धर्म/ज्योतिष

Numerology 9: कम उम्र में अपार सफलता हासिल करते हैं इस मूलांक के जातक, जानिए इनकी खासियत

Numerology: ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की जन्म तिथि को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। अंक शास्त्र के अनुसार कुछ मूलांक के जातक बहुत ही कम उम्र में ही अपार सफलता हासिल कर लेते हैं। चलिए जानते हैं इस खास मूलांक के बारे में।

2 min read
Dec 16, 2025
Numerology
istock

Numerology: अंक शास्त्र में मूलांक को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। मूलांक का असर व्यक्ति के व्यक्तित्व पर जरूर पड़ता है। मूलांक के द्वारा व्यक्ति का स्वभाव और भविष्य के बारे में पता लगा सकते हैं। अंक शास्त्र में कुछ ऐसे मूलांक के बारे में बताया गया है, जिसके व्यक्ति कम उम्र में भी बहुत सारी सफलता हासिल कर लेते हैं। इस मूलांक के जातक बहुत ही मेहनती स्वभाव के होते हैं। आज हम आपसे मूलांक 9 के बारे में बात करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं मूलांक 9 के बारे में सारी जानकारी।

किनका होता है मूलांक 9


अंक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को होता उन लोगों का मूलांक 9 होता है। मूलांक 9 का स्वामी ग्रह मंगल ग्रह को माना जाता है। मंगल के प्रभाव के कारण इस मूलांक के जातक बहुत साहसी और ऊर्जावान होते हैं। इन लोगों में आत्मविश्वास भरपूर होता है।

मूलांक 9 की खूबियां

साहसी स्वभाव
मूलांक 9 वाले लोगों बहुत ही साहसी स्वभाव के होते हैं। इनके भीतर बहुत ऊर्जा होती है। ये किसी से भी नहीं डरते हैं। इस मूलांक के जातक बिना डरे हुए जोखिम भरा हुआ काम भी आसानी से कर लेते हैं।

आत्मविश्वासी
मूलांक 9 के जातक में आत्मविश्वास बहुत होता है। ये लोग अपने आत्मविश्वास के दम पर पूरी दुनिया में नाम कमाते हैं। इन लोगों के भीतर नेतृत्व करने की क्षमता भी बहुत प्रबल होती है।

कम उम्र में पाते सफलता
इस मूलांक के जातक बहुत ही कम उम्र में बहुत सारी सफलता हासिल कर लेते हैं। ये लोक अपनी मेहनत से दुनियाभर में बहुत ही लोकप्रियता हासिल करते हैं।

अनुशासन के पक्के
इस मूलांक के जातक अनुशासन के पक्के होते हैं। ये लोग हर काम अनुशासन के साथ करना पसंद करते हैं। इस मूलांक के जातक अपनी निजी जिंदगी में भी बहुत अनुशासन के साथ रहते हैं। इन लोगों में लीडरशीप क्वालिटि भी बहुत अच्छी होती है।

Updated on:
16 Dec 2025 02:23 pm
Published on:
16 Dec 2025 04:00 pm