धर्म/ज्योतिष

Palm Colour Astrology: क्या कहता है आपके हाथ का रंग ? हथेली से जानें सेहत का हाल

हथेलियों का रंग (Palm Color Astrology) हमारे जीवन, भाग्य, स्वास्थ्य और ग्रहों की स्थिति के बारे में महत्वपूर्ण संकेत देता है। लाल, काली, गुलाबी, सफेद और पीली हथेली—हर रंग का अपना अलग अर्थ है।

less than 1 minute read
Jan 04, 2026
(pc: gemini generated)

ज्योतिष और हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेलियों में सभी ग्रहों का प्रभाव दिखाई देता है। हथेली का रंग देखकर व्यक्ति का स्वभाव, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य तक समझा जा सकता है। हथेली देखने का सबसे अच्छा समय सुबह का होता है, क्योंकि दोपहर बाद ब्लड सर्कुलेशन के कारण रंग बदल सकता है।

ये भी पढ़ें

रसोई में भूलकर भी एक साथ ना रखें ये चीजें, झेलना पड़ सकता है भारी नुकसान

लाल हथेली (Red Palm Meaning)

लाल हथेली मंगल ग्रह की प्रधानता दर्शाती है। ऐसे लोग ऊर्जावान, साहसी लेकिन कभी-कभी क्रोधी होते हैं। यदि अंगूठा छोटा हो तो गुस्से और जल्दबाज़ी से नुकसान हो सकता है। वाहन चलाते समय और खान-पान में सावधानी जरूरी है।

काली हथेली (Black/Dark Palm Meaning)

काली या कालिमा लिए हथेली शनि और राहु के प्रभाव को दिखाती है। जीवन में संघर्ष, मेहनत और उतार-चढ़ाव अधिक रहते हैं। ऐसे लोगों को नियमित दान और माता-पिता की सेवा करनी चाहिए, इससे जीवन आसान होता है।

गुलाबी हथेली (Pink Palm – Best Palm)

गुलाबी हथेली को सबसे शुभ माना जाता है। यह शुक्र ग्रह की मजबूती का संकेत है। जीवन में सुख-सुविधा, धन और ऐशो-आराम मिलता है। लेकिन अहंकार और गलत आकर्षण से बचना जरूरी है।

सफेद हथेली (White Palm)

सफेद हथेली अवसाद, असंतोष और मानसिक कष्ट की ओर इशारा करती है। बाहरी रूप से सब ठीक होते हुए भी मन अशांत रह सकता है। ऐसे लोगों को मानसिक शांति पर ध्यान देना चाहिए।

पीली हथेली (Yellow Palm & Health)

पीली हथेली स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत है, खासकर पेट, रक्त या हीमोग्लोबिन से जुड़ी दिक्कतें। डॉक्टर से जांच कराना जरूरी होता है।

ये भी पढ़ें

Kaal Sarp Dosh Upay : बिना भारी-भरकम पूजा के कैसे शांत करें कालसर्प दोष? जानें ज्योतिष के 5 गुप्त तरीके

Published on:
04 Jan 2026 10:28 am
Also Read
View All

अगली खबर