New Year Mantra 2026: नये साल की शुरुआत अगर देवी- देवताओं की पूजा के साथ की जाए तो पूरे साल उनकी कृपा हम पर बनी रहती है। आइए जानते हैं नये साल की दिन किन खास मंत्रों का जाप करना चाहिए।
New Year Mantra 2026: साल 2026 दस्तक देने वाला है। हर कोई अपना नया साल अलग- अलग तरीके से मनाते हैं। हर व्यक्ति चाहता है कि वो नये साल के दिन कुछ ऐसा करे, जिससे उसका पूरा साल शुभ जाए। साल के पहले दिन लोग अलग- अलग उपाय करते हैं। हिंदू मान्यता के अनुसार साल के पहले दिन भगवान की पूजा करना और मंत्रों का जाप करना बहुत ही शुभ माना गया है। ऐसा माना जाता है कि यदि हम नये साल के दिन कुछ विशेष मंत्रों का जाप करें तो सारे देवताओं की कृपा हम पर पूरे साल बनी रहती है। भगवान के आशीर्वाद से हमारा पूरा साल सुखमय बीतता है। हम यहां पर आपको नये साल के दिन किन खास मंत्रों का जाप करना चाहिए, इसके बारे में बताने जा रहे हैं। यहां देखिए ये खास मंत्र।
भगवान गणेश मंत्र
नये साल के दिन भगवान गणेश के मंत्रों का जाप करना बहुत ही शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य माना गया है। इनके मंत्र का जाप करने से सारे विघ्नों का नाश होता है।
शिवजी का मंत्र
साल 2026 के पहले दिन ही गुरु प्रदोष का व्रत भी पड़ रहा है। ऐसे में इस दिन शिव जी के मंत्रों का जाप करना और भी शुभ होगा। साल के पहले दिन प्रदोष काल में शिव जी के इन खास मंत्रों का जाप करने से आपके सारे बिगड़े काम बन सकते हैं।
विष्णु जी का बीज मंत्र
साल का पहला दिन गुरुवार के दिन पड़ रहा है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस दिन भगवान विष्णु के बीज मंत्र का जाप आप 108 बार कर सकते हैं। इस मंत्र का जाप करने से आपको उत्तम फल की प्राप्ति होगी।
लक्ष्मी जी का मंत्र
साल के पहले मां लक्ष्मी जी के इन मंत्रों का जाप करने से साधक को सुख, समृद्धि की प्राप्ति होती है। मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। इनके मंत्र का जाप करने से साधक का धन भंडार पूरे साल भरा रहता है।