धर्म/ज्योतिष

Shukra Gohar 2025: 02 नवंबर को शुक्र का गोचर, जानिए किन राशि के जातकों के लिए शुभ, ये लोग रहें सावधान!

Shukra Gohar 2025: 2 नवंबर को शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेंगे। जानें इस गोचर का 12 राशियों पर असर, कौन होंगे लाभ में और किन्हें रखें सावधान। शुक्र का गोचर लाएगा प्रेम, धन, वैभव और रिश्तों में बदलाव।

3 min read
Nov 01, 2025
Shukra Gohar 2025 (photo- gemini ai)

Shukra Gohar 2025: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र (Venus) को प्रेम, सौंदर्य, कला, धन, वैभव और भौतिक सुखों का कारक ग्रह माना गया है। जब शुक्र अपनी राशि या नक्षत्र बदलते हैं, तो इसका प्रभाव हर व्यक्ति के जीवन में किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ता है। शुक्र की शुभता जीवन में आकर्षण, समृद्धि और संबंधों में मधुरता लाती है, जबकि इसके अशुभ प्रभाव से रिश्तों में दरार, आर्थिक नुकसान या वैवाहिक तनाव देखने को मिल सकता है।

इस वर्ष 2 नवंबर 2025 को दोपहर 1:14 बजे शुक्र अपनी स्वयं की राशि तुला (Libra) में प्रवेश करेंगे। तुला राशि शुक्र की स्वगृही राशि है, इसलिए यह परिवर्तन कई राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार, नवंबर माह ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा क्योंकि इसी माह शनि, सूर्य, बुध, गुरु और शुक्र पांच प्रमुख ग्रह अपनी चाल बदलने वाले हैं। इससे सभी 12 राशियों पर अलग-अलग असर देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें

Panchgrahi Gochar 2025 : शनि, सूर्य, शुक्र, बुध और गुरु का गोचर : नवंबर 2025 बन सकता है आपकी किस्मत का टर्निंग पॉइंट

शुक्र गोचर का प्रभाव राशिवार (Venus Transit Effects on 12 Zodiac Signs)

मेष राशि (Aries): प्रेम और करियर में नई शुरुआत

इस गोचर के दौरान आपकी सोच में सकारात्मकता आएगी। प्रेम संबंधों में सुधार होगा और पार्टनर के साथ पुरानी गलतफहमियां खत्म होंगी। करियर में प्रगति, प्रमोशन के योग बन रहे हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहें, तनाव से बचें।
उपाय: शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा करें

वृषभ राशि (Taurus): धन और पारिवारिक सुख में वृद्धि

शुक्र आपके लिए बेहद शुभ परिणाम देने वाला रहेगा क्योंकि यह आपकी स्वामी राशि का ग्रह है। धन लाभ के अवसर बनेंगे और पारिवारिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। आर्थिक वृद्धि, निवेश में सफलता मिलने के योग है। खर्च पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
उपाय: चांदी के गहने धारण करें

मिथुन राशि (Gemini): रिश्तों में मधुरता और अवसर

इस अवधि में आपकी लव लाइफ बेहतर होगी। जो लोग कला, मीडिया या डिजाइनिंग क्षेत्र में हैं, उन्हें अप्रत्याशित लाभ मिलेगा।
प्रेम संबंधों में मजबूती, प्रोफेशनल ग्रोथ का योग बन रहा है। जल्दबाजी में निर्णय न लें।
उपाय: शुक्रवार को सफेद वस्त्र पहनें

कर्क राशि (Cancer): आर्थिक स्थिरता और मानसिक शांति

कर्क राशि के जातकों को शुक्र का यह गोचर मानसिक शांति और पारिवारिक सुख देगा। घर के माहौल में प्रेम और सुकून रहेगा। पैसों की आवक बढ़ेगी। स्वास्थ्य में लापरवाही न करें।
उपाय: शुक्रवार को सुगंधित पुष्प अर्पित करें

सिंह राशि (Leo): कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग

आपके लिए यह समय प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पदोन्नति के योग, बॉस की प्रसन्नता हो सकती है। आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें।
उपाय: शुक्रवार को सुगंधित इत्र का दान करें

कन्या राशि (Virgo): आत्मविश्वास में बढ़ोतरी

कन्या राशि वालों पर शुक्र देव का पूरा आशीर्वाद रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक लाभ, करियर में स्थिरता जरूरी है। दिखावे से बचें।
उपाय: रोजाना मां लक्ष्मी के मंत्र का जाप करें

तुला राशि (Libra): आकर्षण और सफलता का समय

चूंकि शुक्र तुला राशि में स्वगृही होंगे, यह गोचर आपके जीवन में सुख, सौंदर्य और सफलता लेकर आएगा। करियर में उन्नति, लव लाइफ में चमक के योग है। अहंकार से बचें।
उपाय: शुक्रवार को कपूर और घी का दीपक जलाएं

वृश्चिक राशि (Scorpio): भावनात्मक संतुलन रखें

शुक्र आपके बारहवें भाव में गोचर करेंगे, जिससे आपको भावनात्मक संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। आध्यात्मिक उन्नति का योग। रिश्तों में संवेदनशीलता दिखाएं।
उपाय: गरीब कन्याओं को मिठाई दान करें

धनु राशि (Sagittarius): नए अवसर और विवाह योग

इस गोचर के दौरान विवाह या सगाई के योग बन सकते हैं। जो अविवाहित हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल रहेगा। नए रिश्ते, कार्यक्षेत्र में सहयोग का योग। गलतफहमियों से बचें।
उपाय: शुक्रवार को सफेद चंदन लगाएं

मकर राशि (Capricorn): प्रोफेशनल ग्रोथ और आर्थिक स्थिरता

आपके करियर में प्रगति और धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे।पदोन्नति, सामाजिक प्रतिष्ठा के योग बन रहे हैं। खर्च और दिखावे से बचने की जरूरत है।
उपाय: लक्ष्मी-शुक्र मंत्र का जाप करें

कुंभ राशि (Aquarius): नई राहें खुलेंगी

कुंभ राशि वालों को इस गोचर से करियर में नए मौके मिल सकते हैं। पुराने प्रोजेक्ट्स में भी सफलता मिलेगी। प्रमोशन, नई योजनाओं की सफलता का योग है। वाद-विवाद से बचें।
उपाय: सफेद फूल चढ़ाएं

मीन राशि (Pisces): सफलता और आत्मविश्वास में वृद्धि

मीन राशि के जातकों के लिए यह समय सफलता, धन वृद्धि और नए काम की शुरुआत के लिए शुभ रहेगा। करियर ग्रोथ, आर्थिक सुधार के योग बन रहे हैं। आलस्य न करें
उपाय: शुक्र मंत्र “ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः” का जाप करें

शुक्र के गोचर से जुड़ी ज्योतिषीय मान्यताएं

जब शुक्र अपनी स्वगृही राशि तुला में प्रवेश करते हैं, तो सौंदर्य, कला, संगीत और प्रेम संबंध से जुड़ी चीज़ों में वृद्धि होती है। यह समय शुभ विवाह, नई साझेदारी, घर सजावट या निवेश के लिए उत्तम माना जाता है। हालांकि कुछ लोगों के लिए यह गोचर भावनात्मक अस्थिरता या आर्थिक दबाव भी ला सकता है, खासकर जब उनकी कुंडली में शुक्र अशुभ स्थिति में हों।

शुक्र के शुभ फल पाने के उपाय

शुक्रवार को सफेद वस्त्र पहनें। चांदी के आभूषण धारण करें। देवी लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने कपूर और घी का दीपक जलाएं।
"ॐ शं शुक्राय नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें। मिठाई और सौंदर्य प्रसाधन का दान करें।

ये भी पढ़ें

Shukra Gochar 2025 : इन 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत, नौकरी में प्रमोशन, धन-दौलत और लग्जरी लाइफ के योग

Published on:
01 Nov 2025 01:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर