, वक्री बुध और शुक्र का एक दुर्लभ जमावड़ा लग रहा है।

मंगल और राहु की खतरनाक जुगलबंदी: | Mangal Rahu Yog March 2026

4 से 20 मार्च के बीच शतभिषा नक्षत्र में मंगल और राहु साथ होंगे। यह योग दुनिया भर में राजनीतिक गरमा-गर्मी, अचानक सरकारी नीतियों में बदलाव और तकनीकी खराबी (Cyber Attacks) ला सकता है।

11 मार्च - सबसे बड़ी राहत: इसी दिन गुरु मार्गी होंगे। यानी जो काम लंबे समय से रुके हुए थे, उनमें अब गति आएगी। आर्थिक तंगी दूर होने के योग बनेंगे।

इन 5 राशियों के जीवन में आएगा तूफान और पैसा | March 2026 Horoscope Planetary Alignment 5 Zodiac Signs Lucky

1. मेष राशि (Aries): छप्पर फाड़ कमाई के योग

मेष राशि वालों के लिए यह महीना हाई-वोल्टेज रहेगा। आपके लाभ स्थान (11वें भाव) में ग्रहों की भीड़ है।

फायदा: अचानक धन लाभ हो सकता है। सोशल मीडिया या बड़े संगठनों से जुड़े लोगों को बड़ी कामयाबी मिलेगी।

सावधानी: दोस्तों के साथ ईगो (अहंकार) की लड़ाई से बचें। 11 से 20 मार्च के बीच किसी भी बड़े निवेश से पहले दो बार सोचें।

2. वृषभ राशि (Taurus): करियर में पावर प्ले

आपके कर्म स्थान पर ग्रहों का दबाव बढ़ेगा। ऑफिस में बॉस के साथ अनबन हो सकती है, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी।

टिप: ईमेल या मैसेज भेजने से पहले उसे दोबारा पढ़ें। छोटी सी गलतफहमी आपकी इमेज खराब कर सकती है।

3. मिथुन राशि (Gemini): संभलकर चलें राहगीर

यात्रा और भाग्य के भाव में मंगल-राहु की स्थिति आपको जिद्दी बना सकती है।

चुनौती: कानूनी कागजों और वीजा जैसे कामों में देरी हो सकती है। गुरु के मार्गी होने से 11 तारीख के बाद आपके अटके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे।

4. कर्क राशि (Cancer): भावनाओं का समंदर

अचानक खर्चे बढ़ सकते हैं। ससुराल पक्ष या पार्टनर के साथ पैसों को लेकर बहस संभव है।

उपाय: इस समय कोई बड़ा कर्ज न लें। यह समय खुद को अंदर से मजबूत करने और रिसर्च करने के लिए बेहतरीन है।

5. सिंह राशि (Leo): रिश्तों की परीक्षा

पार्टनरशिप और वैवाहिक जीवन में तनाव दिख रहा है। मंगल और राहु की ऊर्जा आपको आक्रामक बना सकती है।

अच्छी खबर: सूर्य और शनि की युति आपको समाज में एक नई पहचान दिलाएगी, बशर्ते आप अपने गुस्से पर काबू रखें।

अंत में एक सलाह: मार्च का महीना धैर्य का है। गुरु मार्गी होकर आपको रास्ता दिखाएंगे, बस आपको जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना है।

अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

ये भी पढ़ें

Gangaur 2026 Date : गणगौर 2026 कब है – 20 या 21 मार्च? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Published on:
11 Mar 2026 11:39 am
Also Read
View All

अगली खबर