
Budh Gochar 2025 Makar Rashi: बुध गोचर 2025 का प्रभाव
Budh Gochar 2025 Capricorn: पंचांग के अनुसार 24 जनवरी को शाम 5.45 बजे ग्रहों के राजकुमार बुध मकर राशि में प्रवेश करेंगे।
संवाद, तर्कशक्ति, बुद्धिमत्ता, स्मरण शक्ति और विचार प्रक्रिया के कारक बुध का राशि परिवर्तन कई लोगों को लाभ देगा तो कुछ लोगों को परेशान भी करेगा। आइये जानते हैं किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है।
बुध के मकर राशि में गोचर से मेष राशि वालों का करियर और व्यावसायिक जीवन प्रभावित होगा। इस समय मेष राशि वाले अपने कार्यक्षेत्र में बहुत प्रभावशाली रहेंगे। अपनी प्रजेंटेशन और कम्युनिकेशन स्किल से सभी लोगों को प्रभावित करेंगे।
करियर में नए अवसर पाएंगे और आपके प्रयासों का सराहना होगी। बुध के प्रभाव से आपके विचार स्पष्ट रहेंगे और ठोस योजना बनाकर कार्यक्षेत्र में सफलता पाएंगे। अपने घर में बुध यंत्र स्थापित करें। यह यंत्र आपकी ऊर्जा को संतुलित करेगा और बुध ग्रह के सकारात्मक प्रभाव को बढ़ाएगा।
वृषभ राशि पर बुध गोचर बड़ा असर डालेगा। इस अवधि में वृषभ राशि वालों का रूझान आध्यात्मिकता की ओर बढ़ सकता है। कुछ लोग धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जाएंगे, जबकि अन्य तीर्थ यात्रा की योजना तैयार कर सकते हैं।
यह समय वृषभ राशि वालों के लिए विश्वास को और गहरा करने और आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने का हो सकता है। बुध के प्रभाव से आपकी सोच में गहराई आएगी और आप अपने जीवन के उच्च उद्देश्यों पर ध्यान लगाएंगे। इस समय गणेश संकट नाशन स्तोत्र का 108 बार जाप रोज करें। यह उपाय भगवान गणेश और बुध ग्रह दोनों को प्रसन्न करेगा।
मकर राशि में बुध गोचर मिथुन राशि वालों के लिए व्यक्तिगत छवि पर काम करने के लिए प्रेरित करेगा। इस समय आप अपने व्यक्तित्व को निखारने का प्रयास करेंगे, जिससे आप दूसरों को और भी प्रभावित करने में सफल रहेंगे।
मिथुन राशि के कई लोग अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए किसी कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। इस समय मिथुन राशि वाले अपने संवाद कौशल को बेहतर बनाने में ध्यान देंगे। कुछ लोग व्यावसायिक समझ बढ़ाने वाले कोर्स में भी शामिल हो सकते हैं। बुधवार के दिन किन्नरों को हरी चूड़ियां दान करें।
मकर राशि में बुध गोचर कर्क राशि वालों के साझेदारी और सहयोग के भाव पर असर डालेगा। चाहे ये पार्टनरशिप व्यवसाय से जुड़ी हो या व्यक्तिगत संबंधो से, इस समय इनका महत्व और अधिक बढ़ेगा। इसका अर्थ हुआ आपका लाइफ पार्टनर अधिक समझदार बनेगा और आपको स्वतंत्रता के साथ सांस लेने का मौका दे सकता है।
पहले से किए गए कार्यों का लाभ आपको इस समय मिल सकता है, और भविष्य में नई साझेदारियां करने के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। बुधवार के दिन गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। साथ ही मोदक और लड्डू का भोग लगाना भी शुभ रहेगा।
मकर राशि में बुध का राशि परिवर्तन सिंह राशि वालों पर बड़ा असर डालेगा। इस समय सिंह राशि वालों के प्रतियोगी और विरोधी मुखर हो सकते हैं। वे आपको परेशान करने और मुख्य काम से ध्यान हटाने का मौका नहीं छोड़ेंगे।
हालांकि इस समय आप शांत रहें और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें। आपकी कुशलता और परिश्रम ही आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगे। बुधवार के दिन बुध बीज मंत्र का 108 बार जाप करें। यदि संभव हो तो इसे हर दिन करने की आदत बनाएं।
मकर राशि में बुध गोचर के बाद आपके बच्चों और आपके बीच संबंध गहरा होगा। बच्चे इस दौरान अपने गहरे विचार और भावनाएं आपसे साझा करेंगे, जो आपको उनके करीब लाएगा। आप उनका मित्र और मार्गदर्शक बनेंगे। कन्या राशि वाले लोगों को निवेश इस समय अच्छा रिजल्ट देगा। इस समय आपको लाभ मिलेगा। बुधवार के दिन गायों को पालक और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियां खिलाएं।
बुध का मकर राशि में गोचर तुला राशि वालों का स्थान परिवर्तन करा सकता है। आप अपने वर्तमान स्थान को छोड़कर किसी नए शहर या किसी अन्य देश में बस सकते हैं, और यह बदलाव आपके लिए लाभदायक होगा। इस दौरान आपकी मां आप पर गर्व करेंगी। यह समय तुला राशि वालों के लिए निजी और पारिवारिक रिश्तों में संतुलन लाने या नए रिश्तों की शुरुआत करने का है।
वृश्चिक राशि पर बुध गोचर भाई-बहनों के बीच स्नेह सौहार्द्र बढ़ाएगा। इस समय आपके भाई-बहन और यहां तक कि आपके चचेरे भाई-बहन भी आपसे मार्गदर्शन लेंगे।
आप अपने विस्तारित परिवार के साथ समय बिताने में व्यस्त रहेंगे और समय रिश्ते को मजबूत करेगा। परिवार के साथ यह निकटता आपके रिश्तों में नई ऊर्जा और समझ को बढ़ावा देगी। हर बुधवार मंदिर जाएं और जरूरतमंदों को मूंग दाल का दान करें।
धनु राशि पर बुध राशि परिवर्तन का असर कुटुंब भाव पर पड़ेगा। इस समय धनु राशि वालों को अपनी वाणी और बातचीत के तरीके को लेकर सावधान रहना होगा। कठोर या असंवेदनशील शब्दों से बचना होगा वर्ना किसी को ठेस पहुंच सकती है।
परिवार और दोस्तों के साथ स्वादिष्ट खाने का आनंद लेंगे। यह समय आपके रिश्तों को मजबूत करने और आपसी प्रेम को बढ़ाने का है। किसी किन्नर को कॉस्मेटिक की चीजें दान करें। लाइफ में हरे रंग को शामिल करना शुभ रहेगा।
ये भी पढ़ेंः
बुध के मकर राशि में गोचर से मकर राशि वालों के व्यक्तित्व में निखार आ सकता है। इस समय मकर राशि वाले अपने आत्मविश्वास और प्रभाव को बढ़ाने के लिए प्रयास करेंगे। कई नए लोगों से मिलने और संवाद करने का मौका मिलेगा।
इस समय आपकी स्पीच प्रभावशाली और प्रजेंटेशन लाजवाब हो सकता है। यह लोगों का ध्यान खींचेगी। इस समय आपको घर में बुध यंत्र स्थापित करना चाहिए। इसका उपयोग भोज पत्र पर करना शुभ रहेगा।
कुंभ राशि वालों को बुध गोचर विदेशों से जुड़े कार्यों और अवसरों के मौके दे सकता है। इस समय आप विदेशी ग्राहकों, विक्रेताओं, या साझेदारों के संपर्क में आएंगे और अपने काम या जुनून को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का मौका पाएंगे।
आपको अपनी प्रतिभा को बड़े और व्यापक दर्शकों के सामने प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। मकर राशि में बुध गोचर कुंभ राशि वालों के लिए बेहद शुभ है और आपके कार्यक्षेत्र को एक नई दिशा प्रदान करेगा। बुधवार के दिन उपवास करें और जरूरतमंदों को सौंफ का दान करें।
Budh Gochar 2025 Effect: मीन राशि वालों के लिए बुध गोचर सौभाग्य और प्रसन्नता लेकर आएगा। इस दौरान मीन राशि वालों को अपने प्रयासों का अच्छा लाभ मिलेगा और आर्थिक रूप से आप मजबूत बनेंगे। बुध ग्रह आपके संवाद कौशल को निखारेगा।
विशेष रूप से कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसिंग, वीडियो मेकिंग, राइटिंग, ब्लॉगिंग आदि क्षेत्रों में काम करने वाले लोग इस समय अच्छा प्रदर्शन करने में सफल होंगे। आपको नए अवसर मिलेंगे और आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। इस समय जितना संभव हो विशेष रूप से बुधवार को हरे कपड़े पहनें, लाभ होगा।
संबंधित विषय:
Updated on:
23 Jan 2025 08:41 pm
Published on:
17 Jan 2025 08:18 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
राशिफल 2026
