Mars Transit Cancer: ग्रहों के सेनापति मंगल 3 अप्रैल को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, इसका देश दुनिया पर असर पड़ेगा। ज्योतिषी नीतिका शर्मा से जानते हैं कि क्या लाभ हानि होगा (mangal gochar)
Mangal Gochar: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल चंद्रमा की राशि कर्क में 3 अप्रैल को रात करीब 1.30 बजे प्रवेश करेंगे। आइये जानते हैं इसका देश दुनिया पर क्या असर पड़ेगा (Mars transit cancer)
ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा ने बताया कि नवग्रहों में सेनापति का दर्जा मंगल को प्राप्त है। यह गोचर शीघ्रता से परिणाम देने वाला साबित होगा और देश और दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में गति आएगी। मंगल के कारण प्राकृतिक आपदा के साथ अग्नि कांड भूकंप गैस दुर्घटना वायुयान दुर्घटना होने की संभावना।
पूरे विश्व में राजनीतिक अस्थिरता यानी राजनीतिक माहौल उच्च होगा। पूरे विश्व में सीमा पर तनाव शुरू हो जाएगा। मंगल की वजह से दुर्घटना होने की आशंका है। देश के कुछ हिस्सों में हवा के साथ बारिश रहेगी। भूकंप या अन्य तरह से प्राकृतिक आपदा आने की भी आशंका है।
ये भी पढ़ेंः
ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा के अनुसार मंगल गोचर के कारण प्राकृतिक आपदा के साथ अग्नि कांड भूकंप गैस दुर्घटना वायुयान दुर्घटना विमान में खराबी, रेल दुर्घटना होने की संभावना है। पूरे विश्व में सीमा पर तनाव शुरू हो जाएगा। रोजगार के क्षेत्रों में वृद्धि होगी। आय में बढ़ोतरी होगी।
देश की अर्थव्यवस्था के लिए शुभ रहेगा। खाने की चीजों की कीमतें सामान्य रहेंगी। दुर्घटनाएं आगजनी आतंक और तनाव होने की संभावना। आंदोलन धरना प्रदर्शन हड़ताल, बैंक घोटाला, शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव होगा। राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप ज्यादा होंगे। सत्ता संगठन में बदलाव होंगे। मनोरंजन फिल्म खेलकूद एवं गायन क्षेत्र से बुरी खबर मिलेगी। बड़े नेताओं का दुखद समाचार मिलने की संभावना।
ये भी पढ़ेंः