धर्म/ज्योतिष

Shukra Gochar: शुक्र राशि परिवर्तन करेगा बड़ा बदलाव, मिथुन समेत इन 4 राशि के अच्छे दिन शुरू

Shukra Gochar In Dhanu Rashi: हर राशि परिवर्तन देश दुनिया पर बड़ा असर डालता है। अब सुख समृद्धि के कारक ग्रह शुक्र का धनु राशि में प्रवेश किया है तो 4 राशि के लोगों की किस्मत चमक सकती है। आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां (Venus Transition) ..

2 min read
Nov 07, 2024
Shukra Gochar In dhanu rashi effect: शुक्र राशि परिवर्तन

Shukra Gochar In Dhanu Rashi: पंचांग के अनुसार सुख समृद्धि प्रेम और विलासिता के कारक ग्रह शुक्र 07 नवंबर 2024 ने सुबह 03.21 बजे धनु राशि में गोचर किया है। शुक्र गोचर का देश-दुनिया पर बड़ा असर पड़ने वाला है। आइये जानते हैं राशि चक्र की किन राशियों का धनु राशि में शुक्र गोचर का लाभ होगा, इनके अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे ..

ये भी पढ़ें

Aaj Ka Rashifal 11 November: मिथुन राशि वालों को आर्थिक लाभ, आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य


मेष राशि

Shukra Gochar Effect: धनु राशि में शुक्र गोचर के कारण सलाहकार, काउंसलर के रूप में काम करने वाले या शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे मेष राशि के लोगों को लाभ होने की संभावना है। इस समय आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन मेहनत करनी होगी। इसके अलावा इस अवधि में मेष राशि वाले अधिक भावुक हो सकते हैं।


यदि आप प्रेम विवाह के बारे में सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल है। यदि आप किसी को पसंद करते हैं तो उससे और उसेके परिवार से बात कर सकते हैं। इस समय बात बनने की संभावना ज्यादा है। इसके अलावा इस समय पार्टनर या परिवार के साथ विदेश या लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपके लिए तीर्थस्‍थल की यात्रा के भी योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि

Venus Transition In Jupiter Sign: मिथुन राशि के लिए शुक्र गोचर शुभ फल देने वाला है। इस समय मिथुन राशि वाले प्रसन्‍न रहेंगे, प्रयास करेंगे तो लाभ मिलेगा। लेकिन समझदारी से ही फैसले लें।

करियर के मामले में आपकी स्थिति अनुकूल रहेगी। एक्सपोर्ट-इंपोर्ट बिजनेस में लाभ होगा। आपको अपने पेशे में और अवसर मिलेंगे। शुक्र के धनु राशि में होने पर आप जोखिम उठाने और अपने रिश्‍तों को बेहतर तरीके से समझने में सफल होंगे।

ये भी पढ़ेंः

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन रचनात्‍मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ देगा। इस समय आप जो भी प्रयास करेंगे, उससे करियर में लाभ होगा। प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन के लिए समय उपयुक्त है। ऐसे विवाहित जोड़े जो फैमिली प्लानिंग की ओर बढ़े हैं, उनके परिवार में बच्‍चे का जन्‍म हो सकता है। सिंह राशि के व्यापारियों का इस अवधि में नाम बढ़ेगा। हालांकि मेहनत करनी होगी। नौकरीपेशा लोगों के सहकर्मी सहयोग करेंगे। कार्यस्‍थल पर आपको योग्‍यता दिखाने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए धनु राशि में शुक्र का प्रवेश आपको आर्थिक रूप से समृद्ध और संपन्‍न बनाएगा। करियर में आप तरक्की के लिए सोच रहे हैं तो मनोकामना पूरी हो सकती है, ऊंचा पद मिल सकता है।

कार्यक्षेत्र में सह‍कर्मियों के साथ सहयोग करने की वजह से मान सम्मान मिलेगा। इससे आपको धन लाभ हो सकता है। वृश्चिक राशि के व्यापारी इस अवधि में अपने लक्ष्‍य पाने में सफल होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने से घर-परिवार में भी सुख-शांति आएगी। इस समय आपका पेशेवर और निजी जीवन दोनों ही खुशहाल रहेगा।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें

Shani Margi: इन 3 राशियों को शनि मार्गी से सबसे अधिक फायदा, आप पर भी हो सकती है सुख की बारिश, प्रमोशन, मकान के योग

Also Read
View All

अगली खबर