धर्म/ज्योतिष

Rahu Gochar: राहु इन 5 राशियों की लाइफ में करेगा चमत्कार, मिलेगा करियर में ऊंचा मुकाम और बरसेगा पैसा

Rahu Gochar: राहु हों या शनि, सूर्य हों, या केतु, मंगल, बुध, चंद्रमा, गुरु और शुक्र सभी ग्रह एक निश्चित समय बाद अपनी चाल और राशि बदलते हैं। कुछ महीनों बाद क्रूर ग्रह राहु गोचर करने वाला है। इससे पांच राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइये जानें कौन हैं वो लकी राशियां (rahu rashi parivartan may 2025)...

4 min read
Sep 29, 2024
राहु गोचर मई 2025

Rahu Gochar: ग्रह गोचर के कैलेंडर पर नजर डालेंगे तो पता चलेगा कि अगले साल 2025 को क्रूर ग्रह राहु कर्मफलदाता शनि की राशि में पहुंचेंगे। राहु का राशि परिवर्तन 18 मई 2025 को शनि की कुंभ राशि में होगा। राहु एक राशि में लगभग 18 महीने तक रहते हैं और इस समय राहु मीन राशि में विराजमान हैं। इसके बाद वो कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और यहां 05 दिसंबर 2026 तक रहेंगे।


प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार वैसे तो ज्योतिष शास्त्र में राहु को पापी ग्रह माना जाता है। लेकिन शनि की कुंभ राशि में राहु का गोचर कई राशि के लोगों को शुभफल देता है। इससे इस समय इस राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिलता है। करियर में सफलता, ऊंचा मुकाम और परिवार में खुशियां मिलती हैं। आइये जानते हैं राहु गोचर किन राशि के लोगों की जिंदगी में चमत्कार करेगा..

ये भी पढ़ें

Navratri 2024 October: आने वाली है शारदीय नवरात्रि, ये है डेट, शुभ मुहूर्त और कलश स्थापना का बेस्ट टाइम

ये हैं लकी राशियां
मेष राशि

राहु गोचर से मेष राशि वालों को सुख-समृद्धि मिलेगी। इस समय आपकी आय बढ़ेगी, दोस्‍तों के साथ अच्‍छे रिश्‍ते बनेंगे। परिवार और आपके मित्र सहयोग करेंगे। बड़े भाई या चाचा से कोई लाभ मिल सकता है।

इस समय निवेश से मेष राशि वालों को दोगुना लाभ मिलेगा। इस अवधि में खूब धन लाभ के योग बनेंगे। आमदनी में जबरदस्‍त बढ़ोतरी से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।

राहु गोचर मई 2024

वृषभ राशि

राहु का राशि परिवर्तन वृषभ राशि के लोगों के लिए भी शुभ फलदायक है। इस समय वृषभ राशि के लोगों की लाइफ में भी सकारात्‍मकता आएगी। इसके कारण इस राशि के लोगों को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

यह समय आपके लिए बहुत भाग्‍यशाली रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को अपने सभी काम में सफलता मिलेगी। इससे आप काफी संतुष्‍ट रहेंगे।


यह समय आपके पारिवारिक जीवन में भी खुशियों वाला रहेगा। आपकी वित्तीय स्थिति अच्‍छी रहेगी। इतना धन आएगा, जिसकी कल्‍पना भी नहीं की होगी।

राहु गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव

सिंह राशि

शनि की राशि कुंभ में राहु गोचर सिंह राशि के लोगों के लिए भी लकी है। इस समय इस राशि के लोगों का जीवन सुखमय रहेगा। करियर में भी राहु राशि परिवर्तन का लाभ होगा। तरक्‍की का रास्ता खुलेगा, नौकरीपेशा लोगों की पदोन्‍नति हो सकती है। इस समय सिंह राशि वालों की आमदनी भी बढ़ेगी।


वहीं पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। घर-परिवार में खुशियां आएंगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। पति-पत्‍नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। इस समय कानूनी मामलों का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

ये भी पढ़ेंः

राहु गोचर मई 2025 का कुंभ राशि पर प्रभाव

धनु राशि

राहु राशि परिवर्तन धनु राशि वालों का आत्‍मविश्‍वास बढ़ाएगा। इसके दम पर आप बहुत कुछ हासिल करने में सफल रहेंगे। इस समय भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत की इस समय सराहना होगी। साथ ही करियर में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। इस समय धनु राशि वालों को धन लाभ भी होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कुंभ राशि में राहु गोचर का प्रभाव 2025

कुंभ राशि

आचार्य वार्ष्णेय के अनुसार राहु का गोचर कुंभ राशि में ही हो रहा है, इसलिए इस राशि के लोगों पर ही सबसे अधिक असर होगा। इस समय कुंभ राशि वालों को असीम लाभ मिल सकता है। आप इस समय सफलता की नई ऊंचाई छूएंगे। साल 2025 से लेकर आने वाले डेढ़ साल तक आप खूब तरक्‍की करेंगे।


इस समय आप अपने लिए प्रॉपर्टी, घर या वाहन खरीद सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको असीम सफलता मिल सकती है। इस समय आपका मन प्रसन्‍न और संतुष्‍ट महसूस करेगा। आप करियर में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे। करियर के लिए यह समय एकदम अनुकूल है।

ये भी पढ़ेंः

राहु राशि परिवर्तन मई 2025 का कुंभ राशि पर असर

ये भी पढ़ें

श्राद्ध में पितृ शांति के लिए जरूर करें यह काम, पीड़ित पितरों को मिल जाएगा मोक्ष

Also Read
View All

अगली खबर