धर्म/ज्योतिष

Shukra Gochar 2025: करवा चौथ से 1 दिन पहले बनेगा शुभ योग, इन राशियों को अपार धन का मिल सकता है वरदान

Shukra Gochar 2025: करवा चौथ 2025 इस बार 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा। व्रत से ठीक एक दिन पहले शुक्र कन्या में गोचर करेंगे, जिससे मिथुन, सिंह और कुंभ राशि वालों को धन लाभ, करियर ग्रोथ और रिश्तों में खुशहाली मिलेगी।
2 min read
Oct 06, 2025
Shukra Gochar 2025
Shukra Gochar 2025 (photo- gemini ai)

Shukra Gochar 2025: इस साल करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर, शुक्रवार को रखा जाएगा। हिंदू धर्म में करवा चौथ का बहुत विशेष महत्व है। हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना से निर्जला व्रत करती हैं। इस दिन महिलाएं दिनभर बिना जल ग्रहण किए व्रत रखती हैं, 16 श्रृंगार करती हैं, लाल परिधान पहनकर सजती-संवरती हैं और शाम को करवा माता की पूजा करती हैं। पूजा और कथा के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर, पति के हाथों से पानी पीकर व्रत का पारण करती हैं।

इस बार क्यों है करवा चौथ खास?

द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल का करवा चौथ इसलिए और भी खास माना जा रहा है क्योंकि व्रत से एक दिन पहले यानी 9 अक्टूबर को शुक्र ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को प्रेम, सौंदर्य, कला, धन और वैभव का कारक माना जाता है। जब शुक्र का गोचर होता है, तो इसका असर रिश्तों, सुख-सुविधाओं और आर्थिक स्थिति पर गहराई से पड़ता है। इस बार का गोचर कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है। आइए जानते हैं किन जातकों को इसका सबसे अधिक फायदा मिलेगा।

मिथुन राशि

शुक्र का यह गोचर मिथुन राशि के लिए बेहद लाभकारी रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। व्यापार में अप्रत्याशित लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन में मधुरता और उत्साह आएगा। पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं और किसी से उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए भी यह समय शानदार रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और अधूरे कार्य पूरे होंगे। धन लाभ और नए इनकम सोर्स मिलने की संभावना है। निवेश या नए काम की शुरुआत के लिए समय उत्तम है। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी और स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिलेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए यह गोचर करियर और धन, दोनों ही क्षेत्रों में प्रगति का संकेत दे रहा है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां और प्रमोशन मिल सकता है। वहीं, जो लोग बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह समय बहुत अच्छा है। धन लाभ और इनकम ग्रोथ के योग हैं। प्रेम संबंधों में भी मधुरता आएगी।

Updated on:
06 Oct 2025 01:43 pm
Published on:
06 Oct 2025 01:43 pm