Surya Gochar 2026 : 28 अप्रैल से सूर्य का शुक्र के नक्षत्र में गोचर कर्क, सिंह, कन्या और धनु राशि वालों के लिए धन, करियर और सफलता के नए अवसर लेकर आ रहा है। जानें पूरी भविष्यवाणी।
Sun Transit April 2026 : 28 अप्रैल को सूर्य भरणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिसका स्वामी शुक्र है। उसके बाद 15 मई को सूर्य वृषभ राशि में भी दाखिल हो जाएंगे, वहां भी राज शुक्र का है। ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा की मानें तो ये समय चार खास राशियों के लिए बहुत खास है। उनके लिए अचानक फायदे के मौके बनेंगे। कम मेहनत में भी बेतरीन नतीजे मिल सकते हैं। ऐसा वक्त करियर, बिजनेस और पैसे के मामले में बढ़िया खबरें और नए मौके लेकर आएगा।
आपको ऑफिस या कारोबार में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। पैसों की तंगी छूमंतर हो सकती है। अगर कर्ज या लोन है तो उससे राहत मिलने वाली है। अंदर से हल्कापन महसूस होगा और चीजें आसानी से सुलझेंगी। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपके सभी काम बिना अड़चन पूरे होंगे।
जितना पैसा कई वक्त से कहीं फंसा हुआ था या पेंडिंग था, अब वापस मिल सकता है। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करना है तो वक्त आपके साथ है। दुकान खोलना है या नया स्टार्टअप फायदे के आसार जबरदस्त हैं। पढ़ाई करने वाले छात्रों का ध्यान जमकर पढ़ाई में लगेगा, कंसंट्रेशन बेहतर होगा। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और सेहत को लेकर भी सब अच्छा रहेगा।
आर्थिक हालात में जल्दी सुधार आने वाला है। इनकम में इजाफा होगा, और पुराने निवेश से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। आपकी मेहनत का फल अब मिलना तय है। करियर में नई ऊँचाइयों के दरवाजे खुलेंगे। इस वक्त आपकी पर्सनैलिटी में अलग निखार नजर आएगा। आपको सीनियर्स और बॉस भी नोटिस करेंगे और आपकी क्रिएटिविटी से इंप्रेस होंगे।
कमाई बढ़ेगी और बचत भी हाथ में रहेगी। खर्चे खुद-ब-खुद कम हो जाएंगे, गैरजरूरी चीजों पर पैसे नहीं उड़ेगा। घर-परिवार में सुख-शांति और भाग्य का माहौल रहेगा। पूजा-पाठ और ध्यान की तरफ दिलचस्पी बढ़ेगी। बिजनेस में नए और फायदेमंद रास्ते खुलेंगे। अगर आप अविवाहित हैं, तो शादी या सही साथी मिलने के अच्छे योग बनेंगे।
अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहाँ दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।