धर्म/ज्योतिष

Numerology: इन तारीख पर जन्मे लोग बनते हैं बड़े कलाकार, खूब कमाते हैं नाम

Numerology: अंक ज्योति शास्त्र में हर मूलांक की विशेषता बताई गई है। इसमें कुछ ऐसे मूलांक के बारे में बात की गई है। जिसके जातक बड़े होकर बहुत अच्छे कलाकार बनते हैं। आज हम इन्हीं मूलांक के बारे में बात करने जा रहा हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

2 min read
Jan 08, 2026
istock

अंक शास्त्र :मूलांक वो संख्या होती है, जो हमारे जन्म तिथि के आधार पर निकाली जाती है। अंक शास्त्र में मूलांक के बारे में विस्तार से बताया गया है। मूलांक के द्वारा किसी भी व्यक्ति के गुण और दोष के साध- साथ बात व्यवहार का आसानी से पता लगाया जा सकता है। इसके साथ ही मूलांक से इस बात का भी अंदाज लगा सकते हैं कि व्यक्ति का भविष्य कैसा रहने वाला है। हर मूलांक के जातक की अपनी खूबियां और खामियां होती हैं। आज हम कुछ ऐसे मूलांक के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिस मूलांक के जातक कला के क्षेत्र में बहुत ही नाम कमाते हैं। इस मूलांक वाले व्यक्ति ज्यादातर बड़े प्रतिभाशाली कलाकार बनते हैं। अपनी एक्टिंग के दम पर ये दुनिया में बहुत ही नाम और शौहरत कमाते हैं। आइए जानते हैं कौन सा है वो मूलांक।

ये भी पढ़ें

Numerology: इस तारीख के जन्में लोग होते हैं बचपन से ही स्मार्ट, कम उम्र में पाते है सफलता

इस मूलांक के जातक बनते हैं कलाकार

मूलांक 6
अंक शास्त्र के अनुसार मूलांक 6 के जातक कला के क्षेत्र में बहुत सफलता पाते हैं। मूलांक 6 का स्वामी ग्रह शुक्र ग्रह को माना जाता है। शुक्र ग्रह सौंदर्य और प्रेम के प्रतीक माने जाते हैं। इस मूलांक जातक देखने में भी बहुत ही आकर्षक होते हैं। इसके साथ ही ये अपनी पर्सनेलिटी से हर किसी को अपना दीवाना बना देते हैं।

मूलांक 6 का स्वाभाव
मूलांक 6 के जातक बहुत ही शांत और सरल स्वभाव के होते हैं। ये लोग अपना जीवन बहुत आनंद के साथ बिताना पसंद करते हैं। इन लोगों को अपने दोस्तों के साथ बातें करना और घूमना- फिरना बहुत ही पसंद होता है। ये लोग बहुत ही हंसमुख स्वभाव के होते हैं।

मूलांक 6 का करियर
अंक शास्त्र के अनुसार मूलांक 6 वाले अपना करियर अधिकतर कला के क्षेत्र में बनाते हैं। ये लोग नाटक, फिल्म संगीत और नृत्य में बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इन लोगों को कला के क्षेत्र में बहुत सफलता हासिल होती है।

मूलांक 6 का स्वास्थ्य
अंक शास्त्र के अनुसार मूलांक 6 के जातक का स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहता है। ये लोग अपनी फिटनेस पर बहुत ही ध्यान देते हैं। अधिक उम्र में भी ये लोग बहुत यंग लगते हैं। इनका अपनी सेहत पर पूरा फोकस होता है। जिसके इन लोगों पर बुढ़ापे का कोई असर नहीं होता है। ये लोग अपने शरीर के साथ- साथ अपने मन का भी बहुत खास ख्याल रखते हैं।

Published on:
08 Jan 2026 01:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर