धर्म/ज्योतिष

आज का पंचांग बुधवार, 14 जनवरी, 2026 : मकर संक्रांति पर सर्वार्थसिद्धि योग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

14 January 2026 Ka Panchang : आज का पंचांग 14 जनवरी 2026, बुधवार को माघ संक्रांति, षट्तिला एकादशी व्रत, शुभ चौघड़िया, राहुकाल, नक्षत्र, योग, दिशा शूल, ग्रह परिवर्तन और आज जन्मे बच्चों की राशि व नामाक्षर की पूरी जानकारी पढ़ें।

2 min read
Jan 13, 2026
Panchang Today 14 January 2026
Panchang Today 14 January 2026

Panchang Today 14 January 2026 : आज का दिन धार्मिक, आध्यात्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। माघ संक्रांति, षट्तिला एकादशी व्रत, मकर संक्रांति पर्व, गंगासागर स्नान और धनु मलमास की समाप्ति जैसे अनेक पुण्य अवसर आज के दिन को विशेष बनाते हैं।
आज सर्वार्थसिद्धि, अमृत सिद्धि और राजयोग का संयोग बन रहा है, जिससे शुभ कार्यों के लिए दिन अत्यंत फलदायी रहेगा। पंचांग में आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशा शूल, नक्षत्र, योग, ग्रह गोचर और आज जन्मे बच्चों की राशि व नामाक्षर की संपूर्ण जानकारी विस्तार से दी गई है।

आज का पंचांग बुधवार, 14 जनवरी, 2026

विवरणजानकारी
तारीख14 जनवरी, 2026
दिनबुधवार
विक्रम संवत2082
संवत्सर नामसिद्धार्थ
शक संवत1947
हिजरी सन्1447 (24 रज्जब)
अयनउत्तरायण
ऋतुशिशिर
मासमाघ
पक्षकृष्ण

आज का राशिफल, बुधवार, 14 जनवरी 2026

श्रेष्ठ चौघड़िये – आज लाभ व अमृत के चौघड़िये क्रमशः सूर्योदय से 9.59 तक रहेंगे. शुभ का चौघड़िया 11.17 से 12.36 तक रहेगा. चर का चौघड़िया 3.13 से 4.31 तक रहेगा तथा लाभ का चौघड़िया 4.31 से सूर्यास्त तक रहेगा. इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।

तिथि – एकादशी तिथि रात्रि 5.53 तक होगी तदुपरान्त द्वादशी तिथि होगी ।

दिशा शूल - आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
उपाय -यदि उत्तर दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व गणेश जी का ध्यान करें, उन्हें लड्डुओं का प्रसाद चढ़ाकर सबको बांटें और स्वयं भी सेवन करके शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारंभ करें।

राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 12.00 से 1.30 तक
उपाय - राहु काल में शुभ कार्यों का प्रारंभ नहीं करना चाहिए। यदि कार्य को टाला जाना संभव ना हो तो सुपारी, पान या इलायची आदि का सेवन करके ही कार्य प्रारंभ करें। इससे राहुकाल का दुष्प्रभाव कम होगा।

नक्षत्र – अनुराधा नक्षत्र रात्रि 3.04 तक होगा तदुपरान्त ज्येष्ठा नक्षत्र होगा ।
योग – गंड योग रात्रि 7.56 तक रहेगा तदुपरान्त वृद्धि योग रहेगा ।
करण – बालव करण रात्रि 5.53 तक रहेगा तदुपरान्त कौलव करण रहेगा।

विशिष्ट योग - सर्वार्थसिद्धि व अमृत सिद्धि योग सूर्योदय से रात्रि 3-04 तक. राजयोग रात्रि 5-53 से रात्रि 3-04 तक.
व्रत / दिवस विशेष – माघ संक्रांति, पुण्यकाल प्रातः 8-43 से संपूर्ण दिन, षट्तिला एकादशी व्रत, मकर संक्रांति पर्व, गंगा सागर स्नान व यात्रा, धनु मलमास समाप्त, पौंगल (द.भा.में), माघ बिहु (आसाम), गंडमूल प्रारंभ रात्रि 3-04 से,

चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि वृश्चिक राशि में होगा ।
ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन – सूर्य का मकर राशि में प्रवेश दिन 3-07 पर,

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि वृश्चिक होगी ।
आज रात्रि 3.04 तक जन्म लेने वाले बच्चों का अनुराधा नक्षत्र होगा तदुपरान्त ज्येष्ठा नक्षत्र होगा ।
आज जन्मे बच्चों का ताम्र पाद होगा ।
आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर नी, नू, ने, नो पर रखे जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल होता हैं। ऐसे जातक स्थिर प्रवृति के होते हैं। ये जिद्दी, साहसी, उत्साही, व्यवहार-कुशल, स्पष्टवादी, परिश्रमी, कर्तव्यनिष्ट, ईमानदार, समझदार, ज्ञानी, साहसी, दृढ़संकल्प, शीघ्र उत्तेजित हो जाने वाले व अपनी मेंहनत से कार्य करने वाले होते हैं। ऐसे जातक जिस कार्य को करने का निश्चय कर लेते हैं उसे दृढ़तापूर्वक पालन करने का प्रयास भी करते हैं। ये केमिस्ट, इंजिनियर, वकील, पुलिस, सेना-विभाग, अध्यापन, ज्योतिष, अनुसंधानकर्ता के क्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्त करते हैं।

Published on:
13 Jan 2026 05:35 pm