Shani Gochar 2025: कर्मफल दाता शनि ने 5 दिसंबर 2025 को अपनी चाल बदल ली है। ये 20 फरवरी 2026 तक अपनी बाल्यावस्था में रहेंगे। शनि की इस अवस्था से फरवरी के महीने तक कुछ राशि वालों को बहुत ही लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।
Shani Gochar 2025: सनातन धर्म में शनि को न्याय का देवता माना गया है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में इन्हें कर्मफल दाता ग्रह के नाम से जाना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि ग्रह हर किसी को उनके कर्म के अनुसार फल प्रदान करते हैं। जिसके ऊपर शनि की कृपा बरसती है वो मालामाल हो जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि के अंश बल में समय- समय पर बदलाव होता रहता है। वर्तमान समय में 5 दिसंबर 2025 से शनि का अंश बल 0 हो गया है। जिसके कारण शनि अपनी बाल्यवस्था में चले गए हैं। फरवरी 2026 तक शनि 0 से 6 अंश बल तक पहुंच जाएंगे 0 अंश बल के दौरान शनि जातकों को कम कष्ट देते हैं और अधिक फायदा पहुंचाते हैं। ऐसे में शनि की बाल्यवस्था से फरवरी तक कुछ राशि वालों को भरपूर लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए शनि की ये अवस्था बहुत शुभ मानी जा रही है। शनि आपकी राशि में लाभ और आय के भाव में गोचर करेंगे। जिसके कारण आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही आपकी इच्छाओं की भी पूर्ति इस दौरान हो सकती है। अगर आपका कोई रुका हुआ काम हैं तो वो भी पूरा होने की संभावना है। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। करियर में सफलता मिल सकती है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए शनि का ये गोचर बहुत सारे क्षेत्रों में सफलता दिलाने वाला साबित होगा। आपका कोई लंबे समय से चला आ रहा काम पूरा हो सकता है। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत को सराहा जाएगा। इसके साथ ही प्रमोशन की भी पूरी संभावना है। आप अपने काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। घर या जमीन खरीदने के प्रबल योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के अष्टम भाव में शनि ने गोचर किया है। इस भाव में गोचर करने से आपकी कई लाभ मिल सकते हैं। आपकी आय में वृद्धि होगी। इसके साथ ही निवेश करने के लिए भी ये समय बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। शनि की बाल्यावस्था के कारण आपकी सेहत अच्छी रहेगी। जो लोग प्रतियोगी परीक्षा में भाग ले रहे हैं, उनको सफलता मिल सकते हैं। कारोबार करने वाले लोगों के लिए शनि की ये अवस्था लाभप्रद साबित हो सकती है। जिन लोगों के वैवाहिक जीवन में परेशानियां चल रही थी वो अब समाप्त हो सकती है।