धर्म/ज्योतिष

Samudrik Shastra: जिन लोगों की आंखों के पास होता है तिल, जानिए कैसा होता उनका स्वभाव

Samudrik Shastra: हिंदू धर्म में सामुद्रिक शास्त्र का बहुत ही खास महत्व है। इसके अंतर्गत व्यक्ति के शरीर पर जो तिल होता है, उसके बारे में बताया जाता है। आज हम बात करने जा रहे हैं उन लोगों की जिनकी आंखों के पास तिल होता है। आइए जानते हैं उनका स्वभाव।

2 min read
Jan 29, 2026
Chatgpt Ai

Samudrik Shastra: हर किसी व्यक्ति के शरीर के अलग- अलग हिस्सों पर तिल होता है। सामुद्रिक शास्त्र में हर एक तिल के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसके अनुसार शरीर के किसी हिस्सें पर तिल होना बहुत ही शुभ होता है, वहीं किसी पर अशुभ होता है। कुछ लोगों के आंखों के पास या आंखों की पुतलियों पर भी तिल होता है। ऐसा माना जाता है कि चेहरे के किसी भी हिस्सें पर तिल होना आपके भाग्य को दर्शाता है। यदि आपके चेहरे पर कहीं भी तिल है तो इससे हम आपका भाग्य कैसा होगा इसके बारे में पता लगा सकते हैं। आज हम आंखों के पास तिल होने का क्या अर्थ होता है, उसके बारे में बात करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

ये भी पढ़ें

गाड़ी में भगवान की फोटो और लिखवा रखा है नाम, तो हो जाएं सावधान! पहले जान लें ज्योतिषीय प्रभाव

आंखों के पास तिल होने का मतलब

बाईं आंख पर तिल
सामु्द्रिक शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति के बाईं आंख पर तिल होता है, ये लोग देखने में बहुत खूबसूरत होते हैं। इसके साथ ही ये लोग थोड़े घमंडी स्वभाव के होते हैं। इन लोगों के इसी स्वभाव के कारण इनकी हर किसी से साथ नहीं बनती है।

आंख की पुतली पर तिल
आंखों की पुतली के पास तिल होना सौभाग्य की निशानी माना जाता है। ऐसे लोग किस्मत के धनी होते हैं। इन लोगों का भाग्य इनके साथ हमेशा रहता है। इसके साथ ही ये लोग बहुत ही दयावान भी होते हैं। इन लोगों में मदद करने की भावना जन्म से ही होती है।

दाईं आंख पर तिल
जिस व्यक्ति के दाईं आंख पर तिल होता है। ऐसे लोग बहुत कर्मठ होते हैं। इसके साथ ही ये लोग अपना हर काम बहुत ही ईमानदारी के साथ करना पसंद करते हैं। ये लोग अपने मेहनती स्वभाव से बहुत ही ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं।

भौंहों के पास तिल
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार भौंहों के पास तिल होना थोड़ा कष्टकारी होता है। जिन लोगों के बांई भौंहों के पास तिल होता है, उन लोगों का वैवाहिक जीवन सुखी नहीं रहता है। इसके साथ ही उन लोगों को बहुत सारी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है।

आंखों के अंदर तिल
जिस व्यक्ति के आंखों के अंदर तिल होता है, ये लोग भविष्य के बारे में पहले ही पता कर लेते हैं। इन लोगों को क्या होने वाला है, इसके बारे में पहले ही आभास हो जाता है। इन लोगों में सोचने की क्षमता अधिक होती है।

Published on:
29 Jan 2026 12:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर