3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चंद्रमा की टेरिटरी में मंगल गोचर, घर में कराएगा दंगल, इन 7 राशियों की फैमिली लाइफ बन सकती है जहन्नुम

Mangal Gochar Kark Rashi April: ग्रहों के सेनापति मंगल 3 अप्रैल को रात 1.35 बजे मित्र चंद्रमा के स्वामित्व और अपनी नीच की राशि कर्क में गोचर करने जा रहे हैं। इससे 7 राशियों की फैमिली लाइफ जहन्नुम बन सकती है। अजमेर की ज्योतिषी नीतिका शर्मा से जानते हैं क्या होगा असर (Mars Transit Effect) ..

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pravin Pandey

Apr 02, 2025

Mangal Gochar Kark Rashi April Mars transit Cancer

Mangal Gochar Kark Rashi April Mars transit Cancer depression anger increase: मंगल गोचर कर्क राशि 2025

Mars Transit Effect: ज्योतिषी नीतिका शर्मा के अनुसार ग्रहों के सेनापति मंगल बुध की राशि मिथुन से चंद्रमा की कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। यहां 6 जून 2025 तक गोचर करेंगे।

कर्क चंद्रमा की राशि है और यह मंगल देव की नीच राशि मानी जाती है, जबकि मकर राशि में ये उच्च के माने जाते हैं। इससे यहां मंगल कुछ नकारात्मक परिणाम देते हैं, मंगल ग्रह कर्क और सिंह राशि में अधिक शुभ फल देते हैं।


अजमेर की ज्योतिषी नीतिका शर्मा के अनुसार मंगल ग्रह मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं और प्रायः ऊर्जा और साहस में वृद्धि करते हैं, जिससे कुछ जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं।

वहीं कुछ जातक अपने बल में कमी महसूस करेंगे और अवसाद में पड़ सकते हैं। इससे गुस्सा, तनाव और फैमिली में मनमुटाव देखने को मिलता है। यहां तक कि कुछ राशियों की फैमिली लाइफ बर्बाद तक हो सकती है। आइये जानते हैं किन राशि की फैमिली लाइफ पर दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं।

कर्क राशि

मंगल राशि परिवर्तन कर्क राशि में ही हो रहा है, इसके कारण कर्क राशि वालों को तनाव का सामना करना पड़ सकता है। गुस्सा करने से नुकसान हो सकता है, इसलिए गुस्से पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

ये भी पढ़ेंः

Mangal Nakshatra Gochar: 50 वर्ष बाद शनि के नक्षत्र में मंगल बनाएंगे विशेष योग, 3 राशियों का होगा भाग्योदय, धन और सफलता

सिंह राशि

सिंह राशि के व्यापार से जुड़े लोगों को मंगल गोचर अवधि में विशेष सावधानी बरतनी होगी। धन- हानि हो सकती है। लेन- देन न करें। इस समय निवेश करने से नुकसान हो सकता है। दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ेंः

Aaj Ka Rashifal 3 April: मंगल 8 राशियों की बदल देगा तकदीर, आज का राशिफल में जानें किसे मिलेगा धन दौलत, पद प्रतिष्ठा

कन्या राशि

आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। धन- खर्च न करें। निवेश सोच- समझकर ही करें। दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना होगा।

तुला राशि

कार्यक्षेत्र में दबाव और तनाव रह सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन हो सकती है।

मकर राशि

जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। खान- पान का विशेष ध्यान रखें नहीं तो स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ेंः Mangal Gochar 2025: कर्क राशि में मंगल का गोचर 5 राशियों की पलट देगा किस्मत, करियर, कारोबार में होगी तरक्की

कुंभ राशि

गुस्से पर नियंत्रण करने का प्रयास करें। अधिक खर्च करने से बचें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर बनाए रखने के लिए जीवनसाथी के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करें।

मीन राशि

संतान पक्ष की तरफ से कुछ समस्याएं हो सकती हैं। आर्थिक समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। खर्चा सोच-समझकर ही करें। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा।

#Rashifal-2025में अब तक