धर्म/ज्योतिष

Margashirsha Purnima Upay 2025: मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर करें ये अचूक उपाय, सारी परेशानियों से मिल जाएगा छुटकारा

Margashirsha Purnima Upay 2025: मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन कुछ खास उपायों को करना बहुत ही शुभ माना जाता है।
2 min read
Nov 30, 2025
Margashirsha Purnima Upay
AI

Margashirsha Purnima Upay 2025: मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन कुछ खास उपायों को करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इन उपायों को करने से साधक को सारी परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। आइए जानते हैं कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन किन उपायों को करना शुभ माना जाता है।

Margashirsha Purnima Upay 2025: मार्गशीर्ष पूर्णिमा का व्रत इस साल 4 दिसंबर 2025 को रखा जाएगा। इस दिन पूर्णिमा तिथि सुबह 8.36 पर शुरू होगा और इसका समापन अगले दिन 5 दिसंबर 2025 को सुबह 4.42 पर होगा। इस तिथि पर गंगा स्नान और दान करना शुभ माना जाता है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी जी का पूजन करने से घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है। शास्त्रों में मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन के लिए कुछ खास उपायों को करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है और घर में धन भंडार भरा रहता है। ऐसे में आइए जानें कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर करें ये उपाय

सूर्य को अर्घ्य दें
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन ब्रह्म मुहूर्त में सूर्य देवता को अर्घ्य देना चाहिए। सूर्य देवता की पूजा करने से साधक को मन की शांति प्राप्त होती है और इसके साथ ही सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। सूर्य देव की पूजा करने स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है।

लक्ष्मीनारायण की पूजा
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन लक्ष्मीनारायण की विशेष पूजा करनी चाहिए। इस तिथि पर भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की पूजा विधि- विधान के साथ करने से साधक का धन भंडार भरा रहता है और कभी भी पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। पूर्णिमा तिथि पर मां लक्ष्मी सिंगार का सामान अर्पित करना शुभ माना जाता है। इस दिन धूप दीप जलाकर लक्ष्मी जी की आरती जरूर करें।

पीपल के पास दीपक जलाएं
मार्गशीर्ष पूर्णिमा की तिथि पर पीपल के पास दीपक जलाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन पीपल के नीचे तेल का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन की सारी परेशानियां का समापन होता है और घर परिवार में खुशहाली बनी रहती है। इसके साथ ही साधक की सारी मनोकामना की पूर्ति होती है।

विष्णु चालीसा का जाप
इस दिन भगवान विष्णु के मंत्रों का और चालीसा का जाप जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। विष्णु जी के मंत्र के जाप से ध्यान की शक्ति बढ़ती है और परिवार में समृद्धि आती है। ऐसी मान्यता है कि मंत्रों का जाप करने सकारात्मक शक्तियों का संचार बढ़ता है।

Updated on:
30 Nov 2025 01:55 pm
Published on:
30 Nov 2025 01:55 pm