धर्म/ज्योतिष

Numerology: अपनी जन्मतिथि से जाने अपनी सफलता का राज, जानिए क्या कहता है अंक शास्त्र

Numerology: अंक शास्त्र में 1 से लेकर 9 मूलांक तक के बारे में बताया गया है। मूलांक के द्वारा हम व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ पता लगा सकते हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं कुछ ऐसे उपायों के बारे में जिनकों अपने मूलांक के अनुसार अपनाकर अपनी आय में वृद्धि की जा सकती है। आइए जानते हैं ये खास उपाय

2 min read
Dec 23, 2025
Numerology
istock

Numerology: पैसों का हमारे जीवन में बहुत ही महत्व है। आज के समय जिसके पास पैसा है उसका ही नाम है। हम अपने जीवन में कितने सफल होंगे इस बात के बारे में हम अपने मूलांक से पता लगा सकते हैं। व्यक्ति की जन्मतिथि के में उसकी सफलता का राज छिपा हुआ है। अंक शास्त्र के अंतर्गत ऐसे उपायों के बारे में बताया गया है। जिसको अपनाकर आप अपने जीवन में आर्थित रूप से सशक्त हो सकते हैं। चलिए जानते हैं किस मूलांक के जातक को कौन सा उपाय करना चाहिए

अंक शास्त्र के अनुसार करें ये खास उपाय

जन्म तिथि 1, 10, 19, 28
इस तिथि पर जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 1 होता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह सूर्य को माना जाता है। इस मूलांक के जातक को धन आकर्षित करने के लिए रविवार के दिन लाल पहना चाहिए और गायों को चारा खिलाना चाहिए।

जन्मतिथि 2,11, 20, 29
इस डेट पर जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 2 होता है। इस मूलांक का स्वामी चंद्रमा को माना जाता है। इस मूलांक के जातक को सोमवार के दिन किसी भी शुभ मुहूर्त में अपनी जेब में लक्ष्मी गणेश जी का सिक्का रखना चाहिए।

जन्म तिथि 3, 12, 21, 30
इस तिथि पर जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है। इनका स्वामी ग्रह बृहस्पति को माना जाता है। इन लोगों को अपने पास में पीला रुमाल रखना चाहिए और गुरुवार के दिन शिविलंग पर पीले चने की दाल अर्पित करना चाहिए।

जन्म तिथि 4,13,22, 31
इन लोगों का मूलांक 4 होता है। इसका स्वामी ग्रह राहु को माना गया है। इस मूलांक के लोगों को काले घोड़े की नाल की अंगूठी धारण करने चाहिए। ऐसा करने से आपको पैसों की तंगी से छुटकारा मिलेगा।

जन्म तिथि 5,14,23
इस डेट पर जन्म लेने वाले लोग मूलांक 5 के जातक होते हैं। मूलांक 5 का स्वामी ग्रह बुध होता है। आपको अपनी जेब में पांच हरी इलायची रखनी चाहिए। ऐसा करने से आपके आय में वृद्धि होगी।

जन्म तिथि 6, 15, 24
आप लोगों को मूलांक 6 होता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह शुक्र को माना जाता है। आप लोगों अपने पास एक गुलाबी फूल रख सकते हैं और शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को सफेद मिठाई का भोग लगा सकते हैं।

जन्म तिथि 7, 16, 25
इस तिथि पर जन्मे लोग का मूलांक 7 होता है। इसका स्वामी ग्रह केतु को माना गया है। इस मूलांक के जातक को लहसुनिया रत्न धारण करना चाहिए। इससे धारण करने से आपकी धन संबंधी समस्या का समाधान होगा।

जन्म तिथि 8,17, 26
आपका मूलांक 8 होता है। इसका स्वामी ग्रह शनि को माना जाता है। आप हर शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और अपने पास ब्लैक टर्मेलीन स्रटोन रख सकते हैं।

जन्म तिथि 9, 18, 27
आपका मूलांक 9 होगा। मूलांक 9 का स्वामी ग्रह मंगल को माना जाता है। आप लोग हर अष्टमी तिथि के दिन मंदिर जाएं और मां दुर्गा को 108 लाल फूल अर्पित करें। ऐसा करने से आपकी इनकम बढ़ेगी।

Updated on:
23 Dec 2025 12:05 pm
Published on:
23 Dec 2025 01:00 pm