Shukra Rashi parivartan 2025: शुभ ग्रह शुक्र का नव वर्ष 2025 का पहला गोचर जनवरी महीने में ही होने वाला है। ज्योतिषियों के अनुसार गुरु की राशि मीन में शुक्र का गोचर दो राशियों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है, इसलिए जानें किन दो राशियों का सतर्क रहना होगा ..
first Venus Transit: प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार गुरु की राशि मीन में शुक्र का राशि परिवर्तन 28 जनवरी 2025 मंगलवार को सुबह 07:12 बजे होगा।
इस शुक्र गोचर 2025 का सभी 12 राशियों की जीवनशैली, रिश्तों और भौतिक सुख-सुविधाओं पर असर पड़ेगा। लेकिन 2 राशियों के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है ..
आचार्य वार्ष्णेय के अनुसार मीन राशि में शुक्र गोचर मेष राशि वालों के खर्च की आदतों को प्रभावित करेगा। इससे मेष राशि वाले खर्चीले बन सकते हैं। इस समय खर्च पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त कोशिश करनी होगी।
इस अवधि में मेष राशि वालों के विदेश से जुड़े प्रोजेक्ट्स या असाइनमेंट्स में कुछ देरी हो सकती है। लेकिन धैर्य बनाए रखने पर काम सफल होंगे। रोज 108 बार ॐ शुं शुक्राय नमः बीज मंत्र का जाप करें।
मीन राशि में शुक्र गोचर तुला राशि वालों के लिए चुनौती पेश करेगा। इस समय तुला राशि वालों के शत्रु या विरोधी, अत्यधिक कूटनीतिक बनकर आपको चुनौती देने की कोशिश करेंगे।
इस समय तुला राशि वालों को सतर्क होकर समझदारी से बचाव करना होगा। इस समय आप अपने रूप-रंग, खासकर अपनी त्वचा और रंगत पर विशेष ध्यान देंगे। यह समय आपके आत्म-देखभाल के लिए भी उपयुक्त है। शुक्र की कृपा के लिए मीठे पीले चावल बनाकर जरूरतमंद लोगों में बांटें।